बिलासपुर में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में पिछले 11 दिनों से जारी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, मुंशियों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को स्थगित कर दी गई। आईजी (स्टांप) द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था से संबंधित जारी सर्कुलर वापस लिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। उन्होंने बुधवार से नियमित कार्य शुरू करने की घोषणा की है। मंगलवार को भी अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता, दस्तावेज लेखक, मुंशी और टाइपिस्ट अपने-अपने चैंबर बंद कर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई। दोपहर में सर्कुलर वापस लिए जाने की सूचना मिलते ही धरनास्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इसे संघर्ष की जीत बताते हुए जश्न मनाया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना और लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह अधिवक्ताओं की एकजुटता की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल हड़ताल केवल स्थगित की गई है, पूरी तरह समाप्त नहीं। ई-पंजीकरण व्यवस्था की वापसी के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद तथा बार के प्रांतीय नेतृत्व से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभा का संचालन अब्दुल मोईन अंसारी ने किया। इस अवसर पर बार सचिव राकेश शर्मा, लॉयर्स सचिव प्रवेश चौहान, हरीश चंद्र गुप्ता, विमल सक्सेना, अमरीक सिंह चौहान, नवीन चंद्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, नब्बू अली अंसारी, संतोष खेरा, दीपांकर बैरागी, ओमप्रकाश यादव, मुस्तफा हुसैन अंसारी, अशफाक अली, संतोष जौहरी, जियाउल अंसारी, अमान खान, विपुल जैन, गौहर अली, भगवंत सिंह, अहकाम मिर्जा, गुलाम अहमद, मुनीश चंद्र गुप्ता, सदीव अहमद खां, महफूज अली, मोहम्मद दानिश, नूर जमा खां, मनीष गौतम, राजेश कुमार, दानिश अली और सुशील आर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता और डीड राइटर मौजूद रहे।
बिलासपुर में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में पिछले 11 दिनों से जारी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, मुंशियों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को स्थगित कर दी गई। आईजी (स्टांप) द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था से संबंधित जारी सर्कुलर वापस लिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। उन्होंने बुधवार से नियमित कार्य शुरू करने की घोषणा की है। मंगलवार को भी अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता, दस्तावेज लेखक, मुंशी और टाइपिस्ट अपने-अपने चैंबर बंद
कर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई। दोपहर में सर्कुलर वापस लिए जाने की सूचना मिलते ही धरनास्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इसे संघर्ष की जीत बताते हुए जश्न मनाया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना और लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा
कि यह अधिवक्ताओं की एकजुटता की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल हड़ताल केवल स्थगित की गई है, पूरी तरह समाप्त नहीं। ई-पंजीकरण व्यवस्था की वापसी के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद तथा बार के प्रांतीय नेतृत्व से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभा का संचालन अब्दुल मोईन अंसारी ने किया। इस अवसर पर बार सचिव राकेश शर्मा, लॉयर्स सचिव प्रवेश चौहान, हरीश चंद्र गुप्ता, विमल सक्सेना,
अमरीक सिंह चौहान, नवीन चंद्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, नब्बू अली अंसारी, संतोष खेरा, दीपांकर बैरागी, ओमप्रकाश यादव, मुस्तफा हुसैन अंसारी, अशफाक अली, संतोष जौहरी, जियाउल अंसारी, अमान खान, विपुल जैन, गौहर अली, भगवंत सिंह, अहकाम मिर्जा, गुलाम अहमद, मुनीश चंद्र गुप्ता, सदीव अहमद खां, महफूज अली, मोहम्मद दानिश, नूर जमा खां, मनीष गौतम, राजेश कुमार, दानिश अली और सुशील आर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता और डीड राइटर मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र में निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बरेली दौरे पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने नगर निगम के वेस्ट मैनेजमेंट वाहनों को और एक नेत्र परीक्षण अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत उन्होंने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा।1
- Available for Sale Locality : Pipal Pokhra No 1 Area (dimensions) : 1930 Expected Price : 9200000 Property Type : Independent House / Villa Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 2 BHK Furnishing : Unfurnished 🏡 बिक्री हेतु अंडर-कंस्ट्रक्शन स्वतंत्र मकान 🏡 📍 स्थान: फतेहपुर रोड, गांधी आश्रम, पीपल पोखरा नं. 1, हल्द्वानी, एबीएम स्कूल के नजदीक। उत्तराखंड लगभग 1930 वर्गफुट प्लॉट पर निर्मित लगभग 1150 वर्गफुट अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान बिक्री बुकिंग हेतु उपलब्ध है। ✅ अच्छी लोकेशन पर स्थित ✅2 बेडरूम अटेच बाथरूम ✅किचन ✅मंदीर ✅लॉबी ✅800/900 sqft ओपन स्पेस ✅उत्तर मुहाना है। ✅डबल साइड रोड ✅ मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ✅ चौड़ी सड़क एवं आसान आवागमन ✅ शांत एवं विकसित आवासीय क्षेत्र ✅ स्कूल, मार्केट, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नजदीक ✅ खरीदार अपनी पसंद के अनुसार फिनिशिंग करवा सकता है। ✅मकान कार्य कंप्लीट करके मिलेगा। ✅ रहने एवं निवेश दोनों के लिए बेहतरीन अवसर 📐 प्लॉट क्षेत्रफल: 1930 वर्गफुट 🏗️ स्थिति: Under Construction 📞 संपर्क: [9045168091]2
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मुरादाबाद में अत्यंत उत्साह और संकल्पों के साथ मनाया गया। बुधवार, 01 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि ठीक 12:01 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने नेता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य आयोजक सांसद रुचि वीरा ने 53 फीट लंबा केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस आयोजन को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि 'समता मूलक समाज' और 'सामाजिक न्याय' के संकल्पों के साथ जोड़ा गया। सांसद रुचि वीरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रेम, दया और अपनापन के भाव के साथ पीड़ित, दुःखी और समाज में अपमानित महसूस करने वाले परिवारों से सीधे जुड़ें। रुचि वीरा ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में निहित एकता, समता और बंधुत्व के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुखता दी गई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने 'प्रदूषण मुक्त भारत' का संकल्प लेते हुए पर्यावरण की रक्षा को सामाजिक न्याय के साथ जोड़ा। सांसद ने कहा कि जैसे बाबा साहेब ने संविधान की प्राणवायु से वंचितों को अधिकार दिए, वैसे ही हम सभी को स्वस्थ पर्यावरण के साथ-साथ सामाजिक न्याय की रक्षा करनी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादियों ने एक स्वर में अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुटने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खुशनुद खान, शाने अली शानू, कुलदीप तुरैहा एड., तुंगीश यादव, शीरीगुल, वदूद खां, विजयवीर यादव, फरीद मलिक, कमर परवेज, चन्द्रपाल सिंह दिवाकर, इस्माइल खान, मैथ्यूज आर. मैसी, रहीस सैफी, एड. फहीम, सलामत जान, शरिक कुरैशी, फाजिल मलिक, तौकीर सिद्दीकी, मौ. नूर उर्फ शेरू, फाखरा लईक, याकूब मलिक, मौ. अजीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Available for Sale Locality : Pipal Pokhra No 1 Area (dimensions) : 1930 Expected Price : 9200000 Property Type : Independent House / Villa Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 2 BHK Furnishing : Unfurnished 🏡 बिक्री हेतु अंडर-कंस्ट्रक्शन स्वतंत्र मकान 🏡 📍 स्थान: फतेहपुर रोड, गांधी आश्रम, पीपल पोखरा नं. 1, हल्द्वानी, एबीएम स्कूल के नजदीक। उत्तराखंड लगभग 1930 वर्गफुट प्लॉट पर निर्मित लगभग 1150 वर्गफुट अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान बिक्री बुकिंग हेतु उपलब्ध है। ✅ अच्छी लोकेशन पर स्थित ✅2 बेडरूम अटेच बाथरूम ✅किचन ✅मंदीर ✅लॉबी ✅800/900 sqft ओपन स्पेस ✅उत्तर मुहाना है। ✅डबल साइड रोड ✅ मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ✅ चौड़ी सड़क एवं आसान आवागमन ✅ शांत एवं विकसित आवासीय क्षेत्र ✅ स्कूल, मार्केट, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नजदीक ✅ खरीदार अपनी पसंद के अनुसार फिनिशिंग करवा सकता है। ✅मकान कार्य कंप्लीट करके मिलेगा। ✅ रहने एवं निवेश दोनों के लिए बेहतरीन अवसर 📐 प्लॉट क्षेत्रफल: 1930 वर्गफुट 🏗️ स्थिति: Under Construction 📞 संपर्क: [9045168091]2
- देशभर में आईपीएल की तर्ज पर विभिन्न प्रीमियर लीगों के आयोजन की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच, जिला मुरादाबाद की नगर पंचायत कांठ में कांठ प्रीमियर लीग (KPL) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट आयोजन की शुरुआत 30 जून, मंगलवार को हुई। इस प्रीमियर लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और यह रोमांचक मैच लगातार चार दिनों तक खेले जाएंगे। कांठ प्रीमियर लीग में अलग-अलग व्यक्तियों ने विभिन्न टीमों को स्पॉन्सर किया है, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और भी जीवंत हो गया है। मैचों के लिए निर्धारित खेल का मैदान ग्राम पंचायत गढ़ी के बस अड्डे से हिरणपुर पेली रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क पर स्थित है। KPL में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों की अलग-अलग डिज़ाइन की टी-शर्ट भी बनवाई गई हैं। यह आयोजन विशेष रूप से उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में दो हिंदू लड़कियों को गौ मांस ले जाते हुए पकड़ा गया। इस घटना से संबंधित एक वीडियो को गौ रक्षकों तक तत्काल भेजने की पुरजोर अपील की गई है, जिसमें लड़कियों पर गौ मांस के कथित अवैध परिवहन का गंभीर आरोप लगाया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में विनीता (21) और संतराम (30) नामक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सपना, देवांशी और कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, गांगन वाली मैनाठेर निवासी बिलाल का खेत गौशाला के पास है, जहाँ बुधवार को धान की रोपाई का काम चल रहा था। तेज बारिश शुरू होने पर संतराम, विनीता, सपना, देवांशी और कामिनी सहित कई युवक-युवतियाँ एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान भीषण गर्जना के साथ बिजली गिरी और ये सभी उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद खेत में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें साईं अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने विनीता और संतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सपना, देवांशी और कामिनी को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि मृत व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।1