Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसम बारिश से किसानों पर संकट, फसलें बर्बाद बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की फसल गिराई मौसम बारिश से किसानों पर संकट, फसलें बर्बाद बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की फसल गिराई खेतों में लेटी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता हापुड़ में बारिश का कहर, किसानों को भारी नुकसान
Rahul Ratna
मौसम बारिश से किसानों पर संकट, फसलें बर्बाद बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की फसल गिराई मौसम बारिश से किसानों पर संकट, फसलें बर्बाद बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की फसल गिराई खेतों में लेटी फसल, किसानों की बढ़ी चिंता हापुड़ में बारिश का कहर, किसानों को भारी नुकसान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलरामपुर में तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंची पीर रतन नाथ की ऐतिहासिक शोभायात्रा। नेपाल से हजारों भक्तों के साथ 700 वर्षों पुरानी परंपरा निभाई जा रही है। नवरात्रि में पंचमी से दशमी तक मां पाटेश्वरी की पूजा करेंगे पुजारी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल तैनात। दशमी को यात्रा नेपाल के लिए करेगी प्रस्थान। बलरामपुर—आस्था, परंपरा और भाईचारे की अनोखी मिसाल।1
- #बलरामपुर में तेंदुवा का कहर क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल वन विभाग की लापरवाही से ग़रीब की 17 बकरियों की गयी जान बलरामपुर जनपद के बनकटवा खुर्द मजरा डोडेडीह में वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।बीती रात तेंदुए ने गांव निवासी स्वामी दयाल के घर में बंधी 17 बकरियों को बेरहमी से मार डाला, जिससे गरीब परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। तीन दिन पहले भी तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया था और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी जिसे वन विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है और उन्होंने इसे सीधी लापरवाही बताया है।गांव में तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तेंदुए को नहीं पकड़ा गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 137(2),352, 351(3), 87 बीएनएस 11/12 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, ध , 3(2)(v) SC/ST Act थाना सोनवा में वांछित/नामजद अभियुक्त फिरोज पुत्र मुंशरीफ नि0 बहुबुलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच को गौरीडिहवा मोड़ बहदग्राम तुलसीपुर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 11.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी फिरोज द्वारा अन्य विपक्षियों के सहयोग से वादिनी की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व विरोध करने पर विपक्षी फिरोज ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा वादिनी की लडकी को छोड़ कर भाग गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 033/2026 धारा 137(2), 352, 351(3) बीएऩएस तथा 3(1)द,ध व 3(2)va एससी एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस, 11/12 पाक्सो एक्ट, 3(1)द,ध व 3(2)v एससी एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी। जिसके क्रम में थाना सोनवा पुलिस द्वारा अभियुक्त फिरोज उपरोक्त को दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। *आपराधिक इतिहास* मु0अ0सं0 09/2026 धारा 351(3), 318(2) BNS थाना सोनवा1
- ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ कार्यक्रम के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को कार्यक्रम के छठे दिन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, नोडल अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला उद्यान अधिकारी बाली शरण चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग द्वारा नव चयनित 09 पंचायत सहायकों को प्रमाण पत्र व 05 पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उद्यान विभाग द्वारा पॉच प्रगतिशील कृषकों अवधेश चक्रवर्ती को मशरूम उत्पादन, शैलेन्द्र यादव को बागवानी में केला उत्पादन, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को जैविक सब्जी/ताइवान पिंक अमरूद उत्पादन, रवि प्रकाश त्रिपाठी को ग्लैडियोलस, स्ट्राबेरी उत्पादन एवं सर्वजीत वर्मा को स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फूट उत्पादन हेतु अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत श्रावस्ती कल्चरल पार्टी एवं श्रीमंत अनाम पार्टी कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण कर लोगों का मनमोह लिया। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने वहीं पर उपस्थित एक दिव्यांग व्यक्ति को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल भी प्रदान किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कौशल मिशन, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस ने अवलोकन किया तथा सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुनील प्रियदर्शी, जिला समन्वयक हरिगेन्द्र वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।1
- Post by Fakhre Alam Alam1
- जनकपुर में विश्राम के बाद पूज्य रतन नाथ बाबा की पावन यात्रा आज पंचमी के शुभ अवसर पर देवीपाटन मंदिर पहुंची। यात्रा के आगमन पर भक्तों में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बाबा की यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंचमी के इस पावन दिन पर देवीपाटन धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।1
- hamare yahan light ke taar bar bar kut jata hai koi bhi Dhyan nahin deta roj ka aisa hi hai gaon log khud Hi tar ko jodte Hain aur khud Hi nikal dete hai mai up pcl se anurodh Karta Hun ki yah jaldi jaldi problem solve Karen1
- गौरा चौकी से बुक कर कर देवी पाटन जा रहे श्रद्धालुओं का आगया गांव के सामने बस पलटा कुछ यात्री घायल भी हुए हैं उनको एम्बुलेंस से बेवा ले जा रहे हैं #breking #ɴᴇᴡᴘᴏsᴛ #LatestNews #gonda #Balrampur #Utraula #news1