प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को किया निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण देश एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु किये जा रहे है अनेक प्रयास-विधायक श्रावस्ती,प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा होली पर्व के अवसर पर आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट तथागत हाल में विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी की उपस्थिति में देखा व सुना गया। उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट तथागत हाल में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक श्रावस्ती, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मा0 अध्यक्ष प्रतिनिध ने जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। जिसमें जनपद के कुल 150 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल धनराशि का वितरण किया गया है। शेष लाभार्थियों को गैस रिफिल कराने के पश्चात् सब्सिडी की धनराशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को उज्जवला योजना से आच्छादित करते हुए होली के पावन अवसर पर निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण किया गया है। जिसके लिए उन सभी लाभार्थी महिलाओं को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना समय पर स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराने की योजना है। जिससे प्रदेश की माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए योजना संचालित की गई है। जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा होली एवं दिवाली के अवसर पर मुफ्त सिलेण्डर देने की घोषणा की गई थी। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को आज निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को दिया जा रहा है। जिसके तहत होली एवं रमजान पर्व के ठीक पहले ही उन्हें इस सब्सिडी का लाभ दिया गया है। जिससे वे अपने त्योहारों को ढंग से मना सके। यह सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को त्योहार के उपहार स्वरूप प्रदान की गई है। जिसके तहत आज जिले के 150 लाभार्थियों को बुलाकर सब्सिडी का लाभ दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने किया।इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्र के प्रतिनिधि, कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह, कनिष्ठ सहायक विवेक तिवारी सहित जनपद के समस्त गैस एजेंसियों को संचालकगण एवं उज्जवला योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

- बलरामपुर थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए रची गई फर्जीवाड़े की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कूटरचित तरीके से वरासत दर्ज कराकर दूसरे के हिस्से की जमीन का बैनामा कर आर्थिक लाभ लेने की कोशिश की थी। विरोध करने पर पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वादी अलीशाह पुत्र मो0 फारूख निवासी ग्राम बनगवां, तहसील उतरौला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना उतरौला में मु0अ0सं0 0028/2026 धारा 318(4)/338/336(4)/61(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि विपक्षी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर दिया और अवैध लाभ लेने का प्रयास किया। एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अकरम अली पुत्र रोजन अली, निवासी बनगवां, थाना को0 उतरौला, जनपद बलरामपुर अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पूछताछ में खुलासा पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वर्ष 2000 में उसके पिता द्वारा खरीदी गई जमीन बाद में विभिन्न वर्षों में बेची जा चुकी थी। दाखिल-खारिज न होने का लाभ उठाकर, माता-पिता के निधन के बाद वरासत के आधार पर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इसके बाद लालच में आकर सहआरोपी के साथ मिलकर उसी भूमि का फर्जी बैनामा कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और दस्तावेजी धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की कूटरचना या अवैध कब्जे के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- तेहवारों पर मिठाइयों में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं! रंगों के महा पर्व होली के अवसर पर जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र मिलावटी एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पयागपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पयागपुर में कई मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान पायी गयी अपमिश्रित मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा प्रतिष्ठान स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनरावृत्ति की दशा में नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। #Bahraichnews #बहराइचन्यूज #BahraichHospital #bahraichwaale #bahraichup40 #bahraich #bahraichdistrict #बहराइच #BahraichPolice #DMBahraich #SPBahraich #उत्तरप्रदेश #योगी #मुख्यमंत्री #पर्व #होली #UttarPradeshNews #happyholi2026 #HappyHoli1
- बहराइच में बिजली व्यवस्था पर बड़ी बैठक सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की अध्यक्षता में समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी आरडीएसएस समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा बिजली सप्लाई, लाइन लॉस और राजस्व वसूली पर फोकस जर्जर लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य करने की हिदायत बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर1
- सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच । सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बहराइच में पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में बोले प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही बहराइच। जनपद पहुंचे कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग व जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो से ढाई हज़ार मरीज़ हर रोज़ बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज करने आते हैं। उन्होने कहा की यहां लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं इस दौरान शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी किए जाने के मामले में बोलते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एक घटना हुई उसके नाते उन्हें जेल जाना पड़ा। वहीं उनके बारी किए के जाने पर उन्होंने कहा कि अपीलीय अथॉरिटी भी है अब क्या निर्णय लेती है भारत सरकार, दिल्ली सरकार उस पर निर्णय होता है। कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में बरी किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि कोर्ट को अधिकार है और उसने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। इस दौरान बहराइच में पुलिस कस्टडी में हुई 55 वर्षीय अधेड व्यक्ति की मौत मामले पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है कार्यवाही की जा रही है और जो भी कार्यवाही संभव होगी वह की जायेगी। बता दें की बहराइच के रामागांव थाने में पॉकसो केस में पूछताछ के लिए लाए गए 55 साल के रामगोपाल नाम के मेडिकल स्टोर संचालक की पुलिस थाने में मौत हो गयी थी जिस मामले में परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया था और इस मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया गया है।4
- बहराइच: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध,अखिल भारतीय यादव महासंघ ने फिल्म के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।फिल्म के नाम और सामग्री को लेकर समाज में आक्रोश।1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना कोतवाली भिनगा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का किया जाए त्वरित निराकरण-डीएम श्रावस्ती,जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार किया जाए और गम्भीरतापूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाए। समाधान दिवस में आई भूमि विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।1
- आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित विविध विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा सराहा गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु महंत मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। *विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल* प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटल सुरक्षा, कृषि नवाचार सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली भी विस्तार से समझाई, जिससे उनकी विषय पर पकड़ और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। *छात्रों का उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा* अतिथियों ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। विद्यालय द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।10
- बहराइच 28 फरवरी। होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। जनपद बहराइच के 4,36,726 लाभार्थी इससे लाभान्वित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रसारण के उपरांत विधायक राम निवास वर्मा व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डेमो चेक वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।1