Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौंधियारा थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी कौंधियारा थाना क्षेत्र के डांडी देवरा गांव में आज मंगलवार रात करीब 07:30 के आसपास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Rohit Sharma

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- प्रयागराज में चायल विधायक पूजा पाल का सपा पर बड़ा हमला। पूजा पाल ने अतीक अहमद को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना। सपा सरकार में अतीक को संरक्षण मिलने का आरोप। पूजा पाल बोलीं - फिल्म ने खोले अतीक और सपा के रिश्तों के राज। “सपा शासन में अतीक ने देश को दीमक की तरह खोखला किया”। योगी आदित्यनाथ को बताया धुरंधर मुख्यमंत्री। “योगी सरकार ने अतीक और मुख्तार के साम्राज्य का किया अंत”। पति राजू पाल की हत्या का जिक्र कर भावुक हुईं पूजा पाल। “अतीक ने मेरी ही नहीं, हजारों युवाओं की जिंदगी बर्बाद की”। अतीक अहमद पर युवाओं को नशे का आदी बनाने का आरोप। नकली नोटों के कारोबार में अतीक की भूमिका का दावा। “सपा सरकार में देश की सुरक्षा से हुआ खिलवाड़”। पूजा पाल का आरोप- माफियाओं को मिला राजनीतिक संरक्षण।1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- जनपद प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ है1
- Post by Rahul Kumar1
- Post by Ved Prakash Pandey1
- घूरपुर थाना क्षेत्र के छित्तूपुर चौराहा पर आज मंगलवार दोपहर करीब 02:00 के आसपासअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।1
- Post by Raju Yadav1
- आगरा के थाना जगदीशपुर क्षेत्र में पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई… सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल तीन बदमाश दबोचे गए… मुठभेड़ के दौरान आरोपी रोहित गोस्वामी के पैर में लगी गोली… घायल हालत में अस्पताल में भर्ती… पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की… लूटे गए आभूषण भी पुलिस ने किए बरामद… बाइट डी सी पी अली अब्बास1