मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में “सहयोग हेल्पलाइन 1100” एवं “सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया। नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में “सहयोग हेल्पलाइन 1100” एवं “सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा से जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। “सहयोग हेल्पलाइन 1100” प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक संचालित रहेगी, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिक “सहयोग पोर्टल” पर ऑनलाइन माध्यम से कभी भी परिवाद/आवेदन दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन दर्ज होने के उपरांत आवेदक को तत्काल रसीद/पावती उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे अपने आवेदन की स्थिति एवं निष्पादन की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। शिकायतों के निष्पादन के उपरांत आवेदक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फीडबैक एवं टिप्पणी भी दर्ज कर सकेंगे, जिससे शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में “सहयोग हेल्पलाइन 1100” एवं “सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया। नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में “सहयोग हेल्पलाइन 1100” एवं
“सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा से जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। “सहयोग हेल्पलाइन 1100” प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक संचालित रहेगी, जिसके माध्यम से
आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिक “सहयोग पोर्टल” पर ऑनलाइन माध्यम से कभी भी परिवाद/आवेदन दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। ऑनलाइन
आवेदन दर्ज होने के उपरांत आवेदक को तत्काल रसीद/पावती उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे अपने आवेदन की स्थिति एवं निष्पादन की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। शिकायतों के निष्पादन के उपरांत आवेदक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फीडबैक एवं टिप्पणी भी दर्ज कर सकेंगे, जिससे शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
- बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*1
- कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।1
- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।1
- कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।1
- नवादा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, प्रेस के सामने दिए गए पुलिस के बयान में गलतबयानी का आरोप लगने से अब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।2
- नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।1