Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हाभजन सिंह के सड़क दुर्घटना के बाद कमिश्नर दीपक रावत आए हरकत में बीती रात कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हरभजन को बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद आयुक्त दीपक रावत हरकत में आ गए और आज शुक्रवार को जिला प्रशासन को ट्रैफिक को लेकर सख्त हिदायते देकर ट्रैफिक नियंत्रण करने को कहा।
Chandra
कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हाभजन सिंह के सड़क दुर्घटना के बाद कमिश्नर दीपक रावत आए हरकत में बीती रात कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ हरभजन को बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद आयुक्त दीपक रावत हरकत में आ गए और आज शुक्रवार को जिला प्रशासन को ट्रैफिक को लेकर सख्त हिदायते देकर ट्रैफिक नियंत्रण करने को कहा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल: भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल झीलों का होगा सौन्दर्यीकरण आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय के दिशानिर्देशों पर जिला विकास अधिकारी गोस्वामी ने झीलों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण में संबंधित झील से जुड़े दर्जन भर विभागों शहर के सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों के साथ समीक्षा बैठक की, वन विभाग, प्राधिकरण, जिला ग्राम्य अभिकरण, कृषि, उद्यान, पर्यटन, उरेडा, सिंचाई, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, जिला पंचायत आदि विभागों से जुड़े अधिकारियों से सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी झीलों के सौन्दर्यीकरण के लिए बड़ी उच्च कोटि, कुमाऊँनी शैली में योजना तैयार करने की मांग की, झीलों की सुरक्षा हेतु प्रस्ताव तैयार करने की मांग की, बी.डी. पलड़िया ने कहाँ भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी कराये विभाग झील में आने वाले नालों की नियमित सफाई करे विभाग, ग्राफिक गेरा कॉलेज प्रतिनिधि डॉ फरहा खान ने सभी अधिकारियों से सभी झीलों के नियमित कूड़ा सफाई, प्लास्टिक मुक्त झीलों को रखने की मांग साथ ही सभी झीलों के चारो ओर अच्छी रैलिंग एवं लाइटिंग लगाने को कहाँ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने सात ताल से नियमित कूड़ा सफाई के लिए गाड़ी कर्मचारियों की तैनाती की मांग की, रमेश पलड़िया ने बाग के आतंक से निजात दिलाने की मांग की साथ ही ग्रामीण रास्तो पर सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने उद्यान विभाग से कहा डैम समीप पार्क, अन्य पार्क, सभी झीलों किनारे फूल शोदार सौंदर्य करने पर कार्य करे, वन विभाग, सिचाई विभाग, नगर पालिका झील किनारे झील में गिरे लकड़ी, पेड़ों को दौरा कर चयनित कर शीघ्र हटाए, झील में ज़मी गंदगी को हटाने के लिए सिंचाई विभाग कार्यवाही करे, साथ ही झीलों के संबंध में सरकार एवं केंद्र की चल रही योजना को झीलों से जोड़ने पर जोर दे, झीलों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर सभी विभाग दौरा कागजी कार्य कर रिपोर्ट विकास भवन कार्यालय को माह भीतर भेजे l पूरन बृजवासी ने कमल ताल एवं नल दमयन्ती ताल के लिए भी सौंदर्यीकरण एवं स्वैच्छिक कार्य करने पर जोर दिया जिस पर नगर पालिका एवं सिचाई विभाग ने योजना पर कार्य चलने की बात बताई...1
- अल्मोड़ा। खाद्य आयुक्त उत्तराखंड और जिलााधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर से सटे क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय प्रतिष्ठानों के साथ ही बाहरी जनपदों से आने वाले आपूर्ति वाहनों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई और होली पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिष्ठान, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-फरोख्त केवल विधिवत बिल के साथ करने को कहा गया। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क और दुग्ध उत्पादों के चार नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और अत्यधिक रंगयुक्त वस्तुओं से परहेज करें। निरीक्षण टीम में ईश्वर सिंह नेगी और कुन्दन चम्याल भी शामिल रहे।4
- Post by Laxman bisht1
- ठाकुरद्वारा, कांग्रेस पार्टी के “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत शुक्रवार को निकाली गई पदयात्रा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए नगर में पहुंची और तहसील गेट पर सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत करनपुर चौराहे से हुई, जो मोहद्दीपुर, रतुपुरा, अब्दुल्लापुर लेदा महिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया फिर यात्रा रुपपुर टण्डोला होते हुए करीब तीन बजे बाबू रामपाल द्वार पहुंची। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। लगभग 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरकारी अस्पताल के सामने से तहसील गेट पहुंचे, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ग्रामीण मजदूरों और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना लागू की थी। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में कम से कम 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया, जिससे गांवों से शहरों की ओर पलायन को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार ने योजना में बदलाव कर ग्राम पंचायतों के अधिकार सीमित कर दिए हैं। जिला प्रभारी अल्ताफ मसूदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाया जाना सम्मान के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी, वसीम अहमद, सलमा आगा, शरीफ आजाद अंसारी, जिला महासचिव संजीव सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. आरिफ एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।1
- पूर्णागिरि मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की व्यापक समीक्षा बैठक, यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण1
- शुक्रवार को कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी,समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए* हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता देवनाथ मिश्रा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी के पेंशन का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण का मौके पर निस्तारण करते हुए कार्यवाही कराई गई। इसी प्रकार दुर्गा कोरंगा जेल रोड हल्द्वानी द्वारा पारिवारिक परेशानी संबंधित मामला रखा गया जिस पर मौके पर ही सुलह समझौते से मामले का निस्तारण किया गया। इस दौरान लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी सुनीता सागुड़ी द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका त्वरित निस्तारण हेतु तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता जयश्री जोशी मल्ला ऊंचापुल द्वारा जमीनी विवाद का मामला रखा गया जिसका निस्तारण तहसीलदार हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता त्रिलोचन निवासी ओखलकांडा द्वारा जन जन की सरकार में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जांच कराने के उपरांत अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई, इस संबंध में तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित पात्र व्यक्ति को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिन्होंने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। शिकायतकर्ता नसीमा पत्नी नन्हे शाह संतोषपुर बाजपुर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा गांव के एक व्यक्ति से 2 वर्ष के लिए व्याज पर धनराशी ली गई थी जिसके बदले जमीन की रजिस्ट्री गिर्बी रखी थी सम्पूर्ण धनराशि वापस करने के बाद भी सम्बंधित व्यक्ति भूमि के कागज वापस नहीं दे रहा है, इस संबंध में आयुक्त द्वारा तहसीलदार बाजपुर और थाना प्रभारी बाजपुर को आज ही संबंधित विधवा महिला को संबंधित व्यक्ति से जमीन के मूल दस्तावेज वापस दिलाने के निर्देश देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए। शिकायतकर्ता राम प्रसाद पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी लालकुआं द्वारा शिकायत दर्ज की गई उन्होंने अवगत कराया कि उनका एक माह का विद्युत बिल ₹26000 विद्युत विभाग द्वारा दिया गया,इस संबंध में मौके पर विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मीटर खराब होने के कारण रीडिंग अधिक आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है, अब बिल 8000 रुपये था जिसे उपभोक्ता द्वारा जमा भी कर लिया गया है। शिकायतकर्ता राधा बिष्ट निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी ने ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने की शिकायत दर्ज की इस संबंध में कुमाऊँ आयुक्त द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को उक्त प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता आदेश कुमार टंडन निवासी नया बाजार हल्द्वानी ने बैंक में ऋण चुकाने बावजूद भी ऋण के एवज में बंधक रखी भूमि को मुक्त करने की शिकायत दर्ज की जिसका निस्तारण करने के आदेश संबंधित बैंक प्रबंधक व तहसीलदार हल्द्वानी को दिए गए। हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही स्वत संज्ञान लेकर समाधान किया।2
- अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और हाल की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मैदान में उतरकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा रहे गोपाल दत्त जोशी के देहरादून स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं बलवन्त सिंह रावत को अल्मोड़ा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और गंभीर मामलों में फॉरेंसिक टीम के साथ समन्वय बढ़ाकर साक्ष्य संकलन को मजबूत किया जाए। बीट पुलिसिंग, गश्त और पिकेट ड्यूटी को और प्रभावी बनाने, साथ ही साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 'पुलिस आपके द्वार', 'ऑपरेशन कालनेमि' और 'ऑपरेशन भल छौ' जैसे अभियानों को गंभीरता से लागू किया जाए। संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई करने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, रेट्रो साइलेंसर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती बरतने को कहा गया। महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश तेज करने और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए गए। सम्मेलन के दौरान जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को 'पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ' चुना गया। इनके अलावा विभिन्न थानों और इकाइयों के कुल 21 पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Laxman bisht1