logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला देवास के ग्राम काली रातडी की हालत देवास जिले के ग्राम काली रातडी की हालत आज भी ख़राब है

10 hrs ago
user_Dilip dewda
Dilip dewda
Mechanic आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

जिला देवास के ग्राम काली रातडी की हालत देवास जिले के ग्राम काली रातडी की हालत आज भी ख़राब है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता। यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
    1
    अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा
पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता।
यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अन्नपूर्णा मुहिम: एक सहारा
पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के माध्यम से अनेकों गरीब असहाय परिवारों को मिल रही अद्भुत सहायता।
यह मुहिम विपदा में फंसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
    user_Prabhu lal Malviya
    Prabhu lal Malviya
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अक्षय ऊर्जा दिवस पर शपथ एवं व्याख्यान का आयोजन सुसनेर नगर में अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    अक्षय ऊर्जा दिवस पर शपथ एवं व्याख्यान का आयोजन


सुसनेर नगर में अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में

 प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शपथ एवं

 व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार 🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨 आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त। 🚔 बोलेरो जब्त 👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार 🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी 🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें। ❤️ हर खबर, आपके साथ 👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels
    1
    अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार
🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨
आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त।
🚔 बोलेरो जब्त
👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार
🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें।
❤️ हर खबर, आपके साथ
👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें
#Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुसनेर: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए एलकार सिंह, पुलिस ने खेजड़ी का खेडा से जब्त की बोलोर गाड़ी, 1 मददगार गिरफ्तार मगरिया जोड़ पर हुए अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को 24 घन्टे की भीतर ही बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे थाने से टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी दी कि पुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपहरण किए गए युवक एलकार सिंह को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एलकार सिंह को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
    1
    सुसनेर: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए एलकार सिंह, पुलिस ने खेजड़ी का खेडा से जब्त की बोलोर गाड़ी, 1 मददगार गिरफ्तार
मगरिया जोड़ पर हुए अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को 24 घन्टे की भीतर ही बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे थाने से टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी दी कि पुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपहरण किए गए युवक एलकार सिंह को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एलकार सिंह को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में 'जीरो लार्वा अभियान' जारी आगर मालवा, 20 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार के मार्गदर्शन में आज जिला आगर मालवा में 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन जिला मीडिया अधिकारी श्री आर.सी. इरवार द्वारा किया गया। वर्षाकालीन अवधि में जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले के सभी विकासखंडों और समस्त ग्रामों में अगस्त 2026 में 'जीरो लार्वा अभियान' संचालित है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच और लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की आमजनों से अपीलः बीमारियां फैलने से बचाव हेतु निरंतर अभियान आयोजित हैं, इसी क्रम में डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है किः घरों के दरवाजे और खिड़‌कियों पर मच्छरदानी लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों के आसपास गड्डों में पानी जमा न होने दें एवं गड्डों में जमा पानी में जला हुआ तेल डालें। रात में सोते समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। छतों पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि न रखें। प्रति सप्ताह कूलर को साफ करें जिससे कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पैदा न हो सके
    2
    विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में 'जीरो लार्वा अभियान' जारी
आगर मालवा, 20 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार के मार्गदर्शन में आज जिला आगर मालवा में 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन जिला मीडिया अधिकारी श्री आर.सी. इरवार द्वारा किया गया। वर्षाकालीन अवधि में जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले के सभी विकासखंडों और समस्त ग्रामों में अगस्त 2026 में 'जीरो लार्वा अभियान' संचालित है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच और लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की आमजनों से अपीलः बीमारियां फैलने से बचाव हेतु निरंतर अभियान आयोजित हैं, इसी क्रम में डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है किः घरों के दरवाजे और खिड़‌कियों पर मच्छरदानी लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों के आसपास गड्डों में पानी जमा न होने दें एवं गड्डों में जमा पानी में जला हुआ तेल डालें। रात में सोते समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। छतों पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि न रखें। प्रति सप्ताह कूलर को साफ करें जिससे कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पैदा न हो सके
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया: नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने किया नगर भ्रमण, व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी सख्त समझाइश ​मोहन बड़ोदिया। नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं और ठेले वालों को समझाइश देते हुए सामान सीमा के भीतर रखने के निर्देश दिए। ​नगर भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने देखा कि कई व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने और सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों को हिदायत दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ​मुख्य बिंदु और पुलिस की चेतावनी: ​हद में रहकर करें व्यापार: दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान की सीमा के अंदर ही सामान रखें, सड़क पर नालियों से आगे अतिक्रमण न करें। ​अवैध पार्किंग पर रोक: दुकानों के सामने बेतरतीब वाहन पार्क न कराएं, ग्राहकों को भी वाहन निर्धारित जगह पर खड़ा करने के लिए कहें। ​दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई: पहले चरण में सभी को समझाइश देकर चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी सड़कों पर सामान या अतिक्रमण पाया गया, तो पुलिस द्वारा चालानी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ​थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर में कानून, शांति और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस के इस नगर भ्रमण और सख्त रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।
    2
    मोहन बड़ोदिया: नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने किया नगर भ्रमण, व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी सख्त समझाइश
​मोहन बड़ोदिया। नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं और ठेले वालों को समझाइश देते हुए सामान सीमा के भीतर रखने के निर्देश दिए।
​नगर भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने देखा कि कई व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने और सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों को हिदायत दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
​मुख्य बिंदु और पुलिस की चेतावनी:
​हद में रहकर करें व्यापार: दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान की सीमा के अंदर ही सामान रखें, सड़क पर नालियों से आगे अतिक्रमण न करें।
​अवैध पार्किंग पर रोक: दुकानों के सामने बेतरतीब वाहन पार्क न कराएं, ग्राहकों को भी वाहन निर्धारित जगह पर खड़ा करने के लिए कहें।
​दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई: पहले चरण में सभी को समझाइश देकर चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी सड़कों पर सामान या अतिक्रमण पाया गया, तो पुलिस द्वारा चालानी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
​थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर में कानून, शांति और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस के इस नगर भ्रमण और सख्त रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़ोद 20 अगस्त बाइक कांवड़ यात्रियों का नगर में भव्य स्वागत, पुलिस ने किया स्वागत-सम्मान बड़ोद (आगर ) सावन माह के अवसर पर तनोड़िया से डग के समीप स्थित बाबा कायावरणेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जा रही बाइक कांवड़ यात्रा का बड़ोद नगर में पुलिस थाना बड़ोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के नगर में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुष्पवर्षा कर एवं फल वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बाइक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं, अपने निवास पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत से नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    4
    बड़ोद 20 अगस्त 
बाइक कांवड़ यात्रियों का नगर में भव्य स्वागत, पुलिस ने किया स्वागत-सम्मान
बड़ोद (आगर ) सावन माह के अवसर पर तनोड़िया से डग के समीप स्थित बाबा कायावरणेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जा रही बाइक कांवड़ यात्रा का बड़ोद नगर में पुलिस थाना बड़ोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के नगर में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुष्पवर्षा कर एवं फल वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बाइक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया।
वहीं, अपने निवास पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत से नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाइक सवार को अज्ञातवा ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बड़ागांव से आपने गांव नलखेड़ा जाते समय सिद्धू लाल पिता भवरलाल उम्र 45 वर्ष निवासी देहरी को एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे वह बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों के द्वारा 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल को नलखेड़ा के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया उक्त जानकारी डॉक्टर शहजाद खान पैरामेडिकल के द्वारा दी गई
    1
    बाइक सवार को अज्ञातवा ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 


बड़ागांव से आपने गांव नलखेड़ा जाते समय सिद्धू लाल पिता भवरलाल उम्र 45 वर्ष निवासी देहरी को एक अज्ञात वाहन ने  मारी टक्कर जिससे वह  बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों के द्वारा 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल को नलखेड़ा के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया उक्त जानकारी डॉक्टर शहजाद खान पैरामेडिकल के द्वारा दी गई
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
    1
    सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.