500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने का आरबीआई ने बदला नियम! अभी भी कर सकते हैं वापसी? * 500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने का आरबीआई ने बदला नियम! अभी भी कर सकते हैं वापसी? *पीबो फैक्ट चेक : सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए नय नियम जारी किये हैं. हो सकता है इस वायरल पोस्ट पर आपकी भी नजर पड़ी हो. इस खबर के वायरल होने के बाद लोगों की तरफ से कहा जा रहा है कि 2016 में नोटबंदी के बाद बंद हुए इन नोटों को फिर से बदला जा सकता है. लेकिन सरकार की फैक्ट चेक टीम की तरफ से इस खबर को लेकर पूरी स्थिति साफ कर दी गई है. पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक यूनिट की तरफ से साफ किया गया कि आरबीआई (RBI) ने किसी तरह की नई गाइडलाइन या नियम जारी नहीं किया है. पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट कानूनी रूप से अमान्य हैं और इनके एक्सचेंज के लिये आरबीआई की तरफ से कोई विंडो ओपन नहीं की गई है. लोग किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करें. आरबीआई से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं. 2016 में हुई थी नोटबंदी 8 नवंबर 2016 को सरकार ने महात्मा गांधी सीरीज वाले सभी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को डिमोनोटाइज कर दिया था. इन नोटों की कानूनी वैधता खत्म कर दी गई थी. सरकार के इस कदम को उठाए जाने का मकसद नकली नोटों को सिस्टम से बाहर करना और ब्लैक मनी पर अंकुश लगाना था. इनकी जगह नई महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किये गए थे. नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को जमा करने या बदलने की तय टाइम लिमिट दी गई थी. यह काफी पहले खत्म हो चुकी है. बैंक शिकायत कैसे करें? यदि बैंक नोट या सिक्के स्वीकार करने से मना कर रहा है या सर्विस में किसी तरह की समस्या है तो क्या करें? आरबीआई के अनुसार यदि बैंक आपकी शिकायत पर 30 दिन में सुनवाई नहीं करते तो आप RBI लोकपाल के पास जा सकते हैं. 500 रुपये के नए नोट के सेफ्टी फीचर्स नोट को आंख के लेवल पर 45 डिग्री के कोण पर रखने पर नीचे बाईं ओर latent image में ‘500’ दिखता है. कलर थ्रेड को झुकाने पर हरा से नीला रंग बदलता है. महात्मा गांधी के शॉल पर माइक्रो लेटर्स ‘Rs’ और ‘INDIA’ दिखते हैं. चश्मे के फ्रेम पर ‘RBI’ और बाईं तरफ ‘’ माइक्रो लेटर्स दिखते हैं. रोशनी के सामने महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट और ‘500’ वॉटरमार्क दिखता है. नोट को झुकाने पर ‘Rs 500’ का नंबर हरा से नीला हो जाता है. दाईं तरफ उठा हुआ सर्कल में ‘?500’ प्रिंट है. UV लाइट में सेफ्टी थ्रेड फ्लोरेसेंस देता है और पेपर में दो रंग के फाइबर्स दिखते हैं.
500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने का आरबीआई ने बदला नियम! अभी भी कर सकते हैं वापसी? * 500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने का आरबीआई ने बदला नियम! अभी भी कर सकते हैं वापसी? *पीबो फैक्ट चेक : सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए नय नियम जारी किये हैं. हो सकता है इस वायरल पोस्ट पर आपकी भी नजर पड़ी हो. इस खबर के वायरल होने के बाद लोगों की तरफ से कहा जा रहा है कि 2016 में नोटबंदी के बाद बंद हुए इन नोटों को फिर से बदला जा सकता है. लेकिन सरकार की फैक्ट चेक टीम की तरफ से इस खबर को लेकर पूरी स्थिति साफ कर दी गई है. पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक यूनिट की तरफ से साफ किया गया कि आरबीआई (RBI) ने किसी तरह की नई गाइडलाइन या नियम जारी नहीं किया है. पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट कानूनी रूप से अमान्य हैं और इनके एक्सचेंज के लिये आरबीआई की तरफ से कोई विंडो ओपन नहीं की गई है. लोग किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करें. आरबीआई से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं. 2016 में हुई थी नोटबंदी 8 नवंबर 2016 को सरकार ने महात्मा गांधी सीरीज वाले सभी पुराने
500 और 1000 रुपये के नोटों को डिमोनोटाइज कर दिया था. इन नोटों की कानूनी वैधता खत्म कर दी गई थी. सरकार के इस कदम को उठाए जाने का मकसद नकली नोटों को सिस्टम से बाहर करना और ब्लैक मनी पर अंकुश लगाना था. इनकी जगह नई महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किये गए थे. नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को जमा करने या बदलने की तय टाइम लिमिट दी गई थी. यह काफी पहले खत्म हो चुकी है. बैंक शिकायत कैसे करें? यदि बैंक नोट या सिक्के स्वीकार करने से मना कर रहा है या सर्विस में किसी तरह की समस्या है तो क्या करें? आरबीआई के अनुसार यदि बैंक आपकी शिकायत पर 30 दिन में सुनवाई नहीं करते तो आप RBI लोकपाल के पास जा सकते हैं. 500 रुपये के नए नोट के सेफ्टी फीचर्स नोट को आंख के लेवल पर 45 डिग्री के कोण पर रखने पर नीचे बाईं ओर latent image में ‘500’ दिखता है. कलर थ्रेड को झुकाने पर हरा से नीला रंग बदलता है. महात्मा गांधी के शॉल पर माइक्रो लेटर्स ‘Rs’ और ‘INDIA’ दिखते हैं. चश्मे के फ्रेम पर ‘RBI’ और बाईं तरफ ‘’ माइक्रो लेटर्स दिखते हैं. रोशनी के सामने महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट और ‘500’ वॉटरमार्क दिखता है. नोट को झुकाने पर ‘Rs 500’ का नंबर हरा से नीला हो जाता है. दाईं तरफ उठा हुआ सर्कल में ‘?500’ प्रिंट है. UV लाइट में सेफ्टी थ्रेड फ्लोरेसेंस देता है और पेपर में दो रंग के फाइबर्स दिखते हैं.
- Post by Uday kumar singh1
- वैशाली जिले के महनार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने एक सोनार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाश काफी देर तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।1
- #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri1
- शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?2
- Post by Spiderman1
- Post by N BHARAT NEWS 3651