Shuru
Apke Nagar Ki App…
welcome all members
आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
welcome all members
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- meerazana Raina madrasa ward number 8 yah road hai aur kripya BJP Sarkar ko jo hai track Karen Yogi Adityanath ne taki vah ek bar check Karen ya Kisi Ko bhejen1
- अयोध्या जिले में थाना बीकापुर कोतवाली अंतर्गत धरेठ दशरथपुर में गेहूं के खेत में गेहूं की मडाई करने के लिए गए 2 ट्रैक्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से जल उठे ट्रैक्टर, सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस और फायर दस्ता की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दोनों ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह जल गए चर्चा है कि इनायतनगर थाना अंतर्गत शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा मगन का पुरवा निवासी बुद्धू यादव के ट्रैक्टर बताए जा रहे है जो अपने दोनों ट्रैक्टरों को गेहूं की मड़ाई व भूसा निकालने के लिए पड़ोसी गांव बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर गांव के ही एक खेत में लेकर गए थे।देर रात करीब 12 बजे के बाद वह कुछ समय के लिए ट्रैक्टर खेत में ही छोड़कर पानी पीने घर चले गएइसी बीच अचानक दोनों ट्रैक्टरों में आग लग गई और ट्रैक्टर धू धू करके जल उठे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों ट्रैक्टर काफी हद तक जल चुके थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दोनों ट्रैक्टर में आग लगाई गई है। पीड़ित किसान द्वारा कोतवाली बीकापुर में घटना की तहरीर दी गई है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर अग्निशमनकर्मी और बीकापुर कोतवाली पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है।1
- मिल्कीपुर अयोध्या अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत हरिनाथपुर गांव में खेत की फसल काटने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। पीड़िता शिल्पा देवी पत्नी बृजदीश ने थाना इनायतनगर में तहरीर देकर गांव के ही साहब सरन समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे की है, जब शिल्पा देवी अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रही थीं। इसी दौरान साहब सरन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और जबरन फसल काटकर गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और शिल्पा देवी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, जब उनका पुत्र उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और फिर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्कूल चलो अभियान जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है।।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।1
- अयोध्या मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली, बाएं पैर के एड़ी में लगी गोली, सीएचसी मया बाजार में हुआ इलाज,थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव का मामला, दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी में हुआ इलाज.1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नाविकों व मल्लाहों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिए गये दिशा निर्देश अयोध्या। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में नाविकों व मल्लाहों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा थाना को0 अयोध्या के नयाघाट व थाना को0 कैन्ट के गुप्तार घाट पर स्थानीय नाविकों व मल्लाहों के साथ गोष्ठी कर, दिशा निर्देश दिये गये जिसमें नावों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा विषयक विस्तृत निर्देश व जानकारी दिये गये, जिसमें मुख्य रूप से नावों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना। निर्धारित क्षमता तक ही नाव में लोगो को बैठाना। नाव में बैठने के लिए लाइफ सेविंग जैकेट की अनिवार्यता के विषय में बताया गया और अन्य जीवन रक्षक यंत्र जैसे रस्सा/लाइफ रिंग/ईमरजेंसी किट आदि को नाव में रखने के बारे में बताया गया । उक्त मीटिंग में लगभग 50-60 नाविकों व मल्लाहों द्वारा प्रतिभाग किया और सभी ने इस दिशा निर्देश का पालन करने हामी भरी।2
- बताते चलें कि बाएं पैर के एड़ी में लगी गोली,सीएचसी मया बाजार में हुआ इलाज, मामला थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव का है, जहां के निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी उपचार हेतु भेजा गया जिसके संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने क्या कुछ कहा ब्यूरो रिपोर्ट1
- अयोध्या जिले के प्रयागराज रेलखंड पर रेलवे स्टेशन मलेथू कनक व खजुरहट के बीच मरूई सहाई सिंह गांव के बीच से चलायमान रेल लाइन के क्रासिंग पर रेल फाटक बनाए जाने हेतु ग्रामीणों द्वारा बार बार धरना प्रदर्शन कर आवाज उठाए जाने पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा अपनी टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया.ग्रामीणों की समस्या देखकर फ़ौरन रेल मंडल प्रबंधक लखनऊ को फोन कर यथास्थिति से उन्हें अवगत कराया और 21 अप्रैल तक कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने की बात कही,दूसरी तरफ 16 अप्रैल को दो लोगों को दिल्ली बुलाया है ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय में मीटिंग करवा कर मामले को आगे बढ़ाएंगे।1