खरगापुर दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का मशरूका बरामद खरगापुर मे दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का मशरूका बरामद.... खरगापुर। थाना खरगापुर पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट कर आभूषण लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 01 जनकपुरी कॉलोनी खरगापुर निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी पत्नी प्यारेलाल लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि सुबह करीब 11:30 बजे दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और उसके साथ मारपीट करते हुए कान के दो सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का चूड़ा, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई, छीनकर फरार हो गए। मामले में खरगापुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का चूड़ा, एक कान का सोने का टॉप्स तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बद्देलाल उर्फ चंदन शाक्य, चौकी प्रभारी डेरी संदीप सोनी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। #viralreelschallenge #bundelkhand #viralshorts
खरगापुर दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का मशरूका बरामद खरगापुर मे दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का मशरूका बरामद.... खरगापुर। थाना खरगापुर पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट कर आभूषण लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 01 जनकपुरी कॉलोनी खरगापुर निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी पत्नी प्यारेलाल लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि सुबह करीब 11:30 बजे दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और उसके साथ मारपीट करते हुए कान के दो सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का चूड़ा, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई, छीनकर फरार हो गए। मामले में खरगापुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का चूड़ा, एक कान का सोने का टॉप्स तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बद्देलाल उर्फ चंदन शाक्य, चौकी प्रभारी डेरी संदीप सोनी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। #viralreelschallenge #bundelkhand #viralshorts
- “महाकाल की भक्ति में डूबे बी प्राक, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद!” 🎙️ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मशहूर गायक बी प्राक ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। बी प्राक ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भक्ति में लीन नजर आए बी प्राक का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया और उन्हें प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘फिलहाल’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले बी प्राक का महाकाल दरबार पहुंचना खास रहा। उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट। 🔥 “तेरी मिट्टी वाले बी प्राक पहुंचे महाकाल!” 🙏 “भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद” “महाकाल की भक्ति में डूबे बी प्राक, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद!” 🎙️ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मशहूर गायक बी प्राक ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। बी प्राक ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भक्ति में लीन नजर आए बी प्राक का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सत्कार किया गया और उन्हें प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘फिलहाल’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले बी प्राक का महाकाल दरबार पहुंचना खास रहा। उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट। 🔥 “तेरी मिट्टी वाले बी प्राक पहुंचे महाकाल!” 🙏 “भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद”4
- बिजली विभाग के कार्यालय से चोरी हुआ कंप्यूटर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार बिजली विभाग के कार्यालय से चोरी का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..... बम्हौरीकलां। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता हनरारायण पिता दौलत प्रसाद अहिरवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भदोरा, थाना बड़ागांव, वर्तमान में विद्युत वितरण केंद्र बम्हौरीकलां में प्रशिक्षण कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से अज्ञात चोर द्वारा कंप्यूटर (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड व माउस) चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर बम्हौरीकलां पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मयंक उर्फ मिट्ठू पिता बल्लन रैकवार (19 वर्ष), मनमोहन उर्फ राजा पिता रामेश्वर रैकवार (19 वर्ष) और अमित पिता गनेश रैकवार (22 वर्ष), सभी निवासी मोहल्ला गांधीगंज मझगुआपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कंप्यूटर सेट, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये, तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP93CE9384, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये, बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां नीतू खटीक, उनि आकाश रुसिया, उनि मयंक नायडू (साइबर सेल), प्रआर. रहमान (साइबर सेल), प्रआर. 386 मुकेश राय सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। #bundelkhand #viralreelschallenge #viralshorts @highlight1
- जतारा दिगौडा थाना क्षेत्र की घटना टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत जतारा दिगौडा थाना क्षेत्र की घटना टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत टीकमगढ़। टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा भाई का ढाबा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला जांच में लेकर हादसे की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।2
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहारा में छात्र छात्राओं को गुटका, धूम्रपान का सेवन ना करने की शपथ दिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहारा में प्राचार्य अनुराग दीक्षित छात्र छात्राओं को गुटका, धूम्रपान का सेवन ना करने की शपथ दिलाई। । टीकमगढ़ जिले के तहसील जतारा के ग्राम पंचायत मुहारा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहारा कुछ महीनों से शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम मे प्रशानिक कार्यक्रमों में बड़़ चढ़ कर भाग लिया जा रहा है क्योंकि प्राचार्य अनुराग दीक्षित का कहना है कि शिक्षा अगर सही तरीके से मिले तो बच्चों का आने वाले समय में कठिनाई नहीं होती है वह अपने कर्म पथ पर निर्भर होकर लक्ष्य को प्राप्त करता है गुटका तम्बाकू के सेवन करने से हमारे सरीर में कई जानलेवा बीमारियां जैसे कैंसर, हार्टअटैक , फंगल इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है जिससे हमें कभी भी गुटखा, तम्बाकू, शराब,का अपने जीवन में सेवन नहीं करना है और घर परिवार के लोगों को भी नहीं करने देना है क्योंक अगर कोई भी ऐसे नशीले पदार्थों का सेवन करता है तो वह अपने लक्ष्य से भटक जाता है इसलिए छात्र छात्राओं के माध्यम से साशन प्रसाशन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि छात्र छात्रायें देश का भविष्य होती है आगे चलकर देश की बागडोर संभालने वाले है इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल कूंद , एंव स्वास्थ्य रहना जरूरी है नशे से दूर रहेगें तभी स्वास्थ्य रहेगें शपथ ग्रहण समारोह में विध्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाये तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रायों भी शामिल रहीं4
- डुमरा में फैक्टरी कर्मचारी की अज्ञात कारण के चलते हुई मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। महाराजपुर थाना क्षेत्र के डुमरा में अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन शेख (23), पिता ओवाब, निवासी ग्राम मुरिचर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुमन शेख डुमरा में एक फैक्टरी में काम करता था। बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए महाराजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसके बाद साथी युवक को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद आज 9 अगस्त सुबह करीब 11:30 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।1
- तेज प्रताप यादव* @tejpratapyadav_jjd के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से है और इसमें उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट का टीज़र दिया है 🔥 *🔥 COMING SOON... कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥* तेज प्रताप यादव ने बताया कि: - *बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया* को कुछ नया देखने को मिलेगा - ये प्रोजेक्ट *मलिका शेरावत जी के साथ* है और "कुछ खास और नया" होगा - फिलहाल इसे *सस्पेंस* में रखा गया है - उन्होंने फैंस से कहा "दिल थामकर बैठिए और ज्यादा बेचैनी मत लाइए" 😎 - *बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार* - "1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए" ⏳ - बाकी राज़ से पर्दा बहुत जल्द उठेगा... *COMING SOON...* #tejpratapyadav तेज प्रताप यादव* @tejpratapyadav_jjd के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से है और इसमें उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट का टीज़र दिया है 🔥 *🔥 COMING SOON... कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥* तेज प्रताप यादव ने बताया कि: - *बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया* को कुछ नया देखने को मिलेगा - ये प्रोजेक्ट *मलिका शेरावत जी के साथ* है और "कुछ खास और नया" होगा - फिलहाल इसे *सस्पेंस* में रखा गया है - उन्होंने फैंस से कहा "दिल थामकर बैठिए और ज्यादा बेचैनी मत लाइए" 😎 - *बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार* - "1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए" ⏳ - बाकी राज़ से पर्दा बहुत जल्द उठेगा... *COMING SOON...* #tejpratapyadav1
- झांसी ब्रेकिंग् कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक लोगो को किया गिरफ्तार, झांसी के कटेरा में पुलिस ने रात के अंधेरे में ऐसा बड़ा ऑपरेशन चलाया कि तीन गांवों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों से झांसी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कटेरा थाना क्षेत्र के काडौर, खोरयाना और मोरयाना गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 7 सीओ, दो बस, दो पीएसी वाहन और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों गांवों की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बसों में बैठाकर झांसी ले जाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर की गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से पूरे मामले में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से तीनों गांवों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक गांवों में पुलिस की भारी मौजूदगी बनी रही। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर साइबर फ्रॉड के इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और पुलिस की जांच में क्या-क्या खुलासे सामने आते हैं?1