मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे अंबाह। दिमनी चौराहा क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शिकायत और गुणवत्ता संबंधी आशंका के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने दुकान में रखी विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बताया गया कि दुकान की मिठाइयों से असामान्य बदबू आने की शिकायत थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि मिठाई में किसी प्रकार का केमिकल या अन्य पदार्थ मिला हो सकता है। हालांकि, मिठाई में वास्तव में किसी हानिकारक पदार्थ की मिलावट है या नहीं, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारी अनिल परिहार स्वयं मौके पर पहुंचे और खाद्य पदार्थों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाल ही में तैयार किए जा रहे समोसे और सब्जियों में खराब आलू इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी सामने आई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट का इंतजार खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में यदि मिलावट अथवा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर मध्य भारत एक्सप्रेस | दैनिक शौर्य टाईम्स /अंबाह, मुरैना /
मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे अंबाह। दिमनी चौराहा क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शिकायत और गुणवत्ता संबंधी आशंका के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने दुकान में रखी विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बताया गया कि दुकान की मिठाइयों से असामान्य बदबू आने की शिकायत थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि मिठाई में किसी प्रकार का केमिकल या अन्य पदार्थ मिला हो सकता है। हालांकि, मिठाई में वास्तव में किसी हानिकारक पदार्थ की मिलावट है या नहीं, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारी अनिल परिहार स्वयं मौके पर पहुंचे और खाद्य पदार्थों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाल ही में तैयार किए जा रहे समोसे और सब्जियों में खराब आलू इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी सामने आई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट का इंतजार खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में यदि मिलावट अथवा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। संवाददाता : लालमनमोती सिंह तोमर मध्य भारत एक्सप्रेस | दैनिक शौर्य टाईम्स /अंबाह, मुरैना /
- अंचल के वीर सपूतों की वीरगति अंचल के युवाओं के लिए देशभक्ति व राष्ट्र प्रेमी की अमर गाथा है - धर्मेंद्र सिंह तोमर। वीरगति दिवस पर पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में युवाओं ने किया नमन। अंबाह/पोरसा देशभक्ति से ओत-प्रोत और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत मां की सेवा में समर्पित होना हमारे अंचल के सपूतों के दिलों में हमेशा की शहादत जूनून और सपना रहता है,इस शहादत को संभाले रखना हम सभी युवाओं का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है यह बात तरमसा के लाल जगराम सिंह तोमर साहब की 9वें बलिदान दिवस पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष और सेवानिवृत हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में संबोधित करते हुए कही। आपको बता दें तरसमा निवासी जगराम सिंह तोमर 2017 में जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए व राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को समर्पित हुए थे शहीदों की भूमि कहे जाने वाले तरसमा में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आज तक 17 से अधिक सपूतों ने शहादत को गले लगाकर वीरता का अद्वितीय उदाहरण दिया है। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र प्रेमी और शहीदों के सेवक अंकित सिंह तोमर व उनकी क्रांतिकारी टीम ने ,समाजसेवी और युवाओं ने पुष्पांजलि व दीपांजलि कर शहादत को नमन किया, लेकिन निंदनीय विषय यह रहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अंचल के सपूत की शहादत दिवस पर पुष्पांजलि करने नहीं पहुंचा इसलिए युवाओं में आक्रोश भी दिखा। अंचल के वीर सपूतों की वीरगति अंचल के युवाओं के लिए देशभक्ति व राष्ट्र प्रेमी की अमर गाथा है - धर्मेंद्र सिंह तोमर। वीरगति दिवस पर पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में युवाओं ने किया नमन। अंबाह/पोरसा देशभक्ति से ओत-प्रोत और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत मां की सेवा में समर्पित होना हमारे अंचल के सपूतों के दिलों में हमेशा की शहादत जूनून और सपना रहता है,इस शहादत को संभाले रखना हम सभी युवाओं का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है यह बात तरमसा के लाल जगराम सिंह तोमर साहब की 9वें बलिदान दिवस पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अध्यक्ष और सेवानिवृत हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को पुष्पांजलि व दीपांजलि सभा में संबोधित करते हुए कही। आपको बता दें तरसमा निवासी जगराम सिंह तोमर 2017 में जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए व राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को समर्पित हुए थे शहीदों की भूमि कहे जाने वाले तरसमा में प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आज तक 17 से अधिक सपूतों ने शहादत को गले लगाकर वीरता का अद्वितीय उदाहरण दिया है। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्र प्रेमी और शहीदों के सेवक अंकित सिंह तोमर व उनकी क्रांतिकारी टीम ने ,समाजसेवी और युवाओं ने पुष्पांजलि व दीपांजलि कर शहादत को नमन किया, लेकिन निंदनीय विषय यह रहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अंचल के सपूत की शहादत दिवस पर पुष्पांजलि करने नहीं पहुंचा इसलिए युवाओं में आक्रोश भी दिखा।1
- बाइक को नाव से चंबल पार कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , पोरसा/साहसपुरा–नगरा चंबल घाट पर नाव के जरिए मोटरसाइकिलों को नदी पार कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद घाट पर सुरक्षा और नाव संचालन की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में नाव पर मोटरसाइकिल रखकर नदी पार कराने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो में नाव संचालक द्वारा बाइक को नदी के दूसरे छोर तक ले जाने के बदले रुपये मांगने की आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं घाट पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी होने की बात भी सामने आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सवाल यह है कि क्या नाव से मोटरसाइकिलों को नदी पार कराने की अनुमति है? यदि अनुमति दी गई है तो इसके लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम निर्धारित हैं और यात्रियों से लिया जाने वाला शुल्क किस आधार पर तय है। चंबल नदी का बहाव और गहराई देखते हुए नाव से बाइक और यात्रियों को पार कराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में वायरल वीडियो की वास्तविकता की जांच के साथ यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि घाट पर नाव संचालन निर्धारित नियमों के तहत हो रहा है या नहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर नाव संचालन की जांच कराने और नियमों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- साहसपुरा–नगरा चंबल घाट पर नाव से बाइक पार कराने का वीडियो वायरल! 💰 नाव संचालक की आवाज में पैसे मांगने की बात साफ सुनाई दी, घाट पर दर्जनों मोटरसाइकिलें खड़ी होने का दावा 🚨 पोरसा/मुरैना। साहसपुरा–नगरा चंबल घाट पर नाव संचालन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक यात्री द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, जिसमें नाव संचालक द्वारा मोटरसाइकिल को चंबल नदी के पार ले जाने के लिए पैसे मांगने की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। वीडियो में घाट पर करीब 25 से 30 मोटरसाइकिलें खड़ी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि नाव के जरिए मोटरसाइकिलों को नदी पार कराया जा रहा है और इसके एवज में अलग से पैसे लिए जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित नाव संचालक को मोटरसाइकिलों को नाव के जरिए नदी पार कराने की अनुमति है? यदि अनुमति है तो उसकी शर्तें क्या हैं और मोटरसाइकिल पार कराने के लिए निर्धारित शुल्क कितना है? गौरतलब है कि साहसपुरा–नगरा घाट पर इससे पहले भी स्टीमर से यात्रियों और बाइक सवारों को पार कराने तथा वसूली के आरोपों का मामला सामने आ चुका है। वहीं मुरैना जिले में बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था के नाव संचालन पर पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है। 📢 वायरल वीडियो के बाद अब प्रशासन के सामने सवाल—क्या घाट पर नाव संचालन की जांच होगी? क्या मोटरसाइकिल पार कराने की अनुमति है? और यदि शुल्क लिया जा रहा है तो उसकी आधिकारिक रसीद एवं निर्धारित दर क्या है? 👉 जिम्मेदार विभाग को वायरल वीडियो की जांच कर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लानी चाहिए।1
- राजाखेड़ा नगर पालिका की लापरवाही, आम रास्तों पर कब्जा कर रखा निर्माण सामग्री, राहगीर परेशान, कोई कार्रवाई नहीं राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आम रास्तों पर कब्जे का मामला बढ़ता जा रहा है। लोग मकान निर्माण के नाम पर सड़क और गली पर ईंट, बजरी, सरिया और गिट्टी का ढेर लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका आंख मूंदे बैठी है।,15 दिन से गली के बीच में 10 फीट तक बजरी और ईंट रखी है। बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य रास्ते पर सरिया और शटरिंग का सामान पड़ा है। दो बाइक आपस में टकरा चुकी हैं। घर के आगे निर्माण सामग्री रखकर आधा रास्ता बंद कर दिया। रहवासियों की परेशानी वार्ड 24 निवासी विष्णु "शिकायत करने गए तो कहा 'समझौता कर लो'। रात को अंधेरे में 2 बार बाइक फिसली। कोई सुनने वाला नहीं।" एम्बुलेंस तक नहीं निकल पाती। मरीज को कंधे पर ले जाना पड़ता है। नपा वाले सिर्फ फोटो खींचकर चले जाते हैं।,नगर पालिका अधिनियम के अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। EO दीप्ति देव,से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।,लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि नोटिस के बाद भी सामान महीनों तक पड़ा रहता है। लोगों ने कहा ये लोक मार्ग में बाधा डालने का मामला है। IPC की धारा 283 के तहत FIR भी हो सकती है। नपा की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राजाखेड़ा नगर पालिका की लापरवाही, आम रास्तों पर कब्जा कर रखा निर्माण सामग्री, राहगीर परेशान, कोई कार्रवाई नहीं राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आम रास्तों पर कब्जे का मामला बढ़ता जा रहा है। लोग मकान निर्माण के नाम पर सड़क और गली पर ईंट, बजरी, सरिया और गिट्टी का ढेर लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका आंख मूंदे बैठी है।,15 दिन से गली के बीच में 10 फीट तक बजरी और ईंट रखी है। बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुख्य रास्ते पर सरिया और शटरिंग का सामान पड़ा है। दो बाइक आपस में टकरा चुकी हैं। घर के आगे निर्माण सामग्री रखकर आधा रास्ता बंद कर दिया। रहवासियों की परेशानी वार्ड 24 निवासी विष्णु "शिकायत करने गए तो कहा 'समझौता कर लो'। रात को अंधेरे में 2 बार बाइक फिसली। कोई सुनने वाला नहीं।" एम्बुलेंस तक नहीं निकल पाती। मरीज को कंधे पर ले जाना पड़ता है। नपा वाले सिर्फ फोटो खींचकर चले जाते हैं।,नगर पालिका अधिनियम के अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण सामग्री रखना दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। EO दीप्ति देव,से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण हटवाया जाएगा।,लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि नोटिस के बाद भी सामान महीनों तक पड़ा रहता है। लोगों ने कहा ये लोक मार्ग में बाधा डालने का मामला है। IPC की धारा 283 के तहत FIR भी हो सकती है। नपा की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- मनियां में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा देशभक्ति के इस पावन अवसर पर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा के नगरपालिका मनियां में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत, केदार पोशवाल, जयवीर पोशवाल, मनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों और हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मनियां कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भारत माता के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हमें देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देते हुए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसके साथ ही आज मनियां कस्बा भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया और जोश उत्साह के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई। मनियां में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा देशभक्ति के इस पावन अवसर पर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा के नगरपालिका मनियां में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत, केदार पोशवाल, जयवीर पोशवाल, मनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार त्यागी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों और हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मनियां कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भारत माता के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हमें देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देते हुए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसके साथ ही आज मनियां कस्बा भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया और जोश उत्साह के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई।4
- सबलगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर सबलगढ़। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सबलगढ़ में तिरंगा यात्रा सबलगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर सबलगढ़। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सबलगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में युवाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां लोगों ने देशभक्ति के इस आयोजन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति सम्मान और एकता की भावना देखने को मिली। युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा लहराया और भारत की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि देश की एकता, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत बनाने में सभी अपनी भूमिका निभाएं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश के गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए। यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ी और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। सबलगढ़ में निकली इस तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। यात्रा के दौरान हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के प्रति अपना सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना दिया।1
- 🚩 बालाजी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में विशाल हवन-यज्ञ और भंडारा 🙏 पोरसा। नगर के अस्पताल परिसर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा और अखंड रामायण के आयोजन के बाद मंदिर परिसर में विशाल हवन-यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 🔥 अखंड रामायण की पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। 🍛 इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पोरसा के अलावा मुरैना, भिंड, गोहद, ग्वालियर, लश्कर, मुरार, अंबाह, बामौर, मेहगांव, आगरा, इटावा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। 🚩 देर शाम बालाजी महाराज का विशेष दरबार सजा, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं और मन्नतों की अर्जी लगाई। दरबार में बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। 🙏 गर्गज जी हनुमान बालाजी मंदिर, बहोड़ापुर ग्वालियर के गुरु महाराज कपिल जैन ने श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज की महिमा के बारे में बताया और धार्मिक मान्यताओं के संबंध में जानकारी दी। ✨ पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। 🚩 जय बालाजी महाराज 🚩 जय श्रीराम 🙏3
- फतेहाबाद में मेला लग गया है ग्रामीण क्षेत्र से उम्र जनता का सैलाब4
- बागचीनी पुलिस ने चार फरार आरोपियों को पकड़ा, अवैध कट्टा और जिंदा राउंड बरामद दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, एक मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाईं मुरैना। फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान बागचीनी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद किया है। हथियार की बरामदगी के बाद एक प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागचीनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया गया । पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।1