Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार पीर बाबा के 42वें सालाना चार दिवसीय उर्स का हुआ आगाज बीकानेर। हजरत सैयद चार पीर बाबा (र.आ.) का 42वां सालाना उर्स गुरुवार को कुरआनखानी के साथ शुरू हुआ। जायरीनों ने दरगाह पर फूल मालाएं चढ़ाकर अमन, सुख-चैन और शांति की दुआएं की।दरगाह कमेटी सचिव अली मोहम्मद अब्बासी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे कुरआनखानी होगी और शाम 4 बजे चादर पेश की जाएगी। पत्रकार अख्तर भाई ओर वीडियो शाकिर भाई के द्वारा बनाया गया है।
आईरा समाचार बीकानेर
चार पीर बाबा के 42वें सालाना चार दिवसीय उर्स का हुआ आगाज बीकानेर। हजरत सैयद चार पीर बाबा (र.आ.) का 42वां सालाना उर्स गुरुवार को कुरआनखानी के साथ शुरू हुआ। जायरीनों ने दरगाह पर फूल मालाएं चढ़ाकर अमन, सुख-चैन और शांति की दुआएं की।दरगाह कमेटी सचिव अली मोहम्मद अब्बासी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे कुरआनखानी होगी और शाम 4 बजे चादर पेश की जाएगी। पत्रकार अख्तर भाई ओर वीडियो शाकिर भाई के द्वारा बनाया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 1. NH-11 पर बाइक ट्रैक्टर की चपेट में, दो घायल बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेजा NH-11 पर ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो युवक घायल श्रीकोलायत। उपखंड क्षेत्र में एनएच-11 पर तेचरी फांटा के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक लूणकरणसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेचरी फांटा के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में गुड़ा क्षेत्र निवासी सतपाल और उसका साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को निजी वाहन से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। एएसआई जयसिंह के अनुसार मामला गजनेर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरीश राव, आवाज, श्रीकोलायत।1
- नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद1
- लुधियाना में MG Windsor EV से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चालक का दावा है कि कार अपने आप लॉक हो गई और बिना ड्राइवर के चलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. जांच के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो पाएगी.1
- श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस, हवन के बाद की उपकरणों की पूजा जोधपुर। सनातन परंपरा में ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजा दिवस आज 17 सितंबर, गुरुवार को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया किं सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामनार्थ आर्य वीरेंद्र भाकरेचा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ जिसमें श्री जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरुप धनेरवा सहित मंदिर कमेटी के गोपी किशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, मिश्रीलाल कुलरिया, रामदयाल जादम, राधेश्याम दियावड़ा, गंगाराम बरड़वा, चेतन प्रकाश बरड़वा सहित मातृशक्ति विनती भाकरेचा, सुनीता शर्मा व गणमान्य समाजबंधुओं ने आहुतियां प्रदान की। आरती के पश्चात काष्ठ कला क्षेत्र में उपयुक्त होने वाले हस्त व विद्युत उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। आर्य वीरेंद्र भाकरेचा ने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धि बनी रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की साधना करने से व्यक्ति को कामों में सफलता प्राप्त होती है और खूब तरक्की होती है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, देवताओं की इंद्रपुरी और पुष्पक विमान का निर्माण किया था। औजारों, मशीनों, वाहनों और उपकरणों को भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद माना जाता है। इसी वजह से विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कार्यस्थल पर सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।1
- Post by Rajendra1
- रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।1
- रामदेवरा मेले में कोलायत की व्यवस्थाओं पर सवाल, स्ट्रीट लाइट बंद और सड़कों पर गहरे गड्ढे श्रीकोलायत। रामदेवरा मेले के दौरान कोलायत में व्यवस्थाओं को लेकर पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा छाया हुआ है। वहीं सड़कों पर बने गहरे गड्ढे और जगह-जगह पसरी गंदगी भी परेशानी बढ़ा रही है। झझू चौराहे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें मेले के दौरान बंद पड़ी होने की बात सामने आई है। मढ़ रोड पर भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था प्रभावित बताई जा रही है। वहीं बारह महादेव मंदिर के पास सड़क पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। एक ओर सेवादार सेवा शिविर लगाकर रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को राहत पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि मेले से पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना जरूरी था। स्थानीय स्तर पर मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाए और सड़कों पर बने गड्ढों को दुरुस्त करवाकर पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।1
- लूनी विधायक जोगाराम पटेल का दावा, जोधपुर निगम में 55-56 सीटों के बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड निर्दलीय पार्षद का भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों पर कहाँ कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप जोधपुर. प्रदेश के कानून मंत्री एवं लूनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोगाराम पटेल ने जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बनने का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि 100 वार्डों वाले निगम क्षेत्र में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी और पार्टी को करीब 55 से 56 प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त होगा। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के सुशासन पर जनता व जन प्रतिनिधियों ने गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय घोषणा के अनुसार दोनों प्रमुख दलों के 44-44 पार्षद चुने गए हैं, जबकि उनके पास 45 प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी, जो मूल रूप से उनके परिवार व विचार से जुड़े हैं, उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का पूरा भरोसा दिया है। वोट प्रतिशत का गणित समझाते हुए पटेल ने कहा कि लूनी क्षेत्र के 8 वार्डों में घोषित परिणामों के अनुसार भले ही सीटें विभाजित दिख रही हों, लेकिन वोट शेयर में भाजपा काफी आगे रही है। निर्दलीय प्रत्याशियों और भाजपा के कुल वोटों को मिला लिया जाए, तो भाजपा को लगभग 18,000 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को महज 12,000 वोटों के आसपास संतोष करना पड़ा है। इस प्रकार वोटों के अंतर के मामले में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है। वार्ड नंबर 76 की निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला नायक के गायब होने और भाजपा विधायक पर बंदी बनाने के कांग्रेस के आरोपों को मंत्री पटेल ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी दिखती हार की हताशा में अनर्गल आरोप लगा रही है। प्रत्याशी के परिवार, पति या पुत्रवधू ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी का अपहरण हुआ है। सभी जन प्रतिनिधि अपनी स्वतंत्र इच्छा से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख उनकी हताशा का प्रतीक है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।1
- इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, हिंदू मुस्लिम ने किया अंतिम संस्कार, बीकानेर। करीब तीन दिन पहले गंदे नाले के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव काफी समय से वहां पड़ा होने के कारण बदबू मार रहा था। पुलिस की निगरानी में आज 17 सितंबर 2026 को शव का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।,है इस पूरे कार्य में खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान का विशेष सहयोग रहा। राजकुमार अयूब, दिनेश सिंह भदौरिया तथा नगर निगम कर्मचारियों ने भी अंतिम संस्कार की व्यवस्था में पूरा सहयोग किया।इस कार्य के माध्यम से एक बार फिर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। मृतक की पहचान और धर्म से ऊपर उठकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया।खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की एम्बुलेंस सेवा के लिए खिदमतगार शोएब भाई बीकानेर वाला से 9214617768 पर संपर्क किया जा सकता है।1