logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस ने लालगोपालगंज में किया निरीक्षण, ड्रोन से रखी गई निगरानी प्रयागराज। बारावफात त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत सिंह के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्र के लालगोपालगंज में पहुंचकर बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, जुलूस मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज पंकज अवस्थी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

2 hrs ago
user_N24 MEDIA
N24 MEDIA
News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8d2c291e-148b-4115-ae74-c8c09accf28a

बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस ने लालगोपालगंज में किया निरीक्षण, ड्रोन से रखी गई निगरानी प्रयागराज। बारावफात त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत सिंह के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्र के लालगोपालगंज में पहुंचकर बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, जुलूस मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज पंकज अवस्थी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फूलपुर स्थित रानी के तालाब आस्था का केंद्र नहाने से हर इच्छा होती है पूरी
    1
    फूलपुर स्थित रानी के तालाब आस्था का केंद्र नहाने से हर इच्छा होती है पूरी
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेपाल में हजारों लोग बे घर हो गए। पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं। इनका दुःख कोई नहीं समझ सकता।
    1
    नेपाल में हजारों लोग बे घर हो गए। पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं। इनका दुःख कोई नहीं समझ सकता।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के झूंसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल, नाले-गड्ढों और कीचड़ के बीच जीने को मजबूर निवासी प्रयागराज के झूंसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल, नाले-गड्ढों और कीचड़ के बीच जीने को मजबूर निवासी प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के झूंसी, नगर निगम वार्ड स्थित दुर्जनपुर क्षेत्र से बुनियादी सुविधाओं की बदहाली का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों द्वारा जारी वीडियो में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के विकास एवं स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती साफ नजर आ रही है। दुर्जनपुर इलाके में सड़कों की हालत किसी बदहाल नाले जैसी हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है। जल निकासी (ड्रेनेज system) की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के कारण पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात इतने गंभीर हैं कि एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए स्थानीय लोगों को लकड़ी के कामचलाऊ तख्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस बेहद संकरे और जोखिम भरे रास्ते से गुजरते समय राहगीर और दोपहिया वाहन चालक हर पल हादसों की आशंका के बीच यात्रा करने को विवश हैं। मिट्टी के कटाव और खुले गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों में नगर निगम प्रशासन की उदासीनता और अनदेखी को लेकर भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    प्रयागराज के झूंसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल, नाले-गड्ढों और कीचड़ के बीच जीने को मजबूर निवासी
प्रयागराज के झूंसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल, नाले-गड्ढों और कीचड़ के बीच जीने को मजबूर निवासी
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के झूंसी, नगर निगम वार्ड स्थित दुर्जनपुर क्षेत्र से बुनियादी सुविधाओं की बदहाली का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों द्वारा जारी वीडियो में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के विकास एवं स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती साफ नजर आ रही है।
दुर्जनपुर इलाके में सड़कों की हालत किसी बदहाल नाले जैसी हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है। जल निकासी (ड्रेनेज system) की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के कारण पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात इतने गंभीर हैं कि एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए स्थानीय लोगों को लकड़ी के कामचलाऊ तख्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस बेहद संकरे और जोखिम भरे रास्ते से गुजरते समय राहगीर और दोपहिया वाहन चालक हर पल हादसों की आशंका के बीच यात्रा करने को विवश हैं। मिट्टी के कटाव और खुले गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों में नगर निगम प्रशासन की उदासीनता और अनदेखी को लेकर भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश प्रयागराज: डीसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!
    1
    डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश
प्रयागराज: डीसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा। इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था
प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया।
पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा।
इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्या,निस्तारण के निर्देश प्रयागराज: डीएम कार्यालय में फरियादियों की बढ़ रही भीड़ साबित करती है कि,डीएम की कार्यशैली से जनता संतुष्ट है और न्याय मिल रहा है। प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हंडिया तहसील से आई शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को फटकार लगाई बोले तत्काल महिला की समस्या का निस्तारण करके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें।
    2
    जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्या,निस्तारण के निर्देश
प्रयागराज: डीएम कार्यालय में फरियादियों की बढ़ रही भीड़ साबित करती है कि,डीएम की कार्यशैली से जनता संतुष्ट है और न्याय मिल रहा है। प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हंडिया तहसील से आई शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को फटकार लगाई बोले तत्काल महिला की समस्या का निस्तारण करके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे। ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां
प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे।
ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
    1
    नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है।

कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं।

लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है।
कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं।
लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।

हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.