भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक हुई संपन्न बैठक में बड़ा ऐलान 16 फरवरी को होगी महापंचायत आगरा जनपद के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के बै न ई पेंठ में भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक की गई सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए बैठक के दौरान नए पदाधिकारी जोड़े गए बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 फरवरी को होने जा रही महापंचायत को लेकर। जागरूक किया गया बैठक में बृजेश चौधरी के पुत्र की अपहरण कर हत्या करने पर भू माफिया मनोज गोयल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शासन प्रशासन के खिलाफ किसानों में आक्रोश देखने को मिला तहसील एत्मादपुर में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार की संपत्ति की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए काफी मुद्दों को लेकर महापंचायत का ऐलान
भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक हुई संपन्न बैठक में बड़ा ऐलान 16 फरवरी को होगी महापंचायत आगरा जनपद के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के बै न ई पेंठ में भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक की गई सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए बैठक के दौरान नए पदाधिकारी जोड़े गए बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 फरवरी को होने जा रही महापंचायत को लेकर। जागरूक किया गया बैठक में बृजेश चौधरी के पुत्र की अपहरण कर हत्या करने पर भू माफिया मनोज गोयल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शासन प्रशासन के खिलाफ किसानों में आक्रोश देखने को मिला तहसील एत्मादपुर में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार की संपत्ति की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए काफी मुद्दों को लेकर महापंचायत का ऐलान
- टूंडला शिवपुरी निवासी नरोत्तम सिंह उम्र 70 वर्ष है जो शिवपुरी टूण्डला एटा रोड के निवासी है वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए और साइबर ठगों ने उनसे 2लाख रुपये ठग लिए | नरोत्तम सिंह सेवानिवृत्ति फौजी हैं उनका बेटा राहुल वह भी एक फौजी है | नरोत्तम सिंह जी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आती है जिसमें उनसे कहा जाता है कि आपके बेटे को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा जा रहा है अगर आप उसे बचाना चाहते हैं तो साढ़े चार लाख रुपए बताए गए क्यू आर पर सेंड कर दें | उन्होंने उनको इतना धमकाया और प्रताड़ित किया कि उन्होंने 2लाख रुपये साइबर लोगों को भेज दिए | इसके बाद ढाई लाख रुपए लेने के लिए वह पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचते है | जहां वे घबराते हुए बैंक मैनेजर प्रहलाद मंगल से ढाई लाख रुपये निकलवाने के लिए कहते हैं बैंक मैनेजर को उनकी घबराहट देखकर उन पर शक होता है और वह अपने गार्ड मुहर सिंह से उनकी काउंसलिंग करने के लिए कहते हैं| बैंक में मौजूद कार्ड के द्वारा नरोत्तम सिंह जी पर नजर रखी जाती है जिसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल दिखाई देती है बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा बात करने पर ज्ञात होता है कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए है | बैंक मैनेजर और बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा उनके ढाई लाख रुपए उनकी सूझबूझ के साथ बचाए गए| और उन्हें थाने में जाकर इसकी सूचना देने के लिए अवगत कराया गया| Updated News-18/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- 👉 चौराहो पर बढ़ रही नाबालिग भीख मांगने वालों की संख्या 👉 पैसे न देने पर की जाती है वाहन चालकों से अभद्रता 👉 कार्यवाही की चुप्पी के चलते नाबालिगा का चौराहो पर आतंक आगरा:- शहर के प्रमुख चौराहों पर भीख मांगने वालों की बढ़ती गतिविधियां अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। मंगलवार को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर भीख के रुपयों को लेकर नाबालिग बच्चियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक कार चालक को वाहन से उतरकर बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान सर्विस लेन पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबाग चौराहे पर महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे राहगीरों व वाहन चालकों से भीख मांगते रहते हैं। यदि किसी एक को रुपये दे दिए जाएं तो अन्य बच्चे समूह बनाकर उसी व्यक्ति के पीछे पड़ जाते हैं। कई बार खींचतान और अभद्र व्यवहार तक की नौबत आ जाती है। मंगलवार को एक कार चालक ने भीख मांग रही एक किशोरी को कुछ रुपये दिए। उसके साथ मौजूद तीन अन्य नाबालिग बच्चियों ने भी रुपये मांगने शुरू कर दिए। चालक द्वारा मना करने पर बच्चियां आपस में भिड़ गईं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम लग गया। स्थिति को बिगड़ता देख कार चालक ने उतरकर बच्चियों को अलग किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की ओर से तत्काल कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों का आरोप है कि भीख मांगने के लिए महिलाओं और पुरुषों द्वारा नाबालिग बच्चियों को आगे किया जाता है। भीख न देने पर राहगीरों के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Boby Thakur2
- Post by Zaid1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ, डिस्ट्रिक्ट हैंड, प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 *मा. केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल जी ने आगरा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ किया निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, दिए निर्देश* *30 सितंबर 2026 तक आगरा को मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण, युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी* *मा.केंद्रीय मंत्री महोदय ने निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात कर किया प्रेरित,पात्रतानुसार सभी को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश* *प्रो० एस०पी० सिंह बघेल जी, मा. सांसद एवं राज्य मंत्री मत्स्य पशुधन दुग्ध एवं पंचायती राज की अध्यक्षता में खेरिया एअर पोर्ट सभागार में आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी हुई सम्पन्न* आगरा.18.02.2026.आज प्रो० एस०पी० सिंह बघेल जी, मा. सांसद एवं राज्य मंत्री मत्स्य पशुधन दुग्ध एवं पंचायती राज की अध्यक्षता में खेरिया एअर पोर्ट सभागार में आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ मा0 मंत्री महोदय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति समिति के सदस्यगण, जिला प्रशासन, वायु सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, इंडिगो एयरलाइन्स आदि के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में एयरपोर्ट पर नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने, आगरा से गोवा, सूरत, गुवाहाटी,जम्मू कश्मीर, बौद्ध सर्किट हेतु वाराणसी इत्यादि के लिए फ्लाइट की सुविधा प्रदान किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बैठक में विभिन्न सुझावों को रखा गया।हवाई अड्डे के आर्थिक सलाहकार समिति की बैठक में सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट ने सीआईएसफ बल सदस्यों के रहने व सुरक्षा संबंधित उपकरण इत्यादि के रखरखाव के लिए 5 एकड़ जमीन का भी मुद्दा उठाया क्योंकि इस बड़े एयरपोर्ट में सीआईएसएफ की संख्या बढ़कर 250 हो जाएगी इसके लिए अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है । तत्पश्चात मा . केंद्रीय मंत्री महोदय ने सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल धनौली का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक (अभि.)/प्रोजेक्ट प्रभारी ने न्यू सिविल एन्क्लेव का विवरण एवं निर्माण कार्य प्रगति से अवगत कराया। मा.मंत्री महोदय ने प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति की सराहना की और प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मा.मंत्री महोदय ने नवीन एयरपोर्ट निर्माण स्थल धनौली गांव को नगर निगम की परिधि में लाए जाने का भी आश्वासन दिया।जिससे कि एयरपोर्ट के आस-पास के एरिया का सर्वांगीण विकास हो सके। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ मौके पर निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर कार्य प्रगति तथा गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण में बताया गया कि प्रोजेक्ट की 55 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण है,जिसमें बेसमेंट का कार्य समयसाध्य रहा,अब कार्य तेजी से संपन्न होगा,उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। 441.79 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन,आगरा सिविल एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट एरिया 144.07 एकड़ में विस्तृत है, जिसमें 33845 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग,400 वाहनों की क्षमतायुक्त 16810 स्क्वायर मीटर स्थान में मल्टीलेवल पार्किंग,200 कार की क्षमतायुक्त सर्फेस पार्किंग,2379 स्क्वायर मीटर में यूटिलिटी ब्लॉक,19 चैक इन काउंटर, 12 ई- चैक इन काउंटर,06 सिक्योरिटी काउंटर,03 फुल बॉडी स्कैनर,03 एरो ब्रिज,06 एस्केलेटर, 12 एलिवेटर्स,33 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन,500 किलोवॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट,22 डिजी यात्रा डिवाइसेज, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं।टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश हेतु यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी। मा. मंत्री महोदय ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों का निर्देशित किया कि समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में मा. केंद्रीय मंत्री महोदय ने निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनको प्रदान की जा रही सुविधा, आवास,मजदूरी इत्यादि की जानकारी ली तथा कार्य हेतु प्रेरित किया, मा.मंत्री महोदय ने निर्माण श्रमिकों से श्रम विभाग में उनके पंजीकरण, ई- लेबर कार्ड,आयुष्मान कार्ड सुविधा आदि के बारे में पूछा तथा परिवार में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी।तथा संबंधित को पात्रतानुसार सभी को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु निर्देश दिए।4
- Post by अकबर मंसूरी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश आगरा1
- आगरा में ताज महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। बुधवार शाम वंदे मातरम की धुन के साथ 34वें ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। इस बार महोत्सव का आयोजन पहली बार शिल्पग्राम की बजाय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में किया जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में शिल्प, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित इस महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां देशभर की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ताज नगरी में इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ, डिस्ट्रिक्ट हैंड, प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.02.2026, को राजकीय बाल गृह (शिशु), आगरा में बच्चों के बीच सुलेख, कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा की गई। प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान श्री अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आगरा शिक्षक श्री रजनीश कुमार एवं संस्थान के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि यह प्रतियोगिता कराए जाने का उद्देश्य बच्चों के अन्दर पढ़ाई के प्रति उत्प्रेरित किया जाना है। यह भी बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बच्चे को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिनांक 22.02.2026 को बृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) के दिन प्रदान किया जाएगा। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ, भीम राव आंबेडकर, महाविद्यालय, खंदारी कैम्पस के शिवाजी मंडपम, सभागार/ प्रेक्षागृह, आयोजित किया जाएगा। (विनीता सिंह-I) सचिव(पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा।2