logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

2 hrs ago
user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
पत्रकार श्रियांक शर्मा
Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #ravikumarvlogs #POPX5G #TECNO
    1
    #ravikumarvlogs #POPX5G
#TECNO
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। 👉 जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की 👉 घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है 👉 स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई 📍 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।
👉 जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की
👉 घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है
👉 स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई
📍 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार 📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार
📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    1
    20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    user_Ranjit singh rajput
    Ranjit singh rajput
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे, हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    1
    भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे,
हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    1
    लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    50 min ago
  • अयोध्या। राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाईकर्मियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिला कर्मियों ने उसे घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाईकर्मी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    अयोध्या। राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाईकर्मियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिला कर्मियों ने उसे घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाईकर्मी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.