https://youtu.be/SGNmq6IeD8k?si=1rP0mnklq5Xi0m-L Narsinghpur गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगासपुर के जंगल में पेड़ पर अधर में लटका मिला शव #narsinghpur बगासपुर जंगल में मिले शव की हुई पहचान, मानसिक रूप से परेशान था मृतक नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हलकत्ता यादव (लगभग 50-53 वर्ष) निवासी बगासपुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार हलकत्ता यादव 7 तारीख को घर से चायपत्ती लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद 10 तारीख को गोटेगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि हलकत्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसके बाएं पैर में भी तकलीफ रहती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर जमीन से करीब 12 फीट ऊपर फंदे से लटका शव मिला, जो प्रथम दृष्टया 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मजदूरी कर जंगल से लकड़ी काटने का काम करता था और मानसिक रूप से भी कमजोर बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
https://youtu.be/SGNmq6IeD8k?si=1rP0mnklq5Xi0m-L Narsinghpur गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगासपुर के जंगल में पेड़ पर अधर में लटका मिला शव #narsinghpur बगासपुर जंगल में मिले शव की हुई पहचान, मानसिक रूप से परेशान था मृतक नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हलकत्ता यादव (लगभग 50-53 वर्ष) निवासी बगासपुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार हलकत्ता यादव 7 तारीख को घर से चायपत्ती लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद 10 तारीख को गोटेगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि हलकत्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसके बाएं पैर में भी तकलीफ रहती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर जमीन से करीब 12 फीट ऊपर फंदे से लटका शव मिला, जो प्रथम दृष्टया 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मजदूरी कर जंगल से लकड़ी काटने का काम करता था और मानसिक रूप से भी कमजोर बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
- https://youtu.be/V8SUPdotw8M?si=BfVpmN67-E7Bz9TJ Narsinghpur रक्तदान कर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई,मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्या कहा सुनिए डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों ने रक्तदान कर मनाई अंबेडकर जी की जयंती। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल जी हुए कार्यक्रम में शामिल। आईए सुनते हैं क्या कुछ कहना है कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की जुबानी अंबेडकर जयंती की पूरी कहानी। अदिति न्यूज से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- Post by Dharmendra sahu1
- 1930 1915 1030 यह नंबर अपने फोन में सेव कर लो इमरजेंसी के लिए। cop Mohit gujar ne bataya hai.............................................................................................................................................................................................................................................................. ....1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली पुलिस को मिली बडी सफलता स्मेक के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ऋषिकेश मीणा,, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ,एस डी ओ पी मनोज गुप्ता के निदेश पर करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे एंव पुलिस थाना स्टाफ की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार1
- नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': अंधविश्वास और जेवर तीन गुना करने का झांसा देने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने अंधविश्वास और ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को जेवर तीन गुना करने का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगे गए 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद करने में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। क्या था पूरा मामला? ग्राम बॉसकुंवारी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित अजय मेहरा ने अपने साथी अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" के साथ मिलकर उसे झांसा दिया कि वे जेवरों को तीन गुना कर सकते हैं। आरोपियों ने महिला को तंत्र-मंत्र और अनहोनी का डर दिखाकर घर के सारे जेवर मंगवाए और 14 मार्च की रात एक सुनसान स्थान पर रखवा लिए। मौका पाकर आरोपी करीब 10 लाख के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। एसपी की टीम ने आगरा तक किया पीछा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। पुलिस ने पहले घेराबंदी कर अजय मेहरा को गिरफ्तार किया। अजय से पूछताछ के आधार पर पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची, जहां मुख्य आरोपी अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे भी अभिरक्षा में ले लिया। आरोपियों का विवरण और बरामदगी अनिल राय उर्फ “मुल्ला बाबा”: निवासी ग्राम डोभी, जिला नरसिंहपुर। अजय मेहरा: निवासी ग्राम बॉसकुंवारी, जिला नरसिंहपुर। पुलिस ने इनके पास से ठगी के पूरे जेवर (कीमत ~10 लाख) और 5 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों पर बीएनएस (BNS) की धारा 316 (2) और 318 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सावधान: ठगी का तरीका (Modus Operandi) आरोपी पहले लोगों का विश्वास जीतते थे, फिर "मुल्ला बाबा" को अजमेर का शक्तिशाली तांत्रिक बताकर पेश करते थे। वे दावा करते थे कि बाबा के पास दैवीय शक्तियां हैं जिससे जेवर कई गुना बढ़ जाते हैं। डर और लालच के जाल में फंसाकर वे पीड़ितों को सुनसान जगह बुलाते थे और सामान लेकर फरार हो जाते थे। नरसिंहपुर पुलिस की जनता से अपील एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने जिलेवासियों से अपील की है कि: किसी भी बाबा, तांत्रिक या चमत्कार का दावा करने वाले के झांसे में न आएं। धन या जेवर दोगुना-तिगुना करने का लालच ठगी का सबसे बड़ा संकेत है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में दें3
- गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेख में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र नागेश, जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र नागेश,जनप्रतिनिधियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने तालाब की साफ-सफाई में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में “जनभागीदारी से ही जल संरक्षण संभव है” का संदेश दिया गया और सभी ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- https://youtu.be/B9cNeYjmwk0?si=eZiK_IGtAMHFjQBE #Gadarwara 27 अप्रैल को भूल न जाना गौ सम्मान आव्हान अभियान के प्रार्थना पत्र में शामिल जरूर होना गाडरवारा में गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रचार प्रसार जोरों पर 27 अप्रैल 2026 का दिन होगा विशेष इतिहास के पन्नो पर होगा दर्ज आप भी गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़े और गौ माता को सम्मान दिलाने आगे आए गाडरवारा। नगर के गौ भक्तों एवं गो सेवकों तथा गणमान्य नागरिकों एवं मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर 27 अप्रैल 2026 को सोंपे जाने वाले प्रार्थना पत्र में सम्मिलित होने के लिए गौ सम्मान आवाहन अभियान के पत्रक आमजन मानस को प्रदान किए जा रहे हैं। अभियान पूर्णतः गैर रजनीतिक व अभियान की प्रधान संरक्षक गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा आपको बता दें कि पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान की प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता (आद्य शक्ति मां सुरभि) हैं एवं अध्यक्ष नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव) हैं। भारतीय परंपरा के समस्त आराध्य देवी देवता के आशीर्वाद से तथा गैर रजनीतिक रुप से गौ सम्मान आवाहन अभियान पूरे देश में एक साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने का सौभाग्य हम सभी को भी प्राप्त हुआ है यह गौ माता की हम पर बड़ी ही अनूठी कृपा है जिसके चलते हम सभी इस अभियान से जुड़े हुए हैं और जो नहीं जुड़े हैं वे भी इस अभियान में जुड़कर गौ माता के दूध के कर्ज का फर्ज अदा कर अपना सहयोग करें। आप सभी गौ भक्तों से भी विनम्र आग्रह है कि इस अभियान में जुड़कर आप भी ईमानदारी से प्रचार प्रसार कर अपनी अहम भूमिका अदा कर गौ माता के सच्चे सपूत होने का परिचय अवश्य दे। 27 अप्रैल 2026 को सौंपेंगे प्रार्थना पत्र जैसा कि विदित होवे कि हम सभी को 27 अप्रैल 2026 को अपनी अपनी तहसीलों में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को शांतिप्रिय तरीके से एक प्रार्थना पत्र तहसील के अधिकारियों द्वारा सौंपेंगे ।जिसमें आप सभी की उपस्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना अतः क्षेत्र के सभी संत जनों से धर्म प्रेमी आम जनता एवं गौ भक्तों, गौ सेवकों से अपील है कि आप सभी अपने मोहल्ले, अपने गांव एवं नगर एवं तहसील ,जिला स्तर पर गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़कर प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने में सहयोग प्रदान कर गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने में सहयोग प्रदान करें।1