बिलग्राम बाईपास पर ई-रिक्शा हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर हेडलाइन: बिलग्राम बाईपास पर ई-रिक्शा हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम-कन्नौज बाईपास पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक ई-रिक्शा हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संजीव कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मोसमपुर मजरा नूरपुर हथौड़ा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी माधुरी देवी अपनी करीब तीन वर्षीय पुत्री अवंती के साथ ई-रिक्शा से बिलग्राम जा रही थीं। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे बिलग्राम-कन्नौज बाईपास पर उनका ई-रिक्शा खड़ा था। तभी विपरीत दिशा से आए दूसरे ई-रिक्शा चालक ने तेज गति से आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माधुरी देवी और उनकी पुत्री अवंती गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अवंती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माधुरी देवी का उपचार जारी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को पीड़ित संजीव कुमार ने कोतवाली बिलग्राम में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपित ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध कार्रवाई और न्याय की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- SANY SR185 Rotary Drilling Rig | Bored Pile Foundation Work | Construction Site Update Description आज साइट पर SANY SR185 Rotary Drilling Rig से Bored Pile Foundation का कार्य चल रहा है। बारिश के बावजूद मशीन से फाउंडेशन की ड्रिलिंग जारी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि बड़े प्रोजेक्ट की मजबूत नींव के लिए बोर पाइल कैसे बनाई जाती है और साइट पर कौन-कौन सी मशीनें काम कर रही हैं। वीडियो में: SANY SR185 Rotary Drilling Rig Bored Pile Foundation Work Construction Site Update Heavy Equipment in Action #SANYSR185 #RotaryDrillingRig #BoredPile #FoundationWork #Construction #HeavyEquipment #CivilEngineering #ConstructionSite1
- दबंगों के हौसले बुलंद, 108 एंबुलेंस चालक का कॉलर पकड़कर दी जान से मारने की धमकी दबंगों के हौसले बुलंद, 108 एंबुलेंस चालक का कॉलर पकड़कर दी जान से मारने की धमकी कन्नौज। मरीज को लेने पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के साथ दबंगों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि नशे में धुत 6-7 लोगों ने एंबुलेंस को संकरी गली में ले जाने का दबाव बनाया। मना करने पर चालक का कॉलर पकड़ लिया गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चालक ने किसी तरह एंबुलेंस को मौके से निकाला और 112 पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान. मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।1
- शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण भी बना है चर्चा का विषय शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण अब चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस संबंध में खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। वीडियो में पुलिस कर्मी शराब की दुकानों और कैंटीनों पर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। एक स्थान पर पुलिसकर्मी एक बाइक का फोटो लेते भी नजर आते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस निरीक्षण के बाद आखिर कार्रवाई क्या हुई? स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र केवल साफ-सफाई रखने और कूड़ा कूड़ेदान में डालने की हिदायत दी। वहीं, लंबे समय से उठ रही कथित अवैध कैंटीनों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हाईवे पर अव्यवस्थित पार्किंग जैसी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि निरीक्षण के दौरान कितने वाहनों के चालान किए गए, क्या कोई विधिक कार्रवाई हुई, या किसी प्रकार की रिपोर्ट तैयार की गई। साथ ही, इस संबंध में हरदोई पुलिस के आधिकारिक X हैंडल अथवा पत्रकार पुलिस ग्रुप में भी समाचार लिखे जाने तक कोई विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। अब सवाल यही है कि —क्या प्रकाशित खबरों के संज्ञान में यह निरीक्षण केवल औपचारिकता था, या काबड़ यात्रियों की व्यवस्था से संबंधित या इसके बाद प्रभावी कार्रवाई भी होगी? इसका जवाब अब पुलिस और आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई ही दे सकेगी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय से पूँछा लेकिन उन्होंने कार्यवाही के बारे में कुछ बताने की बजाय बता दिया कि क्षेत्र में हैं, बाद में बताएंगे।4
- श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।3
- संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट1
- Neeb hapur pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) ....... kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye3
- Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation1