Shuru
Apke Nagar Ki App…
जातिगत आरक्षण, फर्जी SC/ST एक्ट और UGC रेगुलेशन के खिलाफ निर्णायक कविता के माध्यम से हुंकार | समानता ही समाधान!
Pt. Shrikant upadhyay
जातिगत आरक्षण, फर्जी SC/ST एक्ट और UGC रेगुलेशन के खिलाफ निर्णायक कविता के माध्यम से हुंकार | समानता ही समाधान!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टूंडला में 118 शादियां, एक मंच पर दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा! 106 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े बने हमसफर, डीएम-विधायक ने दिया आशीर्वाद1
- बारहवफात जलूस से पहले राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ खान महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक असलम परवेज ने हुड़दंगों को दी नसीहत1
- रामगढ़ में कमल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी आकाश घायल फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान के अंदर मिले कमल के शव के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी आकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को नगला गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में वादी ने शव की पहचान अपने पुत्र कमल निवासी नगला केसरी, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में की। मामले में तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 514/26 के तहत आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में जुटी रामगढ़ पुलिस टीम ने उसकी छिपने की संभावित जगह पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, मृतक का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक द्वारा उसके कथित कुकर्म के प्रयास का विरोध किए जाने पर वह आक्रोशित हो गया और उसने कमल के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तारी, बरामदगी एवं आरोपी के अस्पताल भेजे जाने के संबंध में जानकारी दी।1
- टूण्डला के लक्ष्मी फार्म मे 122 जोड़े विवाह बंधन मे बंधे, डीएम और विधायक सहित अधिकारीगण रहें मौजूद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल चौकी चुल्हावली रोड टूण्डला में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान कुल 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें 110 हिन्दू एवं 12 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक अनूठी एवं महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। सामान्य परिवारों के जीवन में रोजगार, बच्चों की शिक्षा एवं विवाह तथा आकस्मिक चिकित्सा जैसी प्रमुख चिंताएं रहती हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद अभिभावक उसके विवाह के लिए अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ी-थोड़ी बचत करते हैं, लेकिन विवाह के समय यह पूरी बचत खर्च हो जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी बेटियों के विवाह को लेकर आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। डीएम ने बताया कि योजना का लाभ 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों को दिया जा सकता है। इसके साथ ही नववधू के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्धारित धनराशि उनके बैंक खाते में प्रेषित की जा रही है। उन्होंने जनपद के ऐसे सभी पात्र एवं वंचित परिवारों से अपील की कि जिनकी बेटियों की शादी तय हो चुकी है, वे आगे आकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। विधायक प्रेमपाल सिंह घनगर ने कहा कि योजना से सामान्य परिवार की बेटियो के विवाह की चिंता दूर हुई है विभिन्न धर्म और जातियों के जोड़ों का एक साथ विवाह कराकर सामाजिक समरसता का सन्देश दे रही है | Updated News-25/अगस्त/26-AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- फतेहाबाद मेले में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फतेहाबाद में ब्लॉक के बराबर आयोजित मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेले में कथित तौर पर अव्यवस्थाएं और असुविधाएं दिखाई जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को कुछ यूट्यूब चैनलों, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मेला प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा? एक तरफ मेला प्रबंधन की ओर से मेले में लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आखिर वायरल वीडियो में दिखाई जा रही स्थिति की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में मेले में व्यवस्थाओं की कमी है या फिर वीडियो को किसी दूसरे संदर्भ में पेश किया जा रहा है? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मेला प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। देखिए वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है और क्या है पूरे मामले की असलियत—लाइव वीडियो में। एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर अंक प्रदान करते हुए नजर आया1
- महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का एक्शन 6 शिकायतों पर सख्त निर्देश, नवजात बेटियों संग मनाया जश्न1
- ताज नगरी आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले मानव शरीर के 18 टुकड़ों का पुलिस ने किया खुलासा1
- सीयर देवी मोड़ पर खेत में मरी पड़ी है गाय कुत्ते खा रहे हैं यहां पर प्रधान प्रशाशन की लाफरबाही1