logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में थाने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में थाने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी भाकियू नेता राकेश टिकैत को उड़ीसा मे पुलिस ने हिरासत मे लिया था राकेश टिकैत को हिरासत मे लिए जाने के विरोध मे भाकियू के पदाधिकारियों ने करहल कोतवाली पर किया प्रदर्शन धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अनुज प्रताप यादव, गणेश राजपूत,उदयवीर सिंह, शिवपाल सिंह, दिनेश चंद्र, रविन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे l

9 hrs ago
user_अंकित कुमार पत्रकार
अंकित कुमार पत्रकार
Karhal, Mainpuri•
9 hrs ago
b2d3f22c-ebf3-4713-9dd4-b5890b150d3b

राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में थाने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में थाने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी भाकियू नेता राकेश टिकैत को उड़ीसा मे पुलिस ने हिरासत मे लिया था राकेश टिकैत को हिरासत मे लिए जाने के विरोध मे भाकियू के पदाधिकारियों ने करहल कोतवाली पर किया प्रदर्शन धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अनुज प्रताप यादव, गणेश राजपूत,उदयवीर सिंह, शिवपाल सिंह, दिनेश चंद्र, रविन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर फक्कड़पुरा में स्थिति आदर्श बाल विद्या मंदिर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 🙏✨ इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए गन्ने का रस 🥤 और ठंडे पानी की बोतलों 💧 का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। ☀️💙 कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू, सचिव गुंजन सक्सेना, प्रांतीय दायित्वधारी उमाकांत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजकमल जैन (पूर्व अध्यक्ष), अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार माथुर (संरक्षक), चेतन जैन, अंकित पाल (ज्वेलर्स), मनोज कुमार जैन, निकेतन जैन, विजय कुमार, जीतू शाक्य, रविंद्र गुप्ता, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। 👥 ✨ सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला ✨ 👉 “गर्मी में सेवा का ठंडा एहसास ❤️🥤 – महावीर जयंती पर जसवंतनगर में अनोखी पहल”
    1
    जसवंतनगर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर फक्कड़पुरा में स्थिति आदर्श बाल विद्या मंदिर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 🙏✨
इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए गन्ने का रस 🥤 और ठंडे पानी की बोतलों 💧 का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। ☀️💙
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू, सचिव गुंजन सक्सेना, प्रांतीय दायित्वधारी उमाकांत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजकमल जैन (पूर्व अध्यक्ष), अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार माथुर (संरक्षक), चेतन जैन, अंकित पाल (ज्वेलर्स), मनोज कुमार जैन, निकेतन जैन, विजय कुमार, जीतू शाक्य, रविंद्र गुप्ता, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। 👥
✨ सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला ✨
👉 “गर्मी में सेवा का ठंडा एहसास ❤️🥤 – महावीर जयंती पर जसवंतनगर में अनोखी पहल”
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के कादंबरी रंग मंच पर एक शाम कन्हैया के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी के अंतर्गत आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम कन्हैया के नाम” का शुभारंभ जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम का स्वागत किया। यह आयोजन कादंबरी रंगमंच, नुमाइश पंडाल मैनपुरी में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के जे ग्रुप, दिल्ली के चेयरमैन आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मशहूर कलाकार अमित महाकाल ने भगवान शिव की भस्म आरती एवं तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश और श्रद्धा का अद्भुत संचार किया, और पूरा माहौल “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दर्शक देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। नुमाइश पंडाल खचाखच भरा रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दे गया। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के अंतर्गत ऐसे आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के कादंबरी रंग मंच पर 
एक शाम कन्हैया के नाम” में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारम मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी के अंतर्गत आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम कन्हैया के नाम” का शुभारंभ जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम का स्वागत किया।
यह आयोजन कादंबरी रंगमंच, नुमाइश पंडाल मैनपुरी में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के जे ग्रुप, दिल्ली के चेयरमैन आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद मशहूर कलाकार अमित महाकाल ने भगवान शिव की भस्म आरती एवं तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश और श्रद्धा का अद्भुत संचार किया, और पूरा माहौल “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दर्शक देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे।
नुमाइश पंडाल खचाखच भरा रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दे गया। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के अंतर्गत ऐसे आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MAINPURI LOCAL NEWS
    1
    Post by MAINPURI LOCAL NEWS
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी जनपद के भोगांव में प्रशाशन की लापरवाही के चलते तालाब में अवैध कब्जे के लिए डाले जा रहे कूड़ा कर्कट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास रहने बालों ने कड़ी मेहनत कर फायर ब्रिगेड टीम के आने से पहले आग पर काबू पा लिया। लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।तालाब से सटकर रह रहे लोगों ने अपने आसपास तालाब में सूखी खड़ी पतेल एवं जलमंजनी पर घरों को आग से बचाया
    1
    मैनपुरी जनपद के भोगांव में प्रशाशन की लापरवाही के चलते तालाब में अवैध कब्जे के लिए डाले जा रहे कूड़ा  कर्कट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास रहने बालों ने कड़ी मेहनत कर फायर ब्रिगेड टीम के आने से पहले आग पर काबू पा लिया।
लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।तालाब से सटकर रह रहे लोगों ने अपने आसपास तालाब में सूखी खड़ी पतेल एवं जलमंजनी पर घरों को आग से बचाया
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में बच्चा चोरी के शक में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के कैलाश आश्रम पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के व्यवहार को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने पर आवश्यक लिखापढ़ी के बाद महिला को चौकी से छोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी पर आरोप न लगाएं और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    2
    रिपोर्टर अमित कौशिक 
मैनपुरी में बच्चा चोरी के शक में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के कैलाश आश्रम पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि महिला के व्यवहार को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने पर आवश्यक लिखापढ़ी के बाद महिला को चौकी से छोड़ दिया गया।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी पर आरोप न लगाएं और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा जहां किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के दो किन्नरों को पहले गाड़ी में किडनैप किया, गाड़ी में ही मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है बाद में जनपद फर्रुखाबाद में ले जाकर मारपीट की एक मकान में मारपीट की जिसका मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है इतना ही नहीं बर्बरता को हद पार करते हुए किडनैप किए दिए दोनों किन्नरों को नंगा करके मारपीट की पेशाब पिलाया गया और सिर के बाल भी काट दिए गए तथा जूतों की माला पहनाई गई, इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है घटना शनिवार की बताई जा रही है जहां अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी किन्नर चांदनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग भी की फिलहाल पुलिस ने दोनों किन्नरों को बरामद कर लिया है, पेशाब पिलाने वाले एक ही किन्नर को हिरासत में लिया है और मामले को दबाने में पुलिस जुटी है
    1
    बदायूं में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा
जहां किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के दो किन्नरों को पहले गाड़ी में किडनैप किया, गाड़ी में ही मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है बाद में जनपद फर्रुखाबाद में ले जाकर मारपीट की एक मकान में मारपीट की जिसका मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है
इतना ही नहीं बर्बरता को हद पार करते हुए किडनैप किए दिए दोनों किन्नरों को नंगा करके मारपीट की पेशाब पिलाया गया और सिर के बाल भी काट दिए गए तथा जूतों की माला पहनाई गई, इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है घटना शनिवार की बताई जा रही है जहां अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी किन्नर चांदनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग भी की
फिलहाल पुलिस ने दोनों किन्नरों को बरामद कर लिया है, पेशाब पिलाने वाले एक ही किन्नर को हिरासत में लिया है और मामले को दबाने में पुलिस जुटी है
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जसवंत नगर में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने निकाली नगर भ्रमण को भव्य शोभायात्रा ल....
    1
    जसवंत नगर में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने निकाली नगर भ्रमण को भव्य शोभायात्रा ल....
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.