झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं का किया गया समीक्षा। दुमका ========================== परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक श्री नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई इस दौरान पथ निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग को राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करने, समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले के सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने, खराब होने पर त्वरित मरम्मत कराने तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं निगम के तहत निर्माणाधीन भवनों की भी समीक्षा की गई। समिति ने डीपीआर में निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं का किया गया समीक्षा। दुमका ========================== परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक श्री नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर
देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई इस दौरान पथ निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग को
राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करने, समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले के सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने, खराब होने पर त्वरित मरम्मत कराने तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं निगम के तहत निर्माणाधीन भवनों की भी समीक्षा की गई।
समिति ने डीपीआर में निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
- झारखंड के दुमका जिले में भाजपा कार्यकर्ता बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न लगातार मना रहे हैं। जामा के चुटोनाथ मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल लगाकर, आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी ज़ाहिर की गई। यह उत्सव जिले के विभिन्न प्रखंडों में थमने का नाम नहीं ले रहा है।1
- रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ ने केस किया है बीएनएस 126 का हाजरी देने गए एसडीओ कार्यलय दुमका केस का हाजरी देने गए1
- 🔴 #BREAKING | मामला जमीन विवाद का | दर्जनों की संख्या में लोगों ने दुकान को उधेड़ा| अनहोनी घटना होने से बचे लोग | सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के गांव हेठगढ़गड़ियां टोला खरवार दर्जनों लोगों पर मारपीट वे लूटपाट का आरोप पुलिस जांच में जुटी @highlight #Sonaraytharipolice1
- गोड्डा के भुस्का प्लस टू हाई स्कूल में छात्रों से कथित तौर पर ज़्यादा फीस वसूली जा रही है। स्कूल को मिलने वाले विकास फंड के भी दुरुपयोग का आरोप है।1
- जमताड़ा की काको-भतीजा जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये अपनी अनूठी वीडियो के ज़रिए समाज सुधार के प्रभावशाली संदेश लोगों तक पहुँचा रहे हैं, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिल रही है।1
- गोड्डा के नया नगर चौक पर इन दिनों एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। शहर का यह मुख्य चौक अपनी अनूठी सुंदरता से स्थानीय लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।1
- गोड्डा जिले के हरिपुर में एक शादी का वीडियो सामने आया है। घर पर बने इस वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।1
- गोड्डा कोर्ट परिसर में एक मां ने अपने बच्चों के सामने अचानक शादी कर ली। इस अप्रत्याशित घटना से इलाके में लोग हैरान हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं।1