logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“पढ़ाई और मेहनत से मिली पहचान”: बांकली की बेटी श्रेया सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट बनके पहली बार पहुंची गांव नरेश मालवीय, सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के बांकली गांव की बेटी श्रेया सोनी ने गुजरात न्यायिक सेवा (जीजेएस) परीक्षा में 59वीं रैंक प्राप्त कर न्यायिक मजिस्ट्रेट बनते हुए अपने गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। 26 वर्ष की उम्र में मिली इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। 26 वर्ष की उम्र में हासिल की बड़ी सफलता श्रेया ने कम उम्र में ही कठिन प्रतिस्पर्धा वाली न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा उदयपुर में हुई। परिवार से मिला शिक्षा का संस्कार श्रेया के पिता कांतिलाल सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनके दादा शिक्षक रहे हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने से उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिली, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत मजिस्ट्रेट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर श्रेया सोनी का बांकली में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शनि महाराज मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने माला व दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने पर आभार जताया। श्रेया बोली— शिक्षा मजबूत होगी तो हर मुकाम आसान अपने संबोधन में श्रेया सोनी ने कहा कि उन्होंने जीवन में एक ही बात सीखी है कि “शिक्षा मजबूत होगी तो हर मुकाम आसान हो जाता है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया। गांव में खुशी का माहौल, मिली प्रेरणा श्रेया की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। स्वर्णकार समाज सहित ग्रामीणों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। लोगों का कहना है कि छोटे से गांव की बेटी का न्यायिक सेवा में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

2 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
b1728f70-f929-4d1e-a455-e92f73257cc8

“पढ़ाई और मेहनत से मिली पहचान”: बांकली की बेटी श्रेया सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट बनके पहली बार पहुंची गांव नरेश मालवीय, सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के बांकली गांव की बेटी श्रेया सोनी ने गुजरात न्यायिक सेवा (जीजेएस) परीक्षा में 59वीं रैंक प्राप्त कर न्यायिक मजिस्ट्रेट बनते हुए अपने गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। 26 वर्ष की उम्र में मिली इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। 26 वर्ष की उम्र में हासिल की बड़ी सफलता श्रेया ने कम उम्र में ही कठिन प्रतिस्पर्धा वाली न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी

25de6033-0bc6-4a34-bb38-8c50eb3b293c

लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा उदयपुर में हुई। परिवार से मिला शिक्षा का संस्कार श्रेया के पिता कांतिलाल सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनके दादा शिक्षक रहे हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने से उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिली, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत मजिस्ट्रेट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर श्रेया सोनी का बांकली में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शनि महाराज मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने माला व दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने पर आभार जताया। श्रेया बोली—

e9efd82f-7725-4e51-95ee-622a6739089b

शिक्षा मजबूत होगी तो हर मुकाम आसान अपने संबोधन में श्रेया सोनी ने कहा कि उन्होंने जीवन में एक ही बात सीखी है कि “शिक्षा मजबूत होगी तो हर मुकाम आसान हो जाता है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया। गांव में खुशी का माहौल, मिली प्रेरणा श्रेया की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। स्वर्णकार समाज सहित ग्रामीणों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। लोगों का कहना है कि छोटे से गांव की बेटी का न्यायिक सेवा में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    1
    https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    1
    Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश
मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ​पाली,मनीष राठौड़ | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा पाली शहर भक्तिमय हो गया है। सोमवार सुबह अणुव्रत नगर में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। ​कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जैन युवा संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। *​कल सजेगी भव्य शोभायात्रा* महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 31 मार्च सुबह 7:30 बजे बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, धानमंडी और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी। *​शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं* ​35 जीवंत झांकियां: भगवान महावीर के जीवन चरित्र का दर्शन कराएंगी। ​बैंड और भजन: भठिंडा के बैंड सहित 10 तरह के बैंड और 6 भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी। ​लवाजमा: शोभायात्रा में 3 बग्गी, 4 घोड़े और 2 डीजे शामिल होंगे। ​सामाजिक समरसता का संदेश: 10 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन शोभायात्रा के समापन पर अणुव्रत नगर में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए दो बड़े डोम तैयार किए गए हैं, जहाँ 10 हजार समाजबंधु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग और भव्य व्यवस्था की गई है।
    4
    ​पाली,मनीष राठौड़ | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा पाली शहर भक्तिमय हो गया है। सोमवार सुबह अणुव्रत नगर में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। ​कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जैन युवा संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*​कल सजेगी भव्य शोभायात्रा*
महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 31 मार्च सुबह 7:30 बजे बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, धानमंडी और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी।
*​शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं*
​35 जीवंत झांकियां: भगवान महावीर के जीवन चरित्र का दर्शन कराएंगी।
​बैंड और भजन: भठिंडा के बैंड सहित 10 तरह के बैंड और 6 भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी।
​लवाजमा: शोभायात्रा में 3 बग्गी, 4 घोड़े और 2 डीजे शामिल होंगे।
​सामाजिक समरसता का संदेश: 10 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन
शोभायात्रा के समापन पर अणुव्रत नगर में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए दो बड़े डोम  तैयार किए गए हैं, जहाँ 10 हजार समाजबंधु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग और भव्य व्यवस्था की गई है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राज्यसरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु हो रहे विशेष प्रयासो के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरनी भीलवास में नवमी कक्षा की बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा साइकिल वितरण किंया गया। इस दौरान आबूरोड़ भाजपा ग्रामीण गिरवर मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा, उमरनी प्रशाशक/सरपंच बबिता देवी ग्रासिया, उपसरपंच संगीता बंजारा, भाजपा महामंत्री पुखराज सीरवी ,वरिस्ट भाजपा नेता भगवती शर्मा, श्रवण कुमार महिखेड़ा, पूर्व उपसरपंच अरविंद कुमार, पूर्व सरपंच भगाराम ग्रासिया, पूर्व सरपंच चम्पादेवी ग्रासिया, प्रधानाचार्य शंभूलाल पुरोहित, सुनीता कुमारी, शांतिलाल, मोहनलाल ग्रासिया व बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चियों को साइकिल की चाबी सौप कर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।
    3
    राज्यसरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु हो रहे विशेष प्रयासो के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।
उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरनी भीलवास में नवमी कक्षा की बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा साइकिल वितरण किंया गया।
इस दौरान आबूरोड़ भाजपा ग्रामीण गिरवर मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा, उमरनी प्रशाशक/सरपंच बबिता देवी ग्रासिया, उपसरपंच संगीता बंजारा, भाजपा महामंत्री पुखराज सीरवी ,वरिस्ट भाजपा नेता भगवती शर्मा, श्रवण कुमार महिखेड़ा, पूर्व उपसरपंच अरविंद कुमार, पूर्व सरपंच भगाराम ग्रासिया, पूर्व सरपंच चम्पादेवी ग्रासिया, प्रधानाचार्य शंभूलाल पुरोहित, सुनीता कुमारी, शांतिलाल, मोहनलाल ग्रासिया व बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चियों को साइकिल की चाबी सौप कर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • माहेश्वरी कॉलोनी भीनमाल वार्ड 06 मे माहेश्वरी समाज भवन के आगे कई दिनों से नाली के ऊपर बना जम (स्पीड ब्रेकर ) टुटा हुआ इस कोई ध्यान नहीं दे रहा है दोनों साइड से टूट गया है इस नहीं तो साधन चल सकता है नहीं पैदल व्यक्ति. कभी भी अंधेरे होने से बड़ा हादसा मोहल्ले मे हो सकता है. मेरा प्रशासन से आग्रह है इसे तुरंत ध्यान मे लेते हुए सही करावे
    4
    माहेश्वरी कॉलोनी भीनमाल वार्ड 06 मे माहेश्वरी समाज भवन के आगे कई दिनों से नाली के ऊपर बना जम (स्पीड ब्रेकर ) टुटा हुआ इस कोई ध्यान नहीं दे रहा है दोनों साइड से टूट गया है इस नहीं तो
साधन चल सकता है नहीं पैदल व्यक्ति. कभी भी अंधेरे होने से बड़ा हादसा मोहल्ले मे हो सकता है. मेरा प्रशासन से आग्रह है इसे तुरंत ध्यान मे लेते हुए सही करावे
    user_Mukesh maheshwari
    Mukesh maheshwari
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • https://youtu.be/qitgRIpqcJg?si=B5w_zNGaK4dzKgTg क्योंकि अभी पूरे राजस्थान में प्रवेशोत्सव चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मेरे द्वारा स्वरचित यह गीत जरूर सुनें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें।
    1
    https://youtu.be/qitgRIpqcJg?si=B5w_zNGaK4dzKgTg क्योंकि अभी पूरे राजस्थान में प्रवेशोत्सव चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मेरे द्वारा स्वरचित यह गीत जरूर  सुनें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें।
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.