सेंदड़ा (ब्यावर) मालपुरा में विद्युत तार चोरों के हौसले बुलंद, 25 पोल से तार काटे डेढ़ किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन को बनाया निशाना ग्रामीणों के जागने पर बाइक व तार छोड़कर फरार हुए चोर जवाजा क्षेत्र के मालपुरा गांव में बीती रात विद्युत तार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी 11 केवी विद्युत लाइन के 20 से 25 पोल के तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से चोर अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके और मौके से बाइक व चोरी किए गए तार छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीण प्रवीण सिंह ने बताया कि देर रात अचानक बाइक की तेज आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक विद्युत तार चोरी कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घबराकर भागने लगा, लेकिन इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह चोरी किए गए तार सहित नीचे गिर गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख चोर बाइक और तार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन सलीम काठात को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनमैन सलीम काठात और साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाइनमैन ने बताया कि रामपुरा गुदां का बाला से मालपुरा तक पहाड़ी क्षेत्र में नया 11 केवी विद्युत फीडर डाला गया है। इसी फीडर पर अज्ञात चोरों ने पहले चालू लाइन को ट्रिप किया और फिर सुनियोजित तरीके से 20 से 25 विद्युत पोलों के तार काट लिए। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी लंबाई में तार काटे जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती थी, लेकिन समय रहते ग्रामीणों के जागने से बड़ा नुकसान टल गया। *अब तक नहीं दी गई लिखित शिकायत* घटना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। *ग्रामीणों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
सेंदड़ा (ब्यावर) मालपुरा में विद्युत तार चोरों के हौसले बुलंद, 25 पोल से तार काटे डेढ़ किलोमीटर लंबी 11 केवी लाइन को बनाया निशाना ग्रामीणों के जागने पर बाइक व तार छोड़कर फरार हुए चोर जवाजा क्षेत्र के मालपुरा गांव में बीती रात विद्युत तार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी 11 केवी विद्युत लाइन के 20 से 25 पोल के तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से चोर अपने मंसूबों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके और मौके से बाइक व चोरी किए गए तार छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीण प्रवीण सिंह ने बताया कि देर रात अचानक बाइक की तेज आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वे घर से
बाहर निकले तो देखा कि एक युवक विद्युत तार चोरी कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घबराकर भागने लगा, लेकिन इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह चोरी किए गए तार सहित नीचे गिर गया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख चोर बाइक और तार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन सलीम काठात को सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनमैन सलीम काठात और साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाइनमैन ने बताया कि रामपुरा गुदां का बाला से मालपुरा तक पहाड़ी क्षेत्र में नया 11 केवी विद्युत फीडर डाला गया है। इसी फीडर पर अज्ञात चोरों ने पहले चालू लाइन को ट्रिप किया और फिर सुनियोजित तरीके
से 20 से 25 विद्युत पोलों के तार काट लिए। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी लंबाई में तार काटे जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती थी, लेकिन समय रहते ग्रामीणों के जागने से बड़ा नुकसान टल गया। *अब तक नहीं दी गई लिखित शिकायत* घटना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। *ग्रामीणों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
- रायपुर (ब्यावर) Breking News मेसिया नदी में हुई बजरी लीज निरस्त मामले को लेकर एक बार पुनः हुई ग्रामीणों की हलचल ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर नदी में एक दिवसीय धरने पर बैठ PM मोदी को खून से लिखा पत्र मेसिया बजरी लीज निरस्ती के लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर लीज निरस्त की मांग की एक दिवसीय धरने में मौजूद ग्रामीणों ने अपना खून देकर पत्र लिखकर लीज निरस्त की मांग उठाई1
- मेसिया नदी1
- आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भागकर शादी करने वालों का आज फिर उठाया मुद्दा फिर1
- अजमेर में आगामी 25 फरवरी को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अजमेर में संभाग स्तरीय धरना दिया जाएगा । कर्माचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार के बजट 2026 में कर्मचारी वर्ग की उपेक्षा की गई है जिसके विरोध में धरना दिया जाएगा कांति कुमार शर्मा ने बताया कि धरने के अजमेर के साथ साथ नागौर, भीलवाड़ा स्थित संभाग के सभी जिलों के प्रतिनिधि अजमेर के जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे1
- बारात आने से पहले उठ गई अर्थी, दो बहनों की मौत में छिपे कई सवाल; मामा ने परिजनों पर लगाए आरोपजोधपुर में दो बहनों शोभा और विमला की शादी की तैयारी थी. लेकिन एक दिन पहले तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई. जोधपुर में दो बहनों की शादी से एक दिन पहले मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. कल (शनिवार) दोनों बहनें शोभा और विमला शिक्षिका थीं. मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सूरसागर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक बहनों के पिता दीप सिंह मजदूरी करते हैं. वहीं, इस मामले में लड़कियों के मामा के बयान भी चौंकाने वाले हैं. उन्होंने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.1
- पुष्कर गनाहेड़ा1
- Post by जगदीश माली पत्रका र1
- जोधपुर के केरू में बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों पर लगाई आग1
- अजमेर जिले की आशा वर्करों को अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का मानदेय नियमित रूप से नहीं मिल रहा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही हैं आशा वर्कर स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल, जनजागरूकता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, फिर भी समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। आज जिला कलेक्ट्री पर पर्दशन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समय पर वेतन दिलाने की माग की1