खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त अटल सभागार में सम्मान समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व बुके देकर जताया आभार लखीमपुर-खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को उनके पदोन्नति के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। अब उन्हें देवीपाटन मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद में विकास और प्रशासनिक सुधार के कई उल्लेखनीय कार्य हुए। इस मौके पर दुर्गा शक्ति नागपाल ने भावुक होते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहा। यहां के लोगों का सहयोग, स्नेह और अपनापन हमेशा उनकी यादों में बना रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा में तत्पर रहने की बात कही। समारोह का समापन भावनात्मक माहौल में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

- प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार से बेहद सहज और आत्मीय अंदाज़ में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी न सिर्फ दुकानदार से हालचाल पूछते हैं, बल्कि उसके कामकाज और दिनचर्या के बारे में भी जानकारी लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान उनका सरल व्यवहार और आम लोगों से जुड़ाव साफ झलकता है। इस मुलाकात ने लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी के इस जमीन से जुड़े अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 📌 खास बात: पीएम मोदी का आम लोगों से जुड़ाव फिर आया सामने साधारण दुकानदार से बातचीत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना1
- @Kailashgupta ब्रेकिंग न्यूज़ बिजुआ लखीमपुर खीरी के दुजाई पुरवा गाव मे एक हिंसक जानवर ढाई वर्षी भैंस को मार डाला यह घटना गोला वनरेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरियाबाद मजरा दुजाई पुरवा में बीती रात हुई जिससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया ग्राम दुजाई पुरवा निवासी रामनरेश पुत्र झब्बा का परिवार रात करीब 11 बजे भोजन के बाद सो गया था सुबह लगभग 5 बजे उनके पुत्र प्रमोद ने पशुओ को चारा डालने के लिए देखा तो भेस की पड़िया गायब मिली आश पास तलाश करने पर घर के पास ही पड़िया का आधखाया शव मिला जिससे परिवार सदमे मे हैं ग्रामीणों के अनुसार इलाके मे लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है उसकी गतिविधिया बढ़ गई हैं और ऐसी घटनाएं अक्शर सामने आ रही हैं रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर निकालने में डर रहे है और पशुपालकों को अपने मवेशियों सुरक्षा की चिंता सता रही है घटना की सूचना मिलने पर गोला वनरेंज संजीव तिवारी ने क्षेत्र में गस्त बढ़ाने और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजने का आदेश दिया हालांकि वन विभाग की कोई भी अभी तक घटना अस्थल पर नहीं पहुंची ग्रामीणों ने तत्काल कारवाई कर हिंसक पशु को पकड़ने और इलाके मे गस्त बढ़ाने की मांग की है इस घटना के बाद से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है1
- #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #highlight #pasi #UttarPradesh #performance1
- बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद1
- प्रश्न: इस वीडियो को देखकर आपके मन में पहला शब्द क्या आया? कमेंट में सिर्फ एक शब्द लिखें! ❤️🙌 📲 अपने ग्रुप्स में इसे आग की तरह फैला दें (Share)! 🔥 बेहतरीन और वायरल वीडियो के लिए Subscribe/Follow करना न भूलें!1
- संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- "गौशाला के नाम पर अब पैसा तो नहीं मांगोगे ?" कान पकड़ उठक बैठक कर रहे युवक सीतापुर की एक गौशाला की कमिया उजागर करने पहुंचे थे, जहां ग्राम प्रधान अपने गुर्गों संग आ गया फिर ग्राम प्रधान इन चारों युवक की उठक बैठक करते वीडियो बनाई अब माफी मांगने वाले प्रांजल मिश्रा, हरिओम तिवारी और शिवा शुक्ला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है1
- Kailash Gupta कागजों में दौड़ रहा स्वच्छता अभियान, भीरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और हिटलरशाही के आरोप तेज 📍 भीरा, खीरी नगर पंचायत भीरा में स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है, जिससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नामित सभासद राजकुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने सीधे जिला अधिकारी खीरी से फोन पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सभासद ने कहा कि बहुत जल्द वह जिला अधिकारी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका आरोप है कि ईओ की कार्यशैली पूरी तरह से मनमानी और तानाशाहीपूर्ण है, जिससे शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत में तैनात कई सफाई कर्मी कभी फील्ड में दिखाई नहीं देते। न तो वहां उनके द्वारा सड़कों पर न सफाई होती है और न ही नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। इसके बावजूद कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सभासद के अनुसार, कुछ राजनीतिक प्रभाव में आकर नगर पंचायत की व्यवस्था चलाई जा रही है, जिससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ सवाल यह है: क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे या फिर स्वच्छता अभियान यूं ही कागजों में चलता रहेगा?और कागजो में सरकारी धन का बंदरबाट करते रहेंगे।1
- Post by News click india1