logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक सख्ती और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने पांढुर्णा के ग्राम लांघा और गुजरखेड़ी में दबिश देकर जंगल और नालों के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 800 किलो महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया और तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया, सड़क निर्माण और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। इसी दौरान ग्राम पंचायत राजोराकला के सरपंच ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। अपर कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

7 hrs ago
user_NILESH KALASKAR
NILESH KALASKAR
Farmer Pandhurna, Chhindwara•
7 hrs ago
572a52b0-8e73-43e7-9cea-884a5d13412f

पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक सख्ती और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने पांढुर्णा के ग्राम लांघा और गुजरखेड़ी में दबिश देकर जंगल और नालों के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 800 किलो महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया और तीन

8e5e1fc6-c602-4652-bdde-462911b01f52

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया, सड़क निर्माण और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे।

इसी दौरान ग्राम पंचायत राजोराकला के सरपंच ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। अपर कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में जिम्मेदार अधिकारियों की घोर उदासीनता के कारण शौचालय महज "शोभा की सुपारी" बनकर रह गए हैं। यहाँ शौचालय की समस्या ने बेहद विकराल रूप ले लिया है, जिससे हजारों ग्रामीणों, किसानों और यात्रियों को शौच के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बकरी बाजार का सार्वजनिक शौचालय पिछले कई सालों से ताले में बंद पड़ा है, जबकि पशु चिकित्सालय के सामने बनकर तैयार हुआ नया शौचालय पिछले 1 साल से सिर्फ रिबिन काटने का इंतजार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, बस स्टैंड क्षेत्र में सालों से शौचालय की मांग की जा रही है, लेकिन वर्तमान में वहाँ केवल गंदगी पसरी हुई है। शौचालयों में ताले लटके होने के कारण लोग सड़क किनारे और खड़े वाहनों की आड़ में शौच करने को मजबूर हैं, जिससे महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पंचायत की लापरवाही और अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण यह नौबत आई है और इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित लोगों ने बंद पड़े शौचालयों को तुरंत चालू करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में जिम्मेदार अधिकारियों की घोर उदासीनता के कारण शौचालय महज "शोभा की सुपारी" बनकर रह गए हैं। यहाँ शौचालय की समस्या ने बेहद विकराल रूप ले लिया है, जिससे हजारों ग्रामीणों, किसानों और यात्रियों को शौच के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि बकरी बाजार का सार्वजनिक शौचालय पिछले कई सालों से ताले में बंद पड़ा है, जबकि पशु चिकित्सालय के सामने बनकर तैयार हुआ नया शौचालय पिछले 1 साल से सिर्फ रिबिन काटने का इंतजार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, बस स्टैंड क्षेत्र में सालों से शौचालय की मांग की जा रही है, लेकिन वर्तमान में वहाँ केवल गंदगी पसरी हुई है। शौचालयों में ताले लटके होने के कारण लोग सड़क किनारे और खड़े वाहनों की आड़ में शौच करने को मजबूर हैं, जिससे महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पंचायत की लापरवाही और अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण यह नौबत आई है और इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित लोगों ने बंद पड़े शौचालयों को तुरंत चालू करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    1
    Post by दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैतूल के सारनी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक योगेश पंडाग्रे पर आरोप लगाए हैं।
    1
    बैतूल के सारनी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने विधायक योगेश पंडाग्रे पर आरोप लगाए हैं।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र के चन्हियाखुर्द में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले महिला ने अपने हाथ और पैरों पर ही मेहंदी से सुसाइड नोट लिख डाला, जिसे पुलिस अब मामले का सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान चन्हियाखुर्द निवासी प्रीति के रूप में हुई है, जो लखन वर्मा की पत्नी थी। प्रीति ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि जांच के दौरान देखा गया कि महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से वह बातें लिखी थीं, जो ससुराल वालों द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित किए जाने को लेकर थीं। पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए इस मेहंदी से लिखे संदेशों की बाकायदा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है ताकि जांच में इसका उपयोग किया जा सके। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और कुछ समय पूर्व अपने बेटे की मृत्यु के बाद से वह गहरे सदमे में थी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अंतिम खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर संबंधित थाने को इसकी जानकारी भेज दी है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    4
    छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र के चन्हियाखुर्द में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले महिला ने अपने हाथ और पैरों पर ही मेहंदी से सुसाइड नोट लिख डाला, जिसे पुलिस अब मामले का सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक महिला की पहचान चन्हियाखुर्द निवासी प्रीति के रूप में हुई है, जो लखन वर्मा की पत्नी थी। प्रीति ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि जांच के दौरान देखा गया कि महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से वह बातें लिखी थीं, जो ससुराल वालों द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित किए जाने को लेकर थीं। पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए इस मेहंदी से लिखे संदेशों की बाकायदा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है ताकि जांच में इसका उपयोग किया जा सके।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और कुछ समय पूर्व अपने बेटे की मृत्यु के बाद से वह गहरे सदमे में थी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अंतिम खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर संबंधित थाने को इसकी जानकारी भेज दी है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    user_Janbharat Sujit Shriwas News
    Janbharat Sujit Shriwas News
    Fitness Trainer चाँद, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई स्थित उद्गम स्थल पर माँ ताप्ती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को माँ ताप्ती के श्रीचरणों में विधिवत पूजन-अर्चन एवं ध्वज वंदन के साथ भव्य आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने माँ ताप्ती के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और जीवनदायिनी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सनातन संस्कृति, लोकआस्था और भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि सूर्यपुत्री माँ ताप्ती की अविरल धारा सेवा, त्याग, पवित्रता और लोककल्याण का संदेश देती है। कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने माँ ताप्ती की निर्मलता, अविरलता और पावनता के संरक्षण का संकल्प लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाने का प्रण भी किया। माँ ताप्ती जन्मोत्सव के इस पावन कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दुर्गादास उइके ने मुख्य रूप से पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान पद्मश्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
    1
    बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई स्थित उद्गम स्थल पर माँ ताप्ती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को माँ ताप्ती के श्रीचरणों में विधिवत पूजन-अर्चन एवं ध्वज वंदन के साथ भव्य आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने माँ ताप्ती के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और जीवनदायिनी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सनातन संस्कृति, लोकआस्था और भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि सूर्यपुत्री माँ ताप्ती की अविरल धारा सेवा, त्याग, पवित्रता और लोककल्याण का संदेश देती है। कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने माँ ताप्ती की निर्मलता, अविरलता और पावनता के संरक्षण का संकल्प लिया और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाने का प्रण भी किया।

माँ ताप्ती जन्मोत्सव के इस पावन कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दुर्गादास उइके ने मुख्य रूप से पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान पद्मश्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के चौरई मार्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संकरे रास्ते से ट्रक निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने चलते ट्रक पर चढ़कर चालक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि संकरे रास्ते से गुजर रहे ट्रक को निकालने के तरीके पर ट्रक चालक और कुछ स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति गुस्से में ट्रक के गेट पर चढ़ गया और उसने चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट से घबराकर चालक ने जब ट्रक आगे बढ़ा दिया, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर अमरवाड़ा पुलिस आरोपियों और ट्रक की पहचान कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक विवाद में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।
    1
    छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के चौरई मार्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संकरे रास्ते से ट्रक निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने चलते ट्रक पर चढ़कर चालक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि संकरे रास्ते से गुजर रहे ट्रक को निकालने के तरीके पर ट्रक चालक और कुछ स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति गुस्से में ट्रक के गेट पर चढ़ गया और उसने चालक की पिटाई शुरू कर दी।

इस मारपीट से घबराकर चालक ने जब ट्रक आगे बढ़ा दिया, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर अमरवाड़ा पुलिस आरोपियों और ट्रक की पहचान कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक विवाद में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भोपाल में आयोजित जनसुनवाई में ₹300 करोड़ के एक बड़े फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं।
    1
    भोपाल में आयोजित जनसुनवाई में ₹300 करोड़ के एक बड़े फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बैतूल न्यायालय परिसर में न्यायाधीश के कक्ष की ओर अकारण ही जा रहे एक व्यक्ति ने न्यायालय के कर्मचारी और पुलिस के साथ झूमाझटकी की। मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    बैतूल न्यायालय परिसर में न्यायाधीश के कक्ष की ओर अकारण ही जा रहे एक व्यक्ति ने न्यायालय के कर्मचारी और पुलिस के साथ झूमाझटकी की। मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.