उद्यानिकी विभाग ने आयोजित किया मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 का मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण खैरथल: उद्यानिकी विभाग खैरथल तिजारा के उपनिदेशक गोपाल लाल मीणा के निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में मधुमक्खी पालन पर एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में खैरथल तिजारा जिले के मधुमक्खी पालन में रुचि रखने वाले 50 किसानों ने भाग लिया सहायक कृषि अधिकारी बिजेंद्र सिंह व कृषि पर्यवेक्षक सुनील सोनी, अजय सिंह, सुभाषचन्द और हिमांशु शर्मा ने किसानों का पंजीकरण व साहित्य वितरण किया, सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार और मनोज कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और उसके फायदो की जानकारी दी,. प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र बानसूर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार ने मधुमक्खी पालन के घटक और इसके फायदे बताये , मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ कृषक राकेश यादव ने मधुमक्खी पालन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला, उपनिदेशक गोपाल लाल मीणा और कृषि अधिकारी मनीष अग्रवाल ने उधानिकी विभाग की कृषक हितकारी योजनाओं की जानकारी किसानो के साथ साझा की, अनुसंधान अधिकारी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला खैरथल आरती सैनी ने मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय बताएं एवं सहायक कृषि अधिकारी दिनेश तक्षक और कृषि पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी,सत्यवीर सिंह यादव ने कृषि विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं व समूह बनाकर शहद उत्पादन के फायदों की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई साथ ही FPO के प्रतिनिधि प्रवीण तक्षक और सुनील यादव ने शहद उत्पादन और मार्केटिंग पर अपने विचार रखें कार्यक्रम में 50 किसानों सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

- जिला खैरथल-तिजारा में डॉ. विशाल गौतम द्वारा हड्डी, जोड़, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, सर्वाइकल, सायटिका व नसों से जुड़ी समस्याओं का आधुनिक फिजियोथेरेपी पद्धतियों से सफल उपचार किया जा रहा है। सेंटर पर एक्सरसाइज थैरेपी, इलेक्ट्रोथैरेपी व व्यक्तिगत उपचार योजना के माध्यम से मरीजों को बिना दवा व सर्जरी के राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तरुण फिजियोथेरेपी मुण्डावर जिला खैरथल-तिजारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनता जा रहा है।1
- खैरथल-तिजारा। जिले के टपूकड़ा में दिन दहाड़े चोर ने गल्ले से करीब 20 हजार किए पार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद1
- झंझारपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ सोडावास. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा चलाए गए मनी वाइस प्रोग्राम के अंतर्गत 9 फरवरी से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसकी थीम केवाईसी व सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शिविर में सेंटर मैनेजर नरेंद्र यादव के द्वारा केवाईसी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। केवाईसी सुरक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है। केवाईसी से न केवल बैंकिंग बैंकिंग सेवाओं में निरंरता बनी रहती है, बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षा प्राप्त होती है। इस प्रशिक्षण के दौरान केवाईसी से संबंधितदस्तावेज खाता अपडेट प्रक्रिया डिजिटल लेनदेन में सावधानियां सरकारी योजनाओं का लाभ सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने के तरीके बताए गए। ग्रामीणों को समय-समय कर केवाईसी अपडेट करने अननोन कॉल अननोन लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। गवर्नमेंट के द्वारा चलाई गई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण में सेंटर मैनेजर नरेंद्र यादव, सरपंच बाला सुभाष मेधवाल, राजस्थान ग्रामीण बैंक के बीसी के सहयोग से इस कैंप को सफल बनाया गया।1
- मोबाइल गिलास 10 रुपए में मोबाइल चार्ज 50 रुपए में डिस्प्ले फोल्डर 50/ डिस्काउंट पर ज्यादा से ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंच कर फायदा उठाये1
- संवाददाता: संदीप शर्मा गंगापुर/अलीगंज। गंगापुर के पास अलीगंज क्षेत्र में लेपर्ड (तेंदुए) के दिखाई देने की अफवाह फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर सदर थाने लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक लेपर्ड दिखने की खबर फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे और सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल होने लगी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह सूचना भ्रामक थी और इसे जानबूझकर फैलाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में लिया और सदर थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाने से क्षेत्र में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति बनती है, जो कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की सूचना या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और अफवाह फैलाने से बचें।1
- अवैध खनन से ग्रामीण परेशान रामगढ़ अलवर1
- #बानसूर : कस्बे के नारायणपुर रोड़ पर बाईक का हुआ एक्सीडेंट। घायल धोधड देवी उम्र 75 वर्ष निवासी चतरपुरा को रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने पहुंचाया उपजिला अस्पताल बानसूर।1