Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेट्रोल पंप पर विवाद बना खूनी झड़प, चाकूबाजी में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
MANOJ KUMAR YADAV
पेट्रोल पंप पर विवाद बना खूनी झड़प, चाकूबाजी में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मन्टू यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम खाप जतऊर थाना गुठनी जिला (बिहार) उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 01.05.2026 को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में उक्त अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.04.2026 को थाना खामपार पर वादी श्री कंचन गुप्ता निवासी परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है, उसी दुकान पर दिनांक 30.04.2026 को अभियुक्त मन्टू यादव उपरोक्त सिगरेट पिया, जब अंकित गुप्ता द्वारा मन्टू यादव से पैसा मांगा गया तो वह पैसा देने से इन्कार करने लगा तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना रोडवेज छावनी बस डिपो मे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिसद उत्तर प्रदेश के अहावन पर आज दिनांक 01.05.2026 को परिवाहन निगम के पडरौना डिपो मे धरना प्रदर्शन किया गया और यग्यारह सूत्री मांग का ज्ञापन प्रबंध निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर से संबंधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पडरौना डिपो को सौपा गया परिवाहन निगम के पडरौना डिपो की ट्रैफ़िक / स्टेशन / कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीयकृत मार्गो पर डग्गमार कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचने के विरोध मे एवं निगम की बहुमूल्य सम्पतियों एवं इसके नियमित सविंदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख समूह मार्गो की समयबध्य पूर्ति हेतु रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे डिपो के निम्न कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया4
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसवा चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घटना होते ही चालक ने किसी तरह बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। हालांकि आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Dileep sharma Patrakar1
- ब्रेकिंग देवरिया महुआडीह में बिजली विभाग का दबंगई वाला वीडियो वायरल! ट्रांसफार्मर हटाने का विरोध करना उपभोक्ता को पड़ा भारी—अवर अभियंता महिपाल सिंह पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते ही मचा हड़कंप। पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।1
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- सुबह से हीं बारिश, पडरौना में जलभराव से जनजीवन प्रभावित: अंडरपास में फंसी कार, राहगीर बेहाल कुशीनगर | पडरौना जिले में भोर से लगातार हो रही बारिश के कारण पडरौना नगर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आई है। सड़कों पर पानी भर जाने से आम लोगों और यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के गांधी चौक से कटकुईयां मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालों पर अतिक्रमण के कारण हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, पडरौना-सिधुआं मार्ग पर स्थित सिधुआं रेलवे ढाला के पास बने अंडरपास में भी जलभराव हो गया। पानी भर जाने के कारण एक कार बीच में ही फंस गई, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग काफी देर तक मशक्कत करते नजर आए। बारिश के बाद नगर की स्थिति ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- Post by Pradeep srivastv1