गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा और परहीया समुदाय के प्रत्येक परिवार का PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे करवाया जा रहा है : जिला प्रशासन गढ़वा गढ़वा :- गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा और परहीया समुदाय के प्रत्येक परिवार का PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे करवाया जा रहा है। जिसे लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है की इस अभियान में गढ़वा जिले के अनुमानित करीब 14,000 परिवारों के 63,000 की जनसंख्या को सर्वे के उपरांत उनकी मूलभूत सुविधाओं जैसे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी लाभकारी योजनाओं से संतृप्त करने की विस्तृत प्लानिंग सरकार के द्वारा तैयार की जा रही है। इस सर्वे में प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक ग्राम के विभिन्न टोला में जहां आदिम जनजातियों का समूह निवास करता है,एक एक परिवार को सर्वे के द्वारा जोड़ा जाना है।जिले के विभिन्न ग्राम में यह कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से उसी गांव के स्थानीय अथवा आसपास के ही युवाओं के द्वारा किया जा रहा है। सर्वे पूर्ण होने के क्रम में यदि कोई परिवार छूट जाता है तो भविष्य में उनकी प्लानिंग अधूरी रह जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित 16 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। यदि किसी ग्राम में सर्वे करने वाले नहीं पहुंचे हैं तो संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर अपने अपने ग्राम मे सर्वे करने वाले को अगले 10 दिनों के अंदर अवश्य बुला लें ताकि सर्वे के कार्य को ससमय पूर्ण किया जा सके। यह कार्य 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।
गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा और परहीया समुदाय के प्रत्येक परिवार का PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे करवाया जा रहा है : जिला प्रशासन गढ़वा गढ़वा :- गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा और परहीया समुदाय के प्रत्येक परिवार का PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे करवाया जा रहा है। जिसे लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है की इस अभियान में गढ़वा जिले के अनुमानित करीब 14,000 परिवारों के 63,000 की जनसंख्या को सर्वे के उपरांत उनकी मूलभूत सुविधाओं जैसे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी लाभकारी योजनाओं से संतृप्त करने की विस्तृत प्लानिंग सरकार के द्वारा तैयार की जा रही है। इस सर्वे में प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक ग्राम के विभिन्न टोला में
जहां आदिम जनजातियों का समूह निवास करता है,एक एक परिवार को सर्वे के द्वारा जोड़ा जाना है।जिले के विभिन्न ग्राम में यह कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से उसी गांव के स्थानीय अथवा आसपास के ही युवाओं के द्वारा किया जा रहा है। सर्वे पूर्ण होने के क्रम में यदि कोई परिवार छूट जाता है तो भविष्य में उनकी प्लानिंग अधूरी रह जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित 16 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। यदि किसी ग्राम में सर्वे करने वाले नहीं पहुंचे हैं तो संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर अपने अपने ग्राम मे सर्वे करने वाले को अगले 10 दिनों के अंदर अवश्य बुला लें ताकि सर्वे के कार्य को ससमय पूर्ण किया जा सके। यह कार्य 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।
- खपरो पंचायत के सोनपुरवा गांव में सुमन यादव के तिलक समारोह में में पहुंचे BDC प्रतिनिधि नजीर अंसारी ने की सहयोग राशि खपरो पंचायत के सोनपुरवा गांव में रघुवीर यादव के पुत्र सुमन यादव के तिलक समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वर पक्ष को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खपरो के BDC प्रतिनिधि नजीर अंसारी ने समारोह में पहुंचकर सहयोग राशि प्रदान की तथा परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके इस सहयोगात्मक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। तिलक समारोह में मुकेश कुमार यादव, राजू कुमार, शिक्षक, प्रेम यादव फुलेश्वर यादव, छोटन यादव, विलाप यादव,1
- तेज रफ्तार बाइक का कहर: पैदल जा रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, रेफर। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चिनिया मुख्यालय स्थित बैजनाथ शाह के घर के पास करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नेमना टोला निवासी संतोष कोरवा उर्फ मैनेजर कोरवा (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गढ़वा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार संतोष कोरवा अपनी नानी के घर अनहारिदह से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर थाना क्षेत्र के खुरी गांव निवासी सुरेंद्र कोरवा, वीरेंद्र कोरवा एवं यमराज कोरवा सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के जरिए चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां एएनएम बबीता कुमारी, सुरक्षा प्रहरी संजय यादव एवं एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। रात्रि में डॉक्टर की पदस्थापना नहीं रहने के कारण घायल को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। वहीं इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक को भी चोटें आई हैं, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह बताया कि उक्त स्थल पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इधर थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Dharmendra Kujur1
- झारखंड के गढ़वा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से छाताकुंड क्षेत्र में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- पलामू के लेस्लीगंज स्थित बी.जी.एस.पी मेमोरियल स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम बच्चे की नींव मजबूत कर उसे प्राथमिक शिक्षा से सशक्त बनाना है। इच्छुक छात्र नर्सरी से आठवीं कक्षा तक मुफ्त में नामांकन करा सकते हैं।4
- सोनभद्र के विंढमगंज और बुतबेढ़वा इलाके में आतंक फैला रहे एक सांड को पकड़कर गौशाला भेज दिया गया है। इसके बाद से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, जो लंबे समय से सांड के खौफ में जी रहे थे।1
- गढ़वा के मेराल स्थित दलेली मंदिर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इस घटना से बौराहा गाँव में सनसनी फैल गई है, जिसके बाद मेराल पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।1
- गरीब बेटी की शादी में चुतरू पंचायत के BDC मो. आसीफ आलम ने बढ़ाया मदद का हाथ, आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल चुतरू पंचायत अंतर्गत ग्राम बांदु में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सामाजिक सहयोग और मानवता की मिसाल देखने को मिली। रंका प्रखंड के चुतरू पंचायत दक्षिणी क्षेत्र के BDC मो. आसीफ आलम ने स्वर्गीय मनोज राम की पुत्री की शादी की सूचना मिलने पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग प्रदान किया। बताया गया कि सोमवार को जैसे ही BDC मो. आसीफ आलम को जानकारी मिली कि ग्राम बांदु निवासी स्वर्गीय मनोज राम की पुत्री का विवाह होने वाला है और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है, वैसे ही उन्होंने मानवीय पहल करते हुए सहायता भेजी। उनके निर्देश पर उनके पुत्र मो. अजहर अंसारी शादी के लिए ड्रेसिंग सामग्री एवं सहयोग राशि लेकर परिवार के घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान लड़की के दादा गोपाल राम, भाई आलोक रवि सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने BDC मो. आसीफ आलम के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की मदद समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने भी BDC के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की सहायता करन1
- सोनभद्र के रेणुकूट स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्तिभाव में लीन दिखे।1