logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुली पुलिस ने किया पैदल गश्त और चलाया जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने क्षेत्र में पैदल गश्त किया तथा पुलिस टीम ने सीसीटीवी चेकिंग एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया । महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकी क्षेत्रों में भी संध्याकालीन पैदल गश्त की गई। चौकी हरिहरपुर के कर्मचारीगणों द्वारा कस्बा हरिहरपुर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर एवं चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह ने भी अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया। गश्त के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई तथा आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

17 hrs ago
user_AZAZ AHMAD
AZAZ AHMAD
पत्रकार घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
4a2e4630-a8b1-4dec-9e26-06b5ddd3086c

महुली पुलिस ने किया पैदल गश्त और चलाया जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने क्षेत्र में पैदल गश्त किया तथा पुलिस टीम ने सीसीटीवी चेकिंग एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया । महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकी क्षेत्रों में भी संध्याकालीन पैदल गश्त की गई। चौकी हरिहरपुर के कर्मचारीगणों द्वारा कस्बा हरिहरपुर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर एवं चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह ने भी अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया। गश्त के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई तथा आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) साहब की चाय पर सक्रिय, पर 'जहरीले' पनीर पर मौन: क्या फूड विभाग का ईमान बिक चुका है? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) "रामा स्वीट हाउस की दबंगई: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', आखिर किसका संरक्षण है मिलावटखोरों को?" "साहब की गाड़ी आती है, हिस्सा लेती है और निकल जाती है... बस्ती में फूड विभाग बना 'वसूली विभाग'!" "नकली पनीर की मंडी बना चिलमा बाजार: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्या जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन?" "बस्ती: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले की जांच, लेकिन नकली सामान बेचने वालों को खुली छूट क्यों?" "रामा स्वीट हाउस की तीन दुकानों पर मिलावट का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।" ​बस्ती। उत्तर प्रदेश का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर कम और अपनी 'खास' सक्रियता को लेकर ज्यादा चर्चा में है। ताज़ा मामला विभाग के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ विभाग उस शख्स की जांच करने में पूरी ताकत झोंक देता है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जिले के चिलमा बाजार में खुलेआम बिक रहा 'सफेद जहर' यानी नकली पनीर विभाग को दिखाई नहीं दे रहा। ​दुबौलिया: 'कमीशन' के खेल में दांव पर जनता की जान ​दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से लगातार नकली पनीर और मिलावटी सामान की बिक्री की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड विभाग की गाड़ी जब इलाके में आती है, तो हड़कंप मचने के बजाय एक 'सेट खेल' शुरू होता है। गाड़ी देखते ही दुकानें कुछ देर के लिए बंद होती हैं, कथित तौर पर 'हिस्सा' पहुँचता है और फिर गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है। इसके बाद मिलावट का काला कारोबार फिर से सरपट दौड़ने लगता है। ​"फूड विभाग को मिलता रहे अपना हिस्सा, भाड़ में जाए जनता" — यह जुमला आज चिलमा बाजार के हर आम आदमी की जुबान पर है। ​रामा स्वीट हाउस: बेखौफ मिलावटखोरी और गुंडागर्दी ​चिलमा बाजार स्थित रामा स्वीट हाउस और इसकी संचालित तीनों शाखाएं इस समय शिकायतों के केंद्र में हैं। ​दबंगई का आलम: एक माह पहले जब एक जागरूक ग्राहक ने खराब सामान की शिकायत की, तो दुकानदार ने सुधार करने के बजाय धमकी दी— "जाओ जांच करा लो, जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।" * सोशल मीडिया पर वायरल: कल फिर एक ग्राहक को नकली पनीर थमा दिया गया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो वह वायरल हो गया। दुकानदार की इस बेखौफी से साफ है कि उसे विभाग के 'आशीर्वाद' पर पूरा भरोसा है। ​पोर्टल पर पहुंची शिकायत, क्या जागेगा प्रशासन? ​थक-हारकर पीड़ित ग्राहक ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर नकली पनीर और मिलावटी सामान की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि: ​क्या विभाग केवल राजनीतिक रसूख वाले मामलों में ही अपनी फुर्ती दिखाएगा? ​क्या चिलमा बाजार के बच्चों और आम जनता की जान की कीमत विभाग के 'हिस्से' से कम है? ​क्या रामा स्वीट हाउस जैसे संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी या फिर 'हिस्सा' बढ़ाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? ​निष्कर्ष: जनता अब तमाशा देख रही है। अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी चिलमा बाजार में नकली पनीर की बिक्री बंद नहीं हुई और रामा स्वीट हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बस्ती का फूड विभाग मिलावटखोरों का संरक्षक बन चुका है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
साहब की चाय पर सक्रिय, पर 'जहरीले' पनीर पर मौन: क्या फूड विभाग का ईमान बिक चुका है?
ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश)
"रामा स्वीट हाउस की दबंगई: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', आखिर किसका संरक्षण है मिलावटखोरों को?"
"साहब की गाड़ी आती है, हिस्सा लेती है और निकल जाती है... बस्ती में फूड विभाग बना 'वसूली विभाग'!"
"नकली पनीर की मंडी बना चिलमा बाजार: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्या जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन?"
"बस्ती: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले की जांच, लेकिन नकली सामान बेचने वालों को खुली छूट क्यों?"
"रामा स्वीट हाउस की तीन दुकानों पर मिलावट का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।"
​बस्ती। उत्तर प्रदेश का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर कम और अपनी 'खास' सक्रियता को लेकर ज्यादा चर्चा में है। ताज़ा मामला विभाग के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ विभाग उस शख्स की जांच करने में पूरी ताकत झोंक देता है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जिले के चिलमा बाजार में खुलेआम बिक रहा 'सफेद जहर' यानी नकली पनीर विभाग को दिखाई नहीं दे रहा।
​दुबौलिया: 'कमीशन' के खेल में दांव पर जनता की जान
​दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से लगातार नकली पनीर और मिलावटी सामान की बिक्री की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड विभाग की गाड़ी जब इलाके में आती है, तो हड़कंप मचने के बजाय एक 'सेट खेल' शुरू होता है। गाड़ी देखते ही दुकानें कुछ देर के लिए बंद होती हैं, कथित तौर पर 'हिस्सा' पहुँचता है और फिर गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है। इसके बाद मिलावट का काला कारोबार फिर से सरपट दौड़ने लगता है।
​"फूड विभाग को मिलता रहे अपना हिस्सा, भाड़ में जाए जनता" — यह जुमला आज चिलमा बाजार के हर आम आदमी की जुबान पर है।
​रामा स्वीट हाउस: बेखौफ मिलावटखोरी और गुंडागर्दी
​चिलमा बाजार स्थित रामा स्वीट हाउस और इसकी संचालित तीनों शाखाएं इस समय शिकायतों के केंद्र में हैं।
​दबंगई का आलम: एक माह पहले जब एक जागरूक ग्राहक ने खराब सामान की शिकायत की, तो दुकानदार ने सुधार करने के बजाय धमकी दी— "जाओ जांच करा लो, जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।" * सोशल मीडिया पर वायरल: कल फिर एक ग्राहक को नकली पनीर थमा दिया गया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो वह वायरल हो गया। दुकानदार की इस बेखौफी से साफ है कि उसे विभाग के 'आशीर्वाद' पर पूरा भरोसा है।
​पोर्टल पर पहुंची शिकायत, क्या जागेगा प्रशासन?
​थक-हारकर पीड़ित ग्राहक ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर नकली पनीर और मिलावटी सामान की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि:
​क्या विभाग केवल राजनीतिक रसूख वाले मामलों में ही अपनी फुर्ती दिखाएगा?
​क्या चिलमा बाजार के बच्चों और आम जनता की जान की कीमत विभाग के 'हिस्से' से कम है?
​क्या रामा स्वीट हाउस जैसे संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी या फिर 'हिस्सा' बढ़ाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा?
​निष्कर्ष:
जनता अब तमाशा देख रही है। अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी चिलमा बाजार में नकली पनीर की बिक्री बंद नहीं हुई और रामा स्वीट हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बस्ती का फूड विभाग मिलावटखोरों का संरक्षक बन चुका है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Virendra Kumar knoojiya
    1
    Post by Virendra Kumar knoojiya
    user_Virendra Kumar knoojiya
    Virendra Kumar knoojiya
    Farmer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    1
    बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।
    1
    ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews
    2
    ✍️ #आशुसिंह 
संतकबीरनगर। 
जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) शांति इंडियन गैस की गुंडागर्दी: हर्रैया में गैस की कालाबाजारी चरम पर, आपूर्ति विभाग ने साधी रहस्यमयी चुप्पी "महाभ्रष्टाचार! हर्रैया में गैस सिलेंडरों की लूट: जेब गर्म कर सो रहे जिम्मेदार, मायूस होकर घर लौट रही जनता।" "गैस माफिया और अधिकारियों का नापाक गठजोड़: शांति गैस एजेंसी बनी कालाबाजारी का अड्डा!" "बस्ती में 'हवा' हुई योगी सरकार की सख्ती: आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा शांति गैस की कालाबाजारी का साम्राज्य?" बस्ती। जनपद के हर्रैया स्थित 'शांति इंडियन गैस' एजेंसी इन दिनों उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी के लिए चर्चा में है। शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद, हर्रैया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गैस की रीफिलिंग और ऊंचे दामों पर बिक्री का काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे खेल से अनजान बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सुविधा शुल्क के प्रभाव में मूकदर्शक बने अधिकारी? क्षेत्र में चर्चा है कि आपूर्ति कार्यालय की इस चुप्पी के पीछे 'जेब गर्म' होने का बड़ा खेल है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे? अधिकारियों के बड़े-बड़े दावे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। आरोप है कि "विटामिन-एम" (रिश्वत) की खुराक ने विभाग की आंखों पर पट्टी बांध दी है, यही कारण है कि एजेंसी संचालक के हौसले बुलंद हैं और वह नियमों को ताक पर रखकर व्यापार कर रहा है। रात भर लाइन में जनता, सुबह मिलता है 'गैस खत्म' का बोर्ड एजेंसी पर बदइंतजामी का आलम यह है कि आम जनता रात 8:00 बजे से ही लाइन लगाकर सुबह होने का इंतजार करती है। भीषण गर्मी और रातों की नींद खराब करने के बाद जब सुबह 7:00 बजे बारी आती है, तो संचालक की ओर से 'गैस खत्म' होने का फरमान सुना दिया जाता है। खाली सिलेंडर लेकर मायूस होकर घर लौटते उपभोक्ताओं के चेहरे प्रशासन की नाकामी की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। सवालों के घेरे में आपूर्ति विभाग कालाबाजारी के इस सिंडिकेट से आम जनमानस त्रस्त है। आखिर क्या कारण है कि शिकायतों के बाद भी शांति इंडियन गैस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती? क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी या जन-आंदोलन का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या जिलाधिकारी और विभागीय उच्चाधिकारी इस कालाबाजारी पर लगाम कसते हैं, या फिर रसूखदार संचालक और भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ यूं ही जनता का हक मारती रहेगी।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश)
शांति इंडियन गैस की गुंडागर्दी: हर्रैया में गैस की कालाबाजारी चरम पर, आपूर्ति विभाग ने साधी रहस्यमयी चुप्पी
"महाभ्रष्टाचार! हर्रैया में गैस सिलेंडरों की लूट: जेब गर्म कर सो रहे जिम्मेदार, मायूस होकर घर लौट रही जनता।"
"गैस माफिया और अधिकारियों का नापाक गठजोड़: शांति गैस एजेंसी बनी कालाबाजारी का अड्डा!"
"बस्ती में 'हवा' हुई योगी सरकार की सख्ती: आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा शांति गैस की कालाबाजारी का साम्राज्य?"
बस्ती। जनपद के हर्रैया स्थित 'शांति इंडियन गैस' एजेंसी इन दिनों उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी के लिए चर्चा में है। शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद, हर्रैया शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गैस की रीफिलिंग और ऊंचे दामों पर बिक्री का काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे खेल से अनजान बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
सुविधा शुल्क के प्रभाव में मूकदर्शक बने अधिकारी?
क्षेत्र में चर्चा है कि आपूर्ति कार्यालय की इस चुप्पी के पीछे 'जेब गर्म' होने का बड़ा खेल है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे? अधिकारियों के बड़े-बड़े दावे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। आरोप है कि "विटामिन-एम" (रिश्वत) की खुराक ने विभाग की आंखों पर पट्टी बांध दी है, यही कारण है कि एजेंसी संचालक के हौसले बुलंद हैं और वह नियमों को ताक पर रखकर व्यापार कर रहा है।
रात भर लाइन में जनता, सुबह मिलता है 'गैस खत्म' का बोर्ड
एजेंसी पर बदइंतजामी का आलम यह है कि आम जनता रात 8:00 बजे से ही लाइन लगाकर सुबह होने का इंतजार करती है। भीषण गर्मी और रातों की नींद खराब करने के बाद जब सुबह 7:00 बजे बारी आती है, तो संचालक की ओर से 'गैस खत्म' होने का फरमान सुना दिया जाता है। खाली सिलेंडर लेकर मायूस होकर घर लौटते उपभोक्ताओं के चेहरे प्रशासन की नाकामी की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
सवालों के घेरे में आपूर्ति विभाग
कालाबाजारी के इस सिंडिकेट से आम जनमानस त्रस्त है। आखिर क्या कारण है कि शिकायतों के बाद भी शांति इंडियन गैस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती? क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी या जन-आंदोलन का इंतजार कर रहा है?
अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या जिलाधिकारी और विभागीय उच्चाधिकारी इस कालाबाजारी पर लगाम कसते हैं, या फिर रसूखदार संचालक और भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ यूं ही जनता का हक मारती रहेगी।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.