डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 40 वार्डों के प्रभारियों की बैठक में बोले संगठन प्रभारी - टिकट एक को मिलेगा, बाकी कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को तेज़ करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया है। बुधवार को पार्टी के पुराने कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का फीता जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा और चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में काटा। इस उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने डूंगरपुर नगर परिषद के सभी 40 वार्डों में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजित नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक एवं प्रभारियों की समीक्षा बैठक में चुनावी दिशा-निर्देश जारी किए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। - अनुशासन और वफादारी का पाठ : टिकट न मिलने पर न हों मायूस बैठक में जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संयम और अनुशासन बनाए रखने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन टिकट केवल एक ही व्यक्ति को मिलेगा। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि टिकट न मिलने पर मायूस होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसे समय में विपक्षी दल कार्यकर्ताओं को बरगलाने और अपनी ओर खींचने का प्रयास करेंगे, यहाँ तक कि चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव भी देंगे। लेकिन भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी से गद्दारी नहीं करता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल नाकामी ढूंढने की कोशिश कर रहा है, जबकि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ा है। - अर्जुन की तरह केवल कमल के फूल पर रखें नज़र बैठक के दौरान महाभारत का संदर्भ देते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार अर्जुन का ध्यान केवल चिड़िया की आंख पर था, ठीक उसी तरह हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल 'कमल का फूल' होना चाहिए। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर समस्याओं को सुनने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को बताने का आह्वान किया। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आपसी समन्वय और जनता के विश्वास के दम पर पार्टी नगर परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने वार्ड स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की और प्रभारियों को दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करने तथा मतदाता संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। - वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री पंकज जैन, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार द्वारा किया गया। चुनाव कार्यालय के औपचारिक शुभारंभ से शहर के राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज़ हो गई है।
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 40 वार्डों के प्रभारियों की बैठक में बोले संगठन प्रभारी - टिकट एक को मिलेगा, बाकी कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को तेज़ करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया है। बुधवार को पार्टी के पुराने कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का फीता जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा और चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में काटा। इस उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने डूंगरपुर नगर परिषद के सभी 40 वार्डों में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजित नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक एवं प्रभारियों की समीक्षा बैठक में चुनावी दिशा-निर्देश जारी किए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। - अनुशासन और वफादारी का पाठ : टिकट न मिलने पर न हों मायूस बैठक में जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संयम और अनुशासन बनाए रखने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन टिकट केवल एक ही व्यक्ति को मिलेगा। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि टिकट न मिलने पर मायूस होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसे समय में विपक्षी दल कार्यकर्ताओं को बरगलाने और अपनी ओर खींचने का प्रयास करेंगे, यहाँ तक कि
चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव भी देंगे। लेकिन भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी से गद्दारी नहीं करता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल नाकामी ढूंढने की कोशिश कर रहा है, जबकि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ा है। - अर्जुन की तरह केवल कमल के फूल पर रखें नज़र बैठक के दौरान महाभारत का संदर्भ देते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार अर्जुन का ध्यान केवल चिड़िया की आंख पर था, ठीक उसी तरह हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल 'कमल का फूल' होना चाहिए। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर समस्याओं को सुनने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को बताने का आह्वान किया। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आपसी समन्वय और जनता के विश्वास के दम पर पार्टी नगर परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने वार्ड स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की और प्रभारियों को दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करने तथा मतदाता संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। - वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री पंकज जैन, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार द्वारा किया गया। चुनाव कार्यालय के औपचारिक शुभारंभ से शहर के राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज़ हो गई है।
- H c parडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान😡1 hr ago
- H c parडूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान😡1 hr ago
- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।1
- चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं। - सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई। - नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।2
- *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। डूंगरपुर। नया महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास में चल रहे नाव मनोरथ कार्यक्रम में प्रतिदिन शहर निवासी ओर सनातनी भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल की नौका विहार यात्रा का सुमधुर भजनों ओर रास गरबा नृत्य के साथ आनंद लिया जा रहा है। इसी क्रम में कल के नाव मनोरथ कार्यक्रम में सौम्या भट्ट ओर द्विशा झा द्वारा नटखट कान्हा ओर राधा की वेश भूषा में नाव मनोरथ कार्यक्रम किया गया। अंजली जोशी और मोहित भंडारी द्वारा भी नाव मनोरथ कार्यक्रम में युगल जोड़ी के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। हियान जोशी ने भी अपनी बाल भूमिका प्रस्तुत की। नाव मनोरथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा दोनों ही जोड़ी को बहुत भक्ति भावना के साथ प्यार सम्मान दिया गया। पूरे उत्साह उमंग के साथ भक्ति गीत पर रास गरबा नृत्य के उत्सव का आनंद प्राप्त किया।3
- डूंगरपुर में सूने मकान में लाखो की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक आरोपी पर पूर्व में दर्ज है 20 प्रकरण एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चूण्डावाडा गांव में सूने मकान में हुई लाखो की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, वहीं चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गिरफ्तार एक आरोपी के खिलाफ राजस्थान के कई जिलो में 20 मामले दर्ज है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई चंद्रशेखर किलाणिया ने बताया कि चूण्डावाडा निवासी अमरसिंह चुण्डावत ने थाना धम्बोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2026 को वे अपने परिवार सहित किसी आवश्यक कार्य से घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 17 अगस्त की सुबह जब उनकी पत्नी घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का नकतोसा टूटा हुआ था और कमरे में रखी तिजोरी खुली पड़ी थी। चोर तिजोरी में रखे सोने की चैन, अंगूठी, कान की बाली, पेंडल, करीब 500 ग्राम चांदी, 50,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोकेश कटारा और गंगाराम परमार को चिन्हित किया। मुखबिर की सूचना पर धम्बोला पावरहाउस तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक से भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चूण्डावाडा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोकेश और गंगाराम की मुलाकात अहमदाबाद (गुजरात) में मजदूरी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और उन्होंने आगामी त्योहारों से पहले अच्छा पैसा इकट्ठा करने के लिए चोरी की साजिश रची थी | पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार शातिर एवं आदतन अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) है। इसके खिलाफ जिला राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 20 मामले दर्ज हैं। फिलहाल धम्बोला थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।1
- डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के चुंडवाड़ा गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पीड़ित के घर से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 500 ग्राम चांदी, ₹50 हजार नकद और मोबाइल चोरी हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी की वारदात का पर्दाफाश हुआ है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी में जुटी है। शैयर करें साथ ही सब्सक्राइबर करना ना भूलें 👇1
- भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, 40 वार्डों में जीत का लक्ष्य डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को पुराने पार्टी कार्यालय में भाजपा के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और प्रत्येक वार्ड में लगातार जनसंपर्क करने का आह्वान किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक और प्रभारियों की बैठक भी आयोजित हुई। डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने ऋषि दवे के मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के संयोजक और प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में वार्ड प्रभारियों से अपने-अपने वार्ड में लगातार भ्रमण करने और जनता के बीच रहने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया गया। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह महाभारत में अर्जुन की नजर चिड़िया की आंख पर थी, उसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर कमल के फूल पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास की रफ्तार तेज हुई है। टिकट वितरण को लेकर चौहान ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक को ही मिलेगा। जिसे टिकट नहीं मिले, उसे मायूस नहीं होना चाहिए। विपक्ष के लोग टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करने और बागी होकर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। टिकट मांगना सभी का अधिकार है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की जा सकती। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर लगातार सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता को चुनाव में जीत का आधार बताया। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करें और जनता के बीच संगठन का संदेश पहुंचाएं। चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री पंकज जैन, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री अनुराग कटारा ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने जताया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ भाजपा ने नगर परिषद के 40 वार्डों में चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। बाइट - वीरेंद्र सिंह चौहान,जिला संगठन प्रभारी1
- धम्बोला पुलिस द्वारा चुण्डावडा गांव मे हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 धंबोला पुलिस द्वारा चुंडावाडा गांव में हुई चोरी की वारदात किया खुलासा। डूंगरपुर श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्रीमान मदनलाल विश्नोई वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में श्री चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया । थाना धम्बोला द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ वारदात में शामिल दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । दोनों शातिर चोरों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई जहां से उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने त्योहारों से पहले धन इकट्ठा करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या , चोरी, लुट, नकबजनी, का प्रयास सहित कई घटना के प्रकरण दर्ज हैं अभियुक्त गंगाराम के खिलाफ उदयपुर, राजसमन्द, सहित डूंगरपुर में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना धम्बोला का योगदान रहा।1