गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन को मिली नई सौगात, गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए चलेगी नई ट्रेन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस रेल मार्ग को एक और सौगात देते हुए गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है। नई ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस रेल मार्ग पर दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। नई ट्रेन के संचालन की खबर मिलते ही गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेन के संचालन से गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन पर यातायात बढ़ेगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन को मिली नई सौगात, गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए चलेगी नई ट्रेन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस रेल मार्ग को एक और सौगात देते हुए गंगापुर सिटी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है। नई ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस
रेल मार्ग पर दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। नई ट्रेन के संचालन की खबर मिलते ही गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेन के संचालन से गंगापुर सिटी–दौसा रेल लाइन पर यातायात बढ़ेगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।1