Shuru
Apke Nagar Ki App…
50 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप महाराष्ट्र के मेलघाट में रानी गांव की घटना है
Atmaram Yadav
50 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप महाराष्ट्र के मेलघाट में रानी गांव की घटना है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramchandra Kasde2
- ANCHOR - खंडवा के सड़क पर आवर मूवीकयों की वजह से एक महिला पूरी तरह से जख्मी हो गई। सीसीटीवी में जब यह मामला रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर जब यह वायरल हुआ तब लोगों की नाराजगी नगर निगम के प्रति बढ़ गई। खंडवा क़े मुख्य सराफा बाजार में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के सामने एक सांड ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आकांक्षा पंवार के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में 6 टांके लगाए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला आकांक्षा पंवार अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ पैदल बाजार से गुजर रही थी। तभी अचानक एक सांड वहां आ गया और अपने आगे चल रहे दूसरे सांड पर हमला करने के लिए दौड़ा। इसी अफरा-तफरी में सांड ने आकांक्षा को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए निकल गया। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गईं और बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। कुछ क्षण बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए सड़क किनारे एक दुकान पर बैठने की कोशिश की। उनके साथ चल रही रिश्तेदार तुरंत वापस लौटीं और उन्हें संभाला। भीड़भाड़ और संकरी सड़कों के कारण मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। स्थानीय कारोबारी की मदद से बिना समय गंवाए ऑटो की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।1
- सनावद/पिछले चार दिनों से नगर पालिका के नियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारीयों की अनिश्चित हड़ताल के कारण नगर के कई हिस्सों में कचरे के लगे ढेरों से गंदगी बढ़ती जा रही है और नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की हड़ताल पर सवाल उठाने में विपक्ष भी पीछे नहीं है विपक्ष के नेताओं ने नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष के ऑफिस के बाहर कचरा फेंका था जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है उसी के परिणाम स्वरूप आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अपने कुछ पार्षद साथियों के साथ नगर के बस स्टेंड और कई हिस्सों में कचरा उठाते हुऐ नजर आये इस दोरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नागरिकों और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए उन्होंने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है नपा कर्मचारियों को निरन्तर वेतन मिलता रहे और उन्हें किसी प्रकार कोई असुविधा ना हो किन्तु कुछ माह से शासन के द्वारा चुंगी की राशि में कमी के चलते भुगतान नहीं कर सके किन्तु हमारी कोशिश है कि आज हम उनके कुछ माह का वेतन भुगतान कर सकेंगे1
- सीहोर। जिले के ग्राम लाड़कुई में पारिवारिक विवाद के चलते एक 26 वर्षीय आदिवासी महिला ने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला की पहचान विनीता पति सुनील उईके के रूप में हुई है।1
- 21 मंडलों से सवा सौ से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल भैंसदेही/मनीष राठौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही कार्यक्रम श्रृंखला के तहत भैंसदेही खंड केंद्र पर चंदन की बगिया लॉन में शनिवार को प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। भैंसदेही खंड के अंतर्गत आने वाले 21 मंडलों से सवा सौ से अधिक सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों के महिला-पुरुष कार्यकर्ता इस गोष्ठी में सम्मिलित हुए। यह आयोजन संघ की सौ वर्षीय यात्रा को समर्पित था, जिसमें समाज हित के कार्यों में लगे प्रमुख जनों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड संघचालक तापतिप्रसाद चंदेल, विद्या भारती सह- संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल तथा जिला सेवा प्रमुख शिवराज झाड़े द्वारा भारत माता, डॉ. हेडगेवार (डॉ. साहब) एवं गुरुजी (एम.एस. गोलवलकर) के छायाचित्रों की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति के स्वरों में जयकारे लगाए।मुख्य वक्ता शिवराज झाड़े ने संबोधन में संघ की दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा, "संघ की नजर में प्रमुख जन वही सामान्य व्यक्ति है, जो समाज हित के किसी भी कार्य में निरंतर लगा रहता है।" उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का वर्णन किया तथा वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याओं—जैसे सामाजिक विघटन, सांस्कृतिक क्षय और बाहरी चुनौतियों—पर चिंतन किया। हिंदू स्वभाव एवं संस्कारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "विश्व में केवल हिंदू ही ऐसा समुदाय है, जो 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' और 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' का सिद्धांत अपनाता है।" अंत में उन्होंने 'पंच परिवर्तन'—व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर परिवर्तन—की आवश्यकता पर बल दिया, जो संघ का मूल मंत्र है।विद्या भारती सह-संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल ने उपस्थित जनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने संघ के कार्यप्रणाली, संगठन संरचना और दैनिक जीवन में योगदान जैसे विषयों पर उठे प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए तथा जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे कार्यकर्ताओं में संघ के प्रति और अधिक उत्साह जागा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक 'वंदे मातरम' गान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया। यह गोष्ठी न केवल संघ की शताब्दी यात्रा को मजबूत करने वाली साबित हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर समाजसेवा के संकल्प को भी पुनर्जीवित करने में सफल रही।1
- सीहोर विनीता पति सुनील ऊईके उम्र 26 साल निवासी गोंडी गुराडिया हाल मायका लाड़कुई #videochallenge #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge1
- Post by Atmaram Yadav1
- पुलिस ने बेड़िया थाना क्षेत्र में स्थित बैंक व ATM में चोरी के प्रयास की घटना का किया खुलासा* • *घटना में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* • *ग्राम डुडगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा एवं ग्राम सेलदा में ATM में चोरी करने का किया था प्रयास* • *आरोपियों ने बैंक व ATM में चोरी करने के पूर्व की थी रैकी* • *महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी आरोपियों ने चोरी की घटना की प्लानिंग* • *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए घटना में प्रयुक्त कटर, सब्बल व मोटर साइकल* • *किसी बड़ी चोरी की घटना के पहले ही पुलिस की तत्परता से पकड़ में आए आरोपी*1
- समाजसेवा की आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी , घर मे घुसकर मारपीट कि घटना भैसदेही /थाना भैंसदेही के अंतर्गत ग्राम बगदरा निवाशी निलेश बारस्कर , रूपा बारस्कर , सुधियां बारस्कर ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि 17 फरवरी को आदिवासी नेता सोनू (रमेश) पांसे एवं उसके मुख्य साथी , वासु चौहान , कमलेश बारस्कर , राजकुमार दहिकर , अर्जुन चौहान निवाशी बेलथाना , द्वारा आवेदक निलेश बारस्कर के घर में घुस कर निलेश एवं माता - बहन व भाभी के साथ मारपीट व मंगल सूत्र खींच गला दबाने के साथ ही घर में तोड़फोड़ी की गई है । आवेदक ने बताया कि आरोपी उसे दो तीन दिनों से परेशान कर रहा था कि आवेदक ने आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर गाली दी।आवेदक एवं उसके पड़ोसियों ने बताया कि आरोपियों के पास धारदार हथियार थे जिससे उन्होंने निलेश बारस्कर एवं भाभी सुधियां बारस्कर पर हमला करने की कोशिश की । फरियादी ने आवेदन में यह भी बताया की जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तब उन्हें मुख्य आरोपी सोनू (रमेश) पांसे एवं उसके साथी अर्जुन चौहान ने धमकी दी की तुझे एवं तेरे घर वालो को जान से मार दूंगा और मेरा थाने वाले कुछ नहीं कर सकते , तुम कितना ही आवेदन दे दो FIR नहीं हो सकती । फरियादी के पड़ोसियो एवं गांव वालों ने आरोपियों को स्पष्ट देखा है जो कि इस घटना के साक्षी है , आवेदक ने शनिवार एसपी को आवेदन देकर घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है1