logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ में #हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ी लड़की, #पुलिस ने समझाकर उतारा दीदारगंज-आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी लड़की खम्भे से उतरने को तैयार नहीं हुई। अंतत: पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान में स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे नटौली गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक चढ़ गई। बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने के कारण लोगों में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर शाहगंज #कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसके प्रेमी से विवाह के संबंध में उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस भरोसे के बाद किशोरी खम्भे से नीचे उतर आई। चूंकि प्रेमिका का निवासी जौनपुर जनपद में है, इसलिए जौनपुर जनपद की #पुलिस शाहगंज कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना दिनभर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

3 hrs ago
user_Santosh kumar
Santosh kumar
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
bbe4b670-d4c0-489a-bcc8-2dda1201d86d

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुगलसराय के सुनील जी की बड़ी कामयाबी, 4 महीने में खरीदी ड्रीम स्कूटी
    1
    मुगलसराय के सुनील जी की बड़ी कामयाबी, 4 महीने में खरीदी ड्रीम स्कूटी
    user_NEWS96
    NEWS96
    Media company Azamgarh, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • आज एक वीडियो सामने आई… उसे देखकर सच में हृदय द्रवित हो गया, गला रूंध सा गया। सोचिए, जिस देश में गरीब आदमी के इलाज के लिए लोग आगे नहीं आ पाते, जहाँ अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं, और मर्चरी हाउस की हालत इतनी बदतर है कि वहाँ चूहे लाशों तक को कुतर देते हैं… वहाँ विकास और संवेदनशील व्यवस्था की बातें सुनकर मन और भी विचलित हो जाता है। हम दिनभर जाति और धर्म के नाम पर लड़ते रहते हैं, लेकिन जब किसी गरीब को इलाज, दवा या इंसानियत की ज़रूरत होती है, तब बहुत कम लोग साथ खड़े दिखते हैं। कभी-कभी लगता है कि हमें सबसे पहले अपनी संवेदनाओं को बचाने की ज़रूरत है।
    1
    आज एक वीडियो सामने आई…
उसे देखकर सच में हृदय द्रवित हो गया, गला रूंध सा गया।
सोचिए, जिस देश में गरीब आदमी के इलाज के लिए लोग आगे नहीं आ पाते, जहाँ अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं, और मर्चरी हाउस की हालत इतनी बदतर है कि वहाँ चूहे लाशों तक को कुतर देते हैं…
वहाँ विकास और संवेदनशील व्यवस्था की बातें सुनकर मन और भी विचलित हो जाता है।
हम दिनभर जाति और धर्म के नाम पर लड़ते रहते हैं, लेकिन जब किसी गरीब को इलाज, दवा या इंसानियत की ज़रूरत होती है, तब बहुत कम लोग साथ खड़े दिखते हैं।
कभी-कभी लगता है कि हमें सबसे पहले अपनी संवेदनाओं को बचाने की ज़रूरत है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...! पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें A K Sharma Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab Aam Aadmi Party - Delhi Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Arshad Jamal #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ
    1
    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...!
पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें
A K Sharma 
Aam Aadmi Party 
Aam Aadmi Party - Punjab 
Aam Aadmi Party - Delhi 
Aam Aadmi Party Uttar Pradesh 
Arshad Jamal 
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोगा साव तिराहे के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने ठेला लगाकर छोले बेच रहे हरेंद्र सोनकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेले को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोगा साव तिराहे के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने ठेला लगाकर छोले बेच रहे हरेंद्र सोनकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेले को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आरोपी चालक भरत सिंह को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ranveer shukl
    Ranveer shukl
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.