logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बयाना में कैला देवी मेले की रौनक, चौथे दिन उमड़ी भारी भीड़ बयाना उपखंड के झील का बाड़ाकेला देवी में देवस्थान संस्थान द्वारा लखी मेले के आयोजन का चौथा दिन एवं राजराजेश्वरी कैला मैया जो की मातृ शक्ति का आस्था का केंद्र मानी जाती है भगवती के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ रविवार के दिन कवरेज के अंदर मां भगवती के मेले में पुलिस प्रशासन का भारी योगदान एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए तैनाती एवं ड्यूटी को सतर्क एवं सक्रियता से प्रशासन द्वारा भूमिका निभाई नजर आई

5 hrs ago
user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
5 hrs ago

बयाना में कैला देवी मेले की रौनक, चौथे दिन उमड़ी भारी भीड़ बयाना उपखंड के झील का बाड़ाकेला देवी में देवस्थान संस्थान द्वारा लखी मेले के आयोजन का चौथा दिन एवं राजराजेश्वरी कैला मैया जो की मातृ शक्ति का आस्था का केंद्र मानी जाती है भगवती के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ रविवार के दिन कवरेज के अंदर मां भगवती के मेले में पुलिस प्रशासन का भारी योगदान एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए तैनाती एवं ड्यूटी को सतर्क एवं सक्रियता से प्रशासन द्वारा भूमिका निभाई नजर आई

  • user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Rupbas, Bharatpur
    https://shuru.co.in/dl/5ZSEAq बयाना उपखंड के झील का बाड़ाकेला देवी में देवस्थान संस्थान द्वारा लखी मेले के आयोजन का चौथा दिन एवं राजराजेश्वरी कैला मैया अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SIKARWAR NEWS
    1
    Post by SIKARWAR NEWS
    user_SIKARWAR NEWS
    SIKARWAR NEWS
    Media company खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रुपबास स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के लिए न छाया न पीने के पानी तक की व्यवस्था है, उपभोक्ताओं को नियमों में बदलाव के कारण एजेंसी के बाहर भीषण धूप व गर्मी में पर्ची के लिए घंटों लाइन में लग इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिदिन, फिर भी स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसी मालिक अंधा,बहरा बना बैठा है। गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव के चलते आमजन गैस की किल्लत से परेशान, नगरपालिका क्षेत्र में भी 45 दिन पश्चात हो रही बुकिंग, रुपबास नगरपालिका शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को नए नियमों के कारण गैस बुकिंग कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गैस बुकिंग होने के पश्चात मेसेज में डी ए सी नम्बर न मिलने पर डीएसी नम्बर के लिए व पर्ची के लिए लोगों को गैस एजेंसी बाहर लाइन में कई घंटे खड़ा रहना पड़ रहा है । गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं के लिए न तो छाया की व्यवस्था है ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है। लोगों कहना है कि सरकार भले ही गैस कमी न होने के दावे करती है लेकिन फिर भी आमजन को तमाम समस्याओं का सामना रोज करना पड़ रहा है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग 45 दिन व शहरी क्षेत्र में बुकिंग 25 दिन में किए जाने के आदेश तो हैं। लेकिन गैस कंपनियां रूपवास नगरपालिका क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र मानकर 45 दिन में बुकिंग कर रही है। जिसके कारण नगरपालिका शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नगरपालिका क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। इस प्रकार की विसंगति को गैस कंपनी दूर कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की बजाय आंखें मूंदे हुए हैं। जिनके परिवार बड़े हैं और उनके पास एक ही गैस कनेक्शन है, उनका सिलेंडर 15 या 20 दिन ही चलता है वो परिवार आज गैस की किल्लत जूझ रहे हैं ।
    1
    रुपबास स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के लिए न छाया न पीने के पानी तक की व्यवस्था है, उपभोक्ताओं को नियमों में बदलाव के कारण एजेंसी के बाहर भीषण धूप व गर्मी में पर्ची के लिए घंटों लाइन में लग इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिदिन, 
फिर भी स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसी मालिक अंधा,बहरा बना बैठा है। 
गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव के चलते आमजन गैस की किल्लत से परेशान, नगरपालिका क्षेत्र में भी 45 दिन पश्चात हो रही बुकिंग, 
रुपबास नगरपालिका शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को नए नियमों के कारण गैस बुकिंग कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गैस बुकिंग होने के पश्चात मेसेज में डी ए सी नम्बर न मिलने पर डीएसी नम्बर के लिए व पर्ची के लिए लोगों को गैस एजेंसी बाहर लाइन में कई घंटे खड़ा रहना पड़ रहा है ।
गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं के लिए न तो छाया की व्यवस्था है ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है। 
लोगों कहना है कि सरकार भले ही गैस कमी न होने के दावे करती है लेकिन फिर भी आमजन को तमाम समस्याओं का सामना रोज करना पड़ रहा है। 
नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग 45 दिन व शहरी क्षेत्र में बुकिंग 25 दिन में किए जाने के आदेश तो हैं। लेकिन गैस कंपनियां रूपवास नगरपालिका क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र मानकर 45 दिन में बुकिंग कर रही है। जिसके कारण नगरपालिका शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या नगरपालिका क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
इस प्रकार की विसंगति को गैस कंपनी दूर कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की बजाय आंखें मूंदे हुए हैं।
जिनके परिवार बड़े हैं और उनके पास एक ही गैस कनेक्शन है,
उनका सिलेंडर 15 या 20 दिन ही चलता है वो परिवार आज गैस की किल्लत जूझ रहे हैं ।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    Bharatpur, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • आगरा- सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव आगरा पहुंचे, शाहदरा में निजी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में लिया हिस्सा!!! मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशाना, शंकराचार्य प्रकरण पर कहा—“सनातन का अपमान हो रहा है।” वाह को जिला बनाने और गौशाला सुधार को लेकर भी किए बड़े वादे। 👉 मीडिया को बताया “भाजपा का एजेंट”, सवालों पर भड़के और बीच में ही बातचीत छोड़कर चले गए। आगरा #SP शिवपाल यादव पॉलिटिक्स #ब्रेकिंग New😄s
    1
    आगरा- सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव आगरा पहुंचे, शाहदरा में निजी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में लिया हिस्सा!!!
मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशाना, शंकराचार्य प्रकरण पर कहा—“सनातन का अपमान हो रहा है।”
वाह को जिला बनाने और गौशाला सुधार को लेकर भी किए बड़े वादे।
👉 मीडिया को बताया “भाजपा का एजेंट”, सवालों पर भड़के और बीच में ही बातचीत छोड़कर चले गए।
आगरा #SP शिवपाल यादव पॉलिटिक्स #ब्रेकिंग New😄s
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शोभा यात्रा निकालने समितियां का गठन किया। धौलपुर- 20 अप्रैल को डॉक्टर बी आर अंबेडकर की शोभायात्रा एवं 14 अप्रैल को प्रभात फेरी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वा जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए समितियां का गठन किया गया। भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए सूरजमल, रामवीर सिंह, नौबत लाल केन, दामोदर प्रसाद, रामकिशन नेताजी बॉबी सरपंच, प्रेम सिंह भास्कर, बंटी पवरिया, रघुवीर सिंह, जीपी आनंद, राधेश्याम भारती, रामरूप वर्मा ने संबोधित किया। बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र केन, कमल सिंह, बच्चू सिंह, सियाराम, गोपीचंद, आजाद सिंह, वीरम सिंह, शिवनारायण, वीरी़ सिंह, विरमाजीत, रवि कुमार, धीरेंद्र, सुम्मेर सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने अंबेडकर शोभायात्रा को निकालने की शपथ ग्रहण की। शपथ नौबतलाल केन ने दिलाई। बैठक अध्यक्षता दामोदर प्रसाद ने की। यह जानकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने दी।
    1
    शोभा यात्रा निकालने समितियां का गठन किया। 
धौलपुर- 20 अप्रैल को डॉक्टर बी आर अंबेडकर की शोभायात्रा एवं 14 अप्रैल को प्रभात फेरी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वा जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए समितियां का गठन किया गया। भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए सूरजमल, रामवीर सिंह, नौबत लाल केन, दामोदर प्रसाद, रामकिशन नेताजी बॉबी सरपंच, प्रेम सिंह भास्कर, बंटी पवरिया, रघुवीर सिंह, जीपी आनंद, राधेश्याम भारती, रामरूप वर्मा ने संबोधित किया।
बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र केन, कमल सिंह, बच्चू सिंह, सियाराम, गोपीचंद, आजाद सिंह, वीरम सिंह, शिवनारायण, वीरी़ सिंह, विरमाजीत, रवि कुमार, धीरेंद्र, सुम्मेर सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने अंबेडकर शोभायात्रा को निकालने की शपथ ग्रहण की। शपथ नौबतलाल केन ने दिलाई। बैठक अध्यक्षता दामोदर प्रसाद ने की। यह जानकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह  ने दी।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सड़क हादसे के बाद शक में चार लोगों ने दो युवकों को पीटा, अस्पताल तक किया पीछा; वीडियो वायरल पिनाहट/अर्जुनपुरा, रविवार थाना पिनाहट क्षेत्र के अर्जुनपुरा मार्ग पर मानवता दिखाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सड़क हादसे में गिरी एक महिला की मदद करना उनके लिए मुसीबत बन गया, जब महिला के साथ मौजूद लोगों ने शक के आधार पर दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार अर्जुनपुरा निवासी अभिषेक पुत्र बंटू और अंकित पुत्र पोप सिंह बाइक से पिनाहट सब्जी लेने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार चार लोग आगे चल रहे थे। सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक असंतुलित हुई और उस पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे अभिषेक और अंकित ने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी बाइक रोककर महिला को उठाने की कोशिश की। इसी दौरान महिला के साथ मौजूद लोगों ने शक के आधार पर दोनों युवकों पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट कर दी। युवकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोध किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। इसके बाद महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा कर फिर से मारपीट की। घटना के दोनों स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सड़क हादसे के बाद शक में चार लोगों ने दो युवकों को पीटा, अस्पताल तक किया पीछा; वीडियो वायरल
पिनाहट/अर्जुनपुरा, रविवार
थाना पिनाहट क्षेत्र के अर्जुनपुरा मार्ग पर मानवता दिखाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सड़क हादसे में गिरी एक महिला की मदद करना उनके लिए मुसीबत बन गया, जब महिला के साथ मौजूद लोगों ने शक के आधार पर दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार अर्जुनपुरा निवासी अभिषेक पुत्र बंटू और अंकित पुत्र पोप सिंह बाइक से पिनाहट सब्जी लेने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार चार लोग आगे चल रहे थे। सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक असंतुलित हुई और उस पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई।
पीछे से आ रहे अभिषेक और अंकित ने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी बाइक रोककर महिला को उठाने की कोशिश की। इसी दौरान महिला के साथ मौजूद लोगों ने शक के आधार पर दोनों युवकों पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट कर दी।
युवकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोध किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। इसके बाद महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा कर फिर से मारपीट की।
घटना के दोनों स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर सीकरी। रविवार को ईद के दूसरे दिन मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी सीकरी पहुंचे, जिससे क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ रही। जानकारी के अनुसार दोपहर मै कस्बे के आगरा गेट के समीप वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके चलते घंटों यातायात प्रभावित हुआ। जाम के चलते देसी विदेशी सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दे कि दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती परिसर में लगने वाले पारंपरिक मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। वही पुलिस और प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था मै तैनात रहा, व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए। टीवी की न्यूज़ बनाकर दे 45 सेकंड ki
    1
    फतेहपुर सीकरी। रविवार को ईद के दूसरे दिन मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी सीकरी पहुंचे, जिससे क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ रही।
जानकारी के अनुसार दोपहर मै कस्बे के आगरा गेट के समीप वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके चलते घंटों यातायात प्रभावित हुआ। जाम के चलते देसी विदेशी सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दे कि दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती परिसर में लगने वाले पारंपरिक मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। वही पुलिस और प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था मै तैनात रहा, व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए।
टीवी की न्यूज़ बनाकर दे 45 सेकंड ki
    user_गोविन्द शर्मा
    गोविन्द शर्मा
    Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • मा .कैबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास) श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी ने!!! आज 22.03.2026.को दोपहर 01 बजे अपने कैंप कार्यालय, बालूगंज, आगरा पर उ.प्र.सरकार के नव निर्माण के 09 वर्षों के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण' और 'महिला विकास कल्याण' के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों एवं उपलब्धि विषयक विशेष प्रेसवार्ता करी,,,
    1
    मा .कैबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल विकास) श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी ने!!!
आज 22.03.2026.को दोपहर 01 बजे अपने कैंप कार्यालय, बालूगंज, आगरा पर उ.प्र.सरकार के नव निर्माण के 09 वर्षों के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण' और 'महिला विकास कल्याण' के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों एवं उपलब्धि विषयक विशेष प्रेसवार्ता करी,,,
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पैसे देकर फिल्में बना रहे हैं आप – Akhilesh Yadav का हमला #AkhileshYadav #FilmControversy #PoliticalNews #BreakingNews #KantapTV
    1
    पैसे देकर फिल्में बना रहे हैं आप – Akhilesh Yadav का हमला
#AkhileshYadav
#FilmControversy
#PoliticalNews
#BreakingNews
#KantapTV
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.