बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। बरेली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे हजारों छात्रों के चलते रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर छात्रों को ट्रेन के अंदर जगह नहीं मिली तो वे ट्रेन की छत और दरवाजों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे व्यवस्था भी दबाव में दिखी। हालांकि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सुरक्षित यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
- उझानी। उपनिरीक्षक पद के लिए होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन माहत्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में परीक्षा दी। पहली पाली में 74 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहली पाली की परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।1
- अयोध्या के कैंट क्षेत्र में स्थित मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार को कॉलेज परिसर स्थित चर्च में प्रार्थना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य रूही पॉल के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में शनिवार को खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar3
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज क्षेत्र में ग्राम सैंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक घिलौर गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।1
- राजेश बाबू मिश्रा ने बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।1
- स्थान: नरोदा, अहमदाबाद, गुजरात "मुसलमानों को यहाँ से भगाओ और केवल हिंदुओं को ही आवास दो।" बजरंग दल के सदस्यों ने एक मकान मालिक और पाँच मुस्लिम किरायेदारों पर दबाव डालकर उन्हें अपना फ्लैट खाली करवा दिया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद यह दबाव बनाया गया कि कई मुस्लिम पुरुष एक ही किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। "लव जिहाद" के डर का हवाला देते हुए, समूह ने हिंदुओं को मुसलमानों को घर किराए पर देने के खिलाफ चेतावनी दी और दावा किया कि मुसलमानों को इलाके से निकाल देना चाहिए—अन्यथा, उनकी आबादी जल्द ही हिंदुओं की आबादी से अधिक हो जाएगी।1
- बदायूं। शासन द्वारा हटाए गए एसएसपी डॉ बृजेश सिंह के स्थान पर तैनात की गई तेज तर्रार IPS अंकिता शर्मा ने शनिवार को बदायूं पहुंचकर SSP का पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में पहुंची आईपीएस अंकित शर्मा का ने निवर्तमान एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने नई पुलिस कप्तान अंकित शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी इसके उपरांत नई पुलिस कप्तान ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद कहा कि बदायूं जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और शासन की मनसा के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।1
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सैंजनी में पूर्व एमएलसी Sanjay Mishra का आगमन हुआ। उनके कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक शशांक मिश्रा, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार तथा विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों व छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व एमएलसी से क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- आंवला। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भमोरा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। थाना क्षेत्र में स्थित 28 मस्जिदों के अलावा मजनूपुर, सिरोही और बभियाना की तीन ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि पुलिस की निगरानी में पूरे क्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। नमाज के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।1