महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ.सीमा चौधरी को मिली जालौर जिला प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी डॉ.सीमा चौधरी ने किया केकड़ी का नाम रोशन केकड़ी राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को महत्वपूर्ण नियुक्ति पत्र जारी किया है।प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने केकड़ी की पूर्व प्रधान एवं प्रदेश महासचिव डॉ.सीमा चौधरी को जालौर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।यह फैसला महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।केकड़ी पंचायत समिति की पूर्व प्रधान डॉ.सीमा चौधरी लंबे समय से महिला सशक्तिकरण,सामाजिक कार्य और कांग्रेस संगठन में सक्रिय रही हैं।उनकी नियुक्ति से जालौर जिले में महिला कांग्रेस की गतिविधियां नई ऊंचाइयों को छूने जा रही हैं।प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा,"डॉ.सीमा चौधरी का अनुभव और समर्पण जालौर को नई दिशा देगा।महिलाओं की आवाज को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी।"डॉ.सीमा चौधरी ने नियुक्ति स्वीकार करते हुए कहा, "यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।जालौर की बहनों के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगी।" यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जहां स्थानीय नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।इस नियुक्ति की जानकारी शहर वासियों को मिलने पर डॉ.सीमा चौधरी को बधाइयों व शुभकामनाओं का ताँता लगा रहा।

- नसीराबाद में निर्माण कार्य ठप: छावनी परिषद के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल, 3 दिन काम बंद कर गरजी मजदूर एकता1
- 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।3
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अरावली कॉलोनी निवासी पीड़िता हेमा पारवानी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले सुमित तिलोकानी और कमल तिलोकानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने चीन की एक कंपनी में पेमेंट भेजने का झांसा देकर उनसे करीब 1 करोड़ रुपये लिए। आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब पीड़िता ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि वहां कोई पेमेंट नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि बड़े ट्रांजैक्शन में सतर्क रहना कितना जरूरी है।1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सगाई के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, विजयनगर निवासी आरोपी धनराज रेगर ने पहले सगाई की बात कर भरोसा जीता और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ चौपाटी क्षेत्र में मारपीट भी की। मामले की शिकायत कृष्णगंज थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनराज रेगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कृष्णगंज थाना के सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- कृष्णगंज थाना क्षेत्र मैं विदेश में पैसे देने के नाम पर लगभग एक करोड रुपए की ठगी का मामला आया सामने, अरावली कॉलोनी निवासी पीड़िता हेमा पारवानी ने कृष्णगंज थाने में दी शिकायत, पीड़िता का आरोप के पड़ोस में रहने वाले सुमित तिलोकानी और कमल तिलोकानी ने चीन में किसी कंपनी के पेमेंट की राशि के लिए निवास स्थान पर दिए थे लगभग एक करोड़ और वहां पर पेमेंट करने का दिया था हवाला, पीड़िता ने जब कंपनी से कांटेक्ट किया तो वहां उन्हें पैसे नहीं पहुंचने की बात आयी सामने, पीड़िता को ठगी का एहसास होने पर कमल और सुमित के खिलाफ कृष्णगंज थाने में दी शिकायत1
- yah Masuda ki Panchayat Samiti hai yahan 11:30 baje se koi1
- Post by Kailash Fulwari1