logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चित्रकूट गौरव दिवस: रामनवमी पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा मंदाकिनी तट* 27 मार्च को रामनवमी पर चित्रकूट गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। पवित्र मंदाकिनी के रामघाट- भरतघाट पर 21 लाख से अधिक दीयों का दीपोत्सव होगा। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रामलला का प्राकट्य पर्व मनाया जाएगा।

11 hrs ago
user_Dipendera singh
Dipendera singh
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

*चित्रकूट गौरव दिवस: रामनवमी पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा मंदाकिनी तट* 27 मार्च को रामनवमी पर चित्रकूट गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। पवित्र मंदाकिनी के रामघाट- भरतघाट पर 21 लाख से अधिक दीयों का दीपोत्सव होगा। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रामलला का प्राकट्य पर्व मनाया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रामनवमी पर मैहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर रामनवमी के पावन अवसर पर मां शारदा की नगरी मैहर में बड़ा अखाड़ा द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा महाराज सीता बल्लभ शरण जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा से प्रारंभ होकर जिला चौक, पुरानी बस्ती, रहीम चौराहा, चौरसिया मोहल्ला, शारदा टॉकीज, घंटाघर, कटरा बाजार, काली माता चौक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए चंडी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमय भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे शहर को राममय बना दिया। “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर गोविंद रजक (जिलाध्यक्ष), महेश तिवारी, डीएस गुप्ता , कुमार मिश्रा (प्रांत सेवा प्रमुख), कमलेश पटेल (जिला सह संयोजक), संदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश परिहार, विश्वनाथ तिवारी, कृष्णा श्रीमाल, मनोज चौरसिया, जीतू गुप्ता, कमलेश सुहाने (जिला अध्यक्ष), कुलदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी आलोक अग्रवाल और तहसीलदार जितेंद्र पटेल मैहर सी ऐस पी महेंद्र सिंह टीआई अनिमेष द्विवेदीभी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे नगर में आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
    4
    रामनवमी पर मैहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
रामनवमी के पावन अवसर पर मां शारदा की नगरी मैहर में बड़ा अखाड़ा द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा महाराज सीता बल्लभ शरण जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा से प्रारंभ होकर जिला चौक, पुरानी बस्ती, रहीम चौराहा, चौरसिया मोहल्ला, शारदा टॉकीज, घंटाघर, कटरा बाजार, काली माता चौक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए चंडी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमय भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे शहर को राममय बना दिया। “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा।
इस अवसर पर गोविंद रजक (जिलाध्यक्ष), महेश तिवारी, डीएस गुप्ता , कुमार मिश्रा (प्रांत सेवा प्रमुख), कमलेश पटेल (जिला सह संयोजक), संदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश परिहार, विश्वनाथ तिवारी, कृष्णा श्रीमाल, मनोज चौरसिया, जीतू गुप्ता, कमलेश सुहाने (जिला अध्यक्ष), कुलदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं जनप्रतिनिधियों में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी आलोक अग्रवाल  और तहसीलदार जितेंद्र पटेल मैहर सी ऐस पी महेंद्र सिंह टीआई अनिमेष द्विवेदीभी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे नगर में आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मैहर✍️🌹 मां शारदा धाम मैहर के ऐतिहासिक मेला व्यवस्था पर सभी मेला अधिकारी धन्यवाद के पात्र🙏🙏 मैहर....एक उम्दा सोच ओर ईमानदारी की कार्यप्रणाली एक अच्छा कारनामा करके दिखाता है ।जिसका जीता जागता प्रमाण दिया मैहर जिला प्रशासन ने मैहर कलेक्टर और मैहर एसडीएम ने जिस तरह से इस बार नवरात्रि व्यवस्था की वह वाकई सराहनीय रहा । आने वाले दर्शनार्थियों को व्यवस्थित मां के दर्शन हुए आवागमन भी पूरी तरह व्यवस्थित रहा साथ ही जिस तरह से मैहर प्रशासन ने इस बार देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण पर काबू पाया पूर्व में ऐसा कभी नहीं हुआ । नवरात्रि के दौरान आवागमन इतना सुगम रहा जिसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता अतिक्रमण न लगने से पर्याप्त जगह भी रही। मैहर प्रशासन को आगे भी यह चाहिए कि अतिक्रमण पर काबू रखे ओर देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण को एक निश्चित जगह आबंटित की जाए और उनको व्यवस्थित किया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण के कारण कोई अव्यवस्था न हो सके । क्योंकि देवी जी धाम में बढ़ता अतिक्रमण चिंताजनक है जिस पर भी लगाम अति आवश्यक है । शारदा प्रबंधक समिति के सभी प्रभारियों पुलिस एवं मैहर कलेक्टर एसडीएम पुलिस अधीक्षक की सूझ बुझ ओर सार्थक कार्यप्रणाली ने मेला व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाया । जिसको देख आम आवाम हृदय की अंतिम गहराई से धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है ।🌹🌹🙏🙏 वाकई ऐसा पहली बार देखा गया है हर स्वार्थ से उठकर मात्र जनहित में कार्य किया गया देवी जी धाम में जगह की कोई कमी नहीं पर्याप्त जगह है किंतु व्यवस्था में बाधक अतिक्रमण जो सड़कों को अपनी चपेट में ले लेता है जिससे जगह खत्म हो जाती है।। आशा ही नहीं बल्की पूरी उम्मीद है कि आगे भी ऐसी ही बेहतर व्यवस्था होगी ।। मैहर जिला प्रशासन को सर्व सुविधायुक्त ,शांति और सुचारू रूप से माता के भक्तों को माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने में प्रदान की गई सुविधा व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों तथा आम जनों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद 🌹🌹
    1
    मैहर✍️🌹 मां शारदा धाम मैहर के ऐतिहासिक मेला व्यवस्था पर सभी मेला अधिकारी धन्यवाद के पात्र🙏🙏
मैहर....एक उम्दा सोच ओर ईमानदारी की कार्यप्रणाली एक अच्छा कारनामा करके दिखाता है ।जिसका जीता जागता प्रमाण दिया  मैहर जिला प्रशासन ने मैहर कलेक्टर और मैहर एसडीएम ने जिस तरह से इस बार नवरात्रि व्यवस्था की वह वाकई सराहनीय रहा । आने वाले दर्शनार्थियों को व्यवस्थित मां के दर्शन हुए आवागमन भी पूरी तरह व्यवस्थित रहा साथ ही जिस तरह से मैहर प्रशासन ने इस बार देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण पर काबू पाया पूर्व में ऐसा कभी नहीं हुआ । नवरात्रि के दौरान आवागमन इतना सुगम रहा  जिसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता  अतिक्रमण न लगने से पर्याप्त जगह भी रही। मैहर प्रशासन को आगे भी यह चाहिए कि अतिक्रमण पर काबू रखे ओर देवी जी धाम में फैले अतिक्रमण को एक निश्चित जगह आबंटित की जाए और उनको व्यवस्थित किया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण के कारण कोई अव्यवस्था न हो सके । क्योंकि देवी जी धाम में बढ़ता अतिक्रमण चिंताजनक है जिस पर भी लगाम अति आवश्यक है । शारदा प्रबंधक समिति के सभी प्रभारियों पुलिस एवं मैहर कलेक्टर एसडीएम पुलिस अधीक्षक की सूझ बुझ ओर सार्थक कार्यप्रणाली ने मेला व्यवस्था को ऐतिहासिक बनाया । जिसको देख आम आवाम हृदय की अंतिम गहराई से धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है ।🌹🌹🙏🙏
वाकई ऐसा पहली बार देखा गया है हर स्वार्थ से उठकर मात्र जनहित में कार्य किया गया देवी जी धाम में जगह की कोई कमी नहीं पर्याप्त जगह है किंतु व्यवस्था में बाधक अतिक्रमण जो सड़कों को अपनी चपेट में ले लेता है जिससे जगह खत्म हो जाती है।।
आशा ही नहीं बल्की पूरी उम्मीद है कि आगे भी ऐसी ही बेहतर व्यवस्था होगी ।।
मैहर जिला प्रशासन को सर्व सुविधायुक्त ,शांति और सुचारू रूप से माता के भक्तों को माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने में प्रदान की गई सुविधा व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय भक्तों तथा आम जनों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद 🌹🌹
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Vijayraghavgarh, Katni•
    7 hrs ago
  • लोकेशन देवेंद्रनगर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा एंकर. रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़ी पड़रिया में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव को जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। वीओ गढ़ीपड़रिया में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में रामभक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा की शुरुआत गौरीशंकर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई राजादाहार मंदिर पहुंची। “हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया…” वीओ: राजादाहार मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया, जहां भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
    4
    लोकेशन देवेंद्रनगर 
रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा 
एंकर.
रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़ी पड़रिया में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव को जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
वीओ
गढ़ीपड़रिया में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में रामभक्त झूमते नजर आए।
शोभायात्रा की शुरुआत गौरीशंकर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई राजादाहार मंदिर पहुंची।
“हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया…”
वीओ:
राजादाहार मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया, जहां भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Mobile Phone Shop देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर परिषद ककरहटी में नवरात्र के नवमी पर समस्त माता मढिया मैं पूजा अर्चना कर बड़ी धूमधाम से ज्वारे विसर्जन किया गया।
    1
    नगर परिषद ककरहटी में नवरात्र के नवमी पर समस्त माता मढिया मैं पूजा अर्चना कर बड़ी धूमधाम से ज्वारे विसर्जन किया गया।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    11 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • Baat Pate Ki : #ZeeStrikeOnBlackMarket ....कोई ऐसा पंप है जो आपको पेट्रोल नहीं दे रहा ? कोई ऐसी एजेंसी है जो आपको गैस नहीं दे रही ? फोटो खींचकर उसके पते के साथ WhatsApp करें 93104 97453 पर, Zee News करेगा कालाबाजारी को EXPOSE
    1
    Baat Pate Ki : #ZeeStrikeOnBlackMarket ....कोई ऐसा पंप है जो आपको पेट्रोल नहीं दे रहा ? कोई ऐसी एजेंसी है जो आपको गैस नहीं दे रही ?
फोटो खींचकर उसके पते के साथ WhatsApp करें 93104 97453 पर, Zee News करेगा कालाबाजारी को EXPOSE
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पत्रकार Rewa, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • श्री राम जानकी मंदिर बैकुंठ धाम गाडौली रामनवमी के शुभ अवसर पर बड़े ही धूमधाम से राम जन्म उत्सव मनाया गया और उसके बाद छठी और 3 तारीख को श्री हनुमान जी की जयंती है उसी दिन शाम कालीन बड़े ही धूमधाम से श्री हनुमान जी का उत्सव मनाया जाएगा चैनल को फॉलो करें शेयर करें सब्सक्राइब करें रोहित पाठक जन्म हो रहा rohitpathakjarmohra भजन संध्या चैनल को सब्सक्राइब शेयर लाइक करें जिससे हर दिन आपको वीडियो देखने के लिए मिलता रहेगा जय श्री राम जय माता दी मैहर वाली
    1
    श्री राम जानकी मंदिर बैकुंठ धाम गाडौली रामनवमी के शुभ अवसर पर बड़े ही धूमधाम से राम जन्म उत्सव मनाया गया और उसके बाद छठी और 3 तारीख को श्री हनुमान जी की जयंती है उसी दिन शाम कालीन बड़े ही धूमधाम से श्री हनुमान जी का उत्सव मनाया जाएगा 
चैनल को फॉलो करें शेयर करें सब्सक्राइब करें रोहित पाठक जन्म हो रहा 
rohitpathakjarmohra
भजन संध्या चैनल को सब्सक्राइब शेयर लाइक करें जिससे हर दिन आपको वीडियो देखने के लिए मिलता रहेगा जय श्री राम जय माता दी मैहर वाली
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Barhi, Katni•
    7 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.