सिंगोड़ी: 'जियो और जीने दो' के जयघोष के साथ धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकली विशाल पालकी यात्रा सिंगोड़ी। नगर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तिमय माहौल सुबह से ही स्थानीय जैन मंदिर में विशेष चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इस दौरान बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में भारी उत्साह नजर आया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई।फूलों से हुआ जगह-जगह स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल पालकी शोभा यात्रा का स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। पालकी में विराजमान भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। पूरी शोभायात्रा के दौरान "जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए सभी लोग दिखे और "भगवान महावीर स्वामी के जय के नारों से पूरा सिंगोड़ी नगर गुंजायमान हो उठा। शांति और अहिंसा का संदेश श्रद्धालुओं ने दिया भगवान महावीर के बताए सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने इस अवसर पर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांतिपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। अकीदत और अटूट श्रद्धा के साथ मनाए गए इस पर्व ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की, सभी लोगों ने महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी लोगों को शुभकामनाएं बधाइयां दी और त्योहार सभी मिलजुल कर मनाये ऐसी सभी को शुभकामनाएं दी देर रात तक मंदिर में कार्यक्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,

- यदि आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट होंगे, तो आपका मानदेय भी उसी अनुरूप होना चाहिए। मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि अति शीघ्र मानदेय का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।1
- Post by Mohit Mishra1
- संग्रामपुर। क्षेत्र के नेवादा कनू गांव की अनुराधा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में सफलता हासिल करते हुए 158वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुराधा सिंह की प्राथमिक शिक्षा और हाईकूल, इण्टर की पढ़ाई मथुरा से की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई जामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से की। 2020 में उनकी शादी आकाश सिंह के साथ हुई थी। चार माह पहले उनके एक बेटा हुआ था। जिसका नाम धनंजय है। घर पर ही रहकर परिवार संभालने के साथ खाली समय पर पढ़ाई करती थी। पति आकाश आगरा में मैकेनिकल इंजीनियर है। और उनका आगरा में मेडिकल स्टोर का काम है। 19 मार्च को नेवादा कनू अपने गांव से इंटरव्यू के लिए प्रयागराज अपने पति और बच्चे के साथ गई थी। इसके पहले उन्होंने आईएएस की परीक्षा दी थी। जिसमे इंटरव्यू में फेल हो गई थी। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर परिवार में पति आकाश सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ससुर अमर बहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम सिंह, बृज भूषण सिंह व सास कृष्णा सिंह देवर सूरज व मोनू सिंह सहित परिवार में खुशी की लहर है। अनुराधा सिंह की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके घर पर बधाई देने के लिए शिव प्रताप सिंह बाबा, दिनेश सिंह चौहान, बाबा वर्मा, पूर्व प्रधान नेवादा कनू मुन्ना पांडेय, बालेंद्र भूषण सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबलू ओझा, रज्जू उपाध्याय, राजीव सिंह व रामू सिंह कसारा आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।1
- ट्रांस संशोधन बिल के विरोध में उतरा किन्नर समाज जबलपुर के करमचंद चौक स्थित विजन पैलेस होटल में अरमान फाउंडेशन के द्वारा किन्नर समाज का एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संसद में मार्च महीने में पारित ट्रांस संशोधन विधेयक का किन्नर समाज द्वारा पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई,सभी किन्नर समाज ने हाथों में तख्तियां लेकर एक स्वर में इस विधेयक को वापस लेने की मांग की, इस मौके पर आए हुए किन्नर गुरुओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने व्यक्त किये एवं कार्यक्रम में किन्नर समाज द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,इस सभा में किन्नर समुदाय से गुरु संजना हाजी, गुरु मनीषा दास ,गुरु दिया नायक, सुरैया जी,सनम नायक, सयाना,सुहाना जी, अरमान फाउंडेशन की वरिष्ठ संरक्षक प्रो. भारती शुक्ला जी, चंद, निज्जो जी उपस्थित रहे ।1