सीमावर्ती इलाकों में तेंदुए का आतंक: बिहार से यूपी तक 8 लोगों पर हमला, गन्ने के खेत में छिपा वन विभाग अलर्ट कुशीनगर। बिहार के पिपरासी प्रखंड से शुरू हुआ तेंदुए का आतंक अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांवों तक पहुंच गया है। गुरुवार शाम तेंदुए ने पिपरासी क्षेत्र में महिला और पुरुष समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे यूपी के माघी कोथिलवा धुमनगर में तेंदुए ने पत्रकार उमेश गिरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्रकार का इलाज गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शनिवार सुबह तेंदुआ पूर्नहा मिश्र के डुमरा गांव पहुंच गया, जहां उसने करीब चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे एक घर में घेरकर जाली लगा दी थी, लेकिन तेंदुआ जाली तोड़कर बाहर निकल गया और पास के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर जटहां थाना पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है। #Tag: #LeopardAttack #Piprasi #UPBiharBorder #BreakingNews #Wildlife #ForestDepartment #JathaPolice #DumraVillage #UmeshGiri #BRDMedicalCollege #LeopardTerror #KushinagarNews #BiharNews #UPNews

- एक नया ऑनलाइन ऐप घर बैठे हर दिन ₹10,000 तक कमाने का दावा कर रहा है। QQwin नामक यह ऐप यूज़र्स को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के लिंक से डाउनलोड कर तुरंत कमाई शुरू करने का अवसर दे रहा है।1
- कुशीनगर जिले में एक तेंदुए ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हमले के दौरान जरार निवासी विवेक कुशवाहा बहादुरी से तेंदुए से भिड़ गए और उसे अपनी बाहों में कस लिया, जिसके बाद वन विभाग ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।1
- पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में उनके नाम का ऐलान किया; उनका शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।1
- कुशीनगर के पडरौना नगर में ठेले और वाहनों के स्टैंड से लगने वाले भीषण जाम से लोग त्रस्त हैं। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह और सांसद विजय दुबे के प्रयासों से शुरू हुआ अंडरपास ब्रिज एक साल बाद भी अधूरा है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।4
- कुशीनगर के जटहा बाजार क्षेत्र में बीती रात तेंदुए ने कई गांवों में दहशत फैला दी। तेंदुए के हमले में एक महिला, शिक्षक और वरिष्ठ पत्रकार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पत्रकार उमेश गिरी को गोरखपुर रेफर किया गया है। घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए को पकड़ लिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।3
- कुशीनगर के दुदही ब्लॉक में बच्चों ने खंडहर बनी सड़क बनवाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। सालों से खराब इस सड़क पर चार पहिया वाहन भी नहीं चल पाते और बरसात में हादसे का डर रहता है। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने पर आज बच्चों ने वीडियो बनाकर अपनी बात रखी।2
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने 15.5 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिहार और अन्य राज्यों में बेचते थे। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये है, जिस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में 'ना' कहने पर एक महिला के साथ सरेराह बदसलूकी की गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 15 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.70 लाख रुपये है, जिसे ये तस्कर ओडिशा से लाकर यूपी और बिहार में बेचते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।3