अवैध रेत/गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जप्त नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत/गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 07 वाहन जप्त कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन/मण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रू प से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा 18 फरवरी 2026 को शिवपुर से 03 ट्रेक्टर ट्राली एवं सिवनीमालवा से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त कर थाना शिवपुर एवं सिवनीमालवा में खड़ा किया गया है। 19 फरवरी 2026 को ग्राम-नानपा से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना डोलरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। तहसील पिपरिया से 01 डम्पर क्रमांक-MH40Y8340 को मिट्टी का अवैध परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना स्टेशन रोड पिपरिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। तहसील बनखेड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जात कर पुलिस थाना बनखेड़ी में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। उक्त कार्यवाही में श्री जय सोलकी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, दिवेश मरकाम जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम, सुनील गढवाल तहसीलदार डोलरिया, श्रीमती अंजू राजपूत तहसीलदार बनखेड़ी, श्रीमती पिंकी चौहान खनि निरीक्षक, आदित्य सेन थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया, गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी मंगलवारा पिपरिया, खुमान सिंह पटेल थाना प्रभारी डोलरिया, मनोज कुमार नामदेव नायब तहसीलदार पिपरिया, श्रीमती कीर्ति प्रधान नायब तहसीलदार सिवनीमालवा, कृष्णकांत सिंह परस्ते प्र० खनि निरीक्षक नर्मदापुरम, हेमन्त राज सिपाही खनिज तथा पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

- हिल स्टेशन पचमढ़ी में 2 फरवरी को होटल सेरेनिटी थे विला में हुआ था ब्लास्ट एलपीजी गैस लीकेज की वजह से हुआ था ब्लास्ट एफएसएल की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है की सिलेंडर से गैस लीक होकर किचन में भर गई थी जैसे ही होटल कर्मचारियों ने लाइटर जलाया जोरदार धमाका हो गया एसपी साईं कृष्णा थोटा ने आज गुरुवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते बताया कि संभवत रात में किसी ने सिलेंडर चूल्हे को खुला छोड़ दिया होगा इसी वजह से गैस कमरे में भर्ती रही और सुबह लाइटर जलाते ही ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट इतना तेज था कि होटल का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह हिल गया किचन और उसे लगा कैमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया किचन में लगे रूम की एक दीवार अंदर की और गिर गई होटल की अन्य दीवारों में भी दरारें आ गई सीलिंग फर्नीचर और अन्य सामान टूट गया दो कुर्सियां आग में जल गई किचन का पिलर गिर गया फर्स्ट फ्लोर के कमरे के दरवाजे और कांच भी टूट गए संचालक ने कुछ सामान होटल से हटवा दिया है ब्लास्ट के समय महाराष्ट्र के खामगांव बुलढाणा निवासी रीमा गाड़िया अपने पति प्रदीप गाड़िया उम्र 40 वर्ष और दो बच्चों नमन उम्र 8 वर्ष और मोर से अमर 5 वर्ष के साथ रूम नंबर 101 में ठहरे हुए थे यह कैमरा होटल की किचन से लगा हुआ था परिवार 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे होटल में रुका था 2 फरवरी की सुबह वह कमरे में ही बैठे थे उन्हें हल्की-हल्की गैस की बदबू आ रही थी सुबह करीब 8:00 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ और दीवार फटकार अंदर गिरी सभी परिवार के सदस्य मालवे में दब गए ब्लास्ट के बाद होटल स्टाफ और अन्य लोगों ने परिवार को बाहर निकाला महिला रीमा के शेर चेहरे हाथ और पैरों में चौपाई प्रदीप गाड़िया के सर और छाती में चोट लगी बच्चे नमन के सिर में और मोर से केसर व हाथ में चोट आई घाल परिवार को इंदौर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया इसके बाद किचन में मौजूद कर्मचारी राकेश अहिरवार चाय बनाने के लिए लाइट जला रहा था उसी धमाका हुआ और वहां की चपेट में आ गए वह बुरी तरह झुलस गया था और उसका 17 दिन बाद नर्मदा पुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल जिसमें आज बुधवार को वह अपने गांव लांजी पहुंचा है उसके बयान लिए जाने बाकी हैं मामले में होटल संचालक तुषार जयसवाल की लापरवाही सामने आई है जांच में किचन और कमरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव पाया गया है पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि पचमढ़ी महादेव मेले की व्यवस्था के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है लेकिन विवेचना जारी है1
- सुल्तानपुर तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर दस फूट दूर गड्ढे में गिरी कार चालक घायल, ,सुल्तानपुर एन एच 45 पुलिस चौकी जोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित पलटी खाकर हाइवे से दस फूट नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें कार चालक की गंभीर चोटें आईं है वहीं जोड़ पुलिस चौकी प्रभारीअपने स्टॉप के साथ चेकिंग कर रहे थे, सड़क हादसे होते देख पुलिस द्वारा कार चालक को कार से बाहर निकलवा कर सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया, मिली जानकारी के मुताबिक सोनू पिता रमेश अहिरवार उम्र 23 साल निवासी अमरावत बाड़ी का बताया जा रहा हैं1
- MP: रायसेन जिले के सिलवानी में रेत माफिया के डंपरों पर थाना प्रभारी पूनम सविता की ताबड़तोड़ कार्रवाई! ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी-पेपर के दर्जनों डंपर पकड़े गए। मौके पर कड़ी समझाइश और सख्त हिदायत जारी। अब पुलिस की नजर हर डंपर पर, जनता की सुरक्षा पहले! अनियमितता पर जब्ती-मुकदमा तय। पूनम सविता की कड़क मुहिम से कानून का राज कायम!1
- Post by Vineet maheshwari1
- Jay Jawan Jay Kisan swachh Bharat swachh Madhya Pradesh Jay Jawan Jay Kisan1
- स्लग – रमजान की शुरुआत, रायसेन में दिखी रौनक एंकर –मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू हो गया है। पहले रोजे के साथ ही जिलेभर में आस्था और इबादत का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे, जिससे मस्जिदें पूरी तरह भरी नजर आईं। रमजान के पहले दिन रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत कर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं शाम को इफ्तार की तैयारियों को लेकर बाजारों में भी खास रौनक दिखाई दी। खजूर, फल, सेवइयां और इफ्तारी से जुड़े सामान की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे, जिससे बाजार गुलजार नजर आया। रमजान के पूरे महीने जिले की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। रमजान का यह पवित्र महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है, जिससे पूरे जिले में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है। प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रमजान को लेकर शहर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिल रहा है।1
- श्रम विभाग की बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही,माखननागर में दुकान संचालक पर हुई कार्यवाही, 11 वर्षीय बालक को बाल श्रम से विमुक्त करवाया गया बाल श्रम की पहचान एवं विमुक्ति की कार्यवाही के उद्देश्य से गुरुवार को माखन नगर में संयुक्त जन जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रम विभाग के नेतृत्व में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। भ्रमण के दौरान विनोद बघेल की फल फ्रूट की दुकान में एक 11 वर्षीय बालक कार्यरत पाया गया। प्रकरण में श्रम निरीक्षक सरिता साहू द्वारा अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही कर बालक को बाल श्रम से विमुक्त करा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्यवाही में सीडीपीओ सुषमा चौरसिया बी आर सी श्याम सिंह पटेल सुपरवाइजर अनुराधा असवारे माखन नगर थाने से उप निरीक्षक कमलेश ठाकुर आरक्षक अनिल तुमराम विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रधान आरक्षक भुजराम सिंह उपस्थित रहे। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत 14 वर्ष तक के बालकों का किसी भी प्रकार के कार्यों में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों जैसे खाने, ज्वलनशील पदार्थों. विस्फोटकों एवं अन्य परिसंकटमय प्रक्रियाओं में नियोजन करना कानूनन अपराध है। उल्लंघन पाए जाने पर दोषी नियोजक को न्यूनतम 6 माह से अधिकतम 2 वर्ष तक का कारावास अथवा न्यूनतम 20 हज़ार से अधिकतम 50 हज़ार तक का जुर्माना या दोनों दंड दिए जाने का प्रावधान है।1
- रायसेन जिले के सिलवानी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता नाबालिग बालिका को मात्र 48 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और लगातार खोजबीन के बाद बालिका को सकुशल बरामद किया गया। परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।1
- jila raisen Madhya Pradesh ka road1