Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई, 8 बाइक सीज.... हाथरस जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना हाथरस गेट क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय असामाजिक तत्व मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से तेज आवाज निकालकर विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 8 मोटरसाइकिलों को मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
Sunil kumar
हाथरस में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई, 8 बाइक सीज.... हाथरस जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना हाथरस गेट क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय असामाजिक तत्व मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से तेज आवाज निकालकर विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 8 मोटरसाइकिलों को मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के थाना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदपुरा में देर रात घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के कई नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 23 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर पर खाना खा रही थी। तभी कुछ लोग डंडे, सरिया और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट की गई, जिसमें पति को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- dabangon ka kahana hai ki gehun unhone bola hai lekin dabangon ko video prashasan ko dikhai Gai lekin dabangon ka support prachalan kar raha hai koi bhi anubaddi nahin mil rahi hai1
- Post by Vikram4
- #Aligarh Police थाना गोण्डा- आज दिनांक 26.02.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है, उक्त वीडियो की गहनता से जाँच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि तीन लड़को के साथ कुछ अज्ञात लड़को द्वारा किसी लड़की पर कमेंट करने के संदेह के आधार पर मारपीट की गई है, लगाये गये आरोपों की पुष्टि नही हो पायी है, उक्त तीनों लड़को का मेडिकल कराया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, मारपीट करने वालो की पहचान करायी जा रही है, मौके पर शांति है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इगलास श्री महेश कुमार की बाइट-1
- *क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पीटल में थे भर्ती. कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह*1
- आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति की मौत के बाद देवर से नाता जोड़ने पर एक महिला को उसके ही परिजनों ने बर्बरता का शिकार बनाया। पीड़िता चंद्रकला पत्नी सुरेश उर्फ नैना, जो पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकत्री है, ने अपने ससुर, चाचा ससुर और उनके बच्चों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि जब वह सुबह अपने घर में दैनिक कार्यों में जुटी थी और बच्चों के लिए खाना बना रही थी, तभी नामजद आरोपी जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा और घर से बाहर ले जाकर लात-घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई की। चंद्रकला का कहना है कि पति की मौत के बाद उसने सामाजिक सहमति या स्वेच्छा से अपने देवर के साथ रहने का निर्णय लिया था, लेकिन यह बात उसके ससुराल पक्ष को नागवार गुजरी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे घर से निकालने की नीयत से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट की इस घटना में महिला को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सठिया चौकी प्रभारी एसआई महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।3
- अलीगढ़: डम्पर की चपेट में आने से हेल्पर की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में अलीगढ़ (थाना रोरावर): जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक डम्पर की चपेट में आने से उसी वाहन पर कार्यरत एक व्यक्ति (कर्मी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डम्पर को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। ### जाँच और वैधानिक स्थिति घटना के बाद पुलिस ने राजस्व एवं खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वाहन के दस्तावेजों की जाँच की। जाँच में निम्नलिखित तथ्य सामने आए हैं: वैधता: डम्पर विभाग द्वारा दी गई अनुमति के अनुरूप ही संचालित हो रहा था। शव विच्छेदन: मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। विधिक प्रक्रिया: पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों का वक्तव्य इस दुखद घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, श्री मयंक पाठक ने आधिकारिक बाइट जारी करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर शांति कायम है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रही है।1
- हाथरस। दुष्कर्म के मामले में जयपुर से कोर्ट में तारीख करने आए युवक के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने तालाब चौराहे पर सरेआम मारपीट कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाते हुए मामला शांत कराया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।1