logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हो:: डीएम *मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद की समीक्षा बैठक के दौरान आगामी मानसून से पूर्व मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। *जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।* उन्होंने कहा, _“जलभराव की निकासी के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल योजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि स्थायी समाधान होने से आमजन को वर्षाकाल में जलभराव की परेशानी से निजात मिल सके।”_ बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी नगर में 6 नालों के कारण वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इन नालों के साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पुराने व नए वार्डों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए को निर्देश दिए गए कि वे *तीन दिन के भीतर* हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नए वार्डों तथा रामनगर क्षेत्र के सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की रोकथाम हेतु *डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें।* बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति की भी समीक्षा की,अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे ने अवगत कराया कि *रकसिया नाला* बिरला स्कूल से आगे ओवरफ्लो हो जाता है, जिसके समाधान हेतु कार्य प्रगति पर है व डीपीआर तैयार की जा रही है। *चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का कार्य पूर्ण* कर लिया गया है- *कलसिया नाले* की सफाई व व्यवस्था मानसून से पूर्व कराने के निर्देश दिए गए ताकि गौला नदी में प्रवाह सुचारू रहे- *काठगोदाम स्थित देवखड़ी नाले* पर चल रहे कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी छोटे नाले एवं गूलों की जल निकासी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई, रामनगर खण्ड को निर्देश दिए गए कि रामनगर के *चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी व मालधनचौड़* क्षेत्रों में जलभराव के स्थायी समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर उपलब्ध कराएं। बताया गया कि चोरपानी व गौजानी क्षेत्र की समस्या का स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समाधान कर लिया गया है। मालधनचौड़ में विभिन्न चरणों में होने वाले कार्यों से *7 गांवों को जलभराव से राहत* मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि *गांवों में पानी निकासी की समस्या दूर हो और किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो*, इसके लिए मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए कुलदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

1 day ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
1 day ago
3f5acd37-720b-4857-8b7d-36a4a3a18590

मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हो:: डीएम *मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद की समीक्षा बैठक के दौरान आगामी मानसून से पूर्व मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। *जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।* उन्होंने कहा, _“जलभराव की निकासी के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल योजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि स्थायी समाधान होने से आमजन को वर्षाकाल में जलभराव की परेशानी से निजात मिल सके।”_ बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी नगर में 6 नालों के कारण वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इन नालों के साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पुराने व नए वार्डों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए को निर्देश दिए गए कि वे *तीन दिन के भीतर* हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नए वार्डों तथा रामनगर क्षेत्र के सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की रोकथाम हेतु *डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें।* बैठक

9a4b38a1-3559-4ac6-a594-e0e8004a6a38

में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति की भी समीक्षा की,अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे ने अवगत कराया कि *रकसिया नाला* बिरला स्कूल से आगे ओवरफ्लो हो जाता है, जिसके समाधान हेतु कार्य प्रगति पर है व डीपीआर तैयार की जा रही है। *चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का कार्य पूर्ण* कर लिया गया है- *कलसिया नाले* की सफाई व व्यवस्था मानसून से पूर्व कराने के निर्देश दिए गए ताकि गौला नदी में प्रवाह सुचारू रहे- *काठगोदाम स्थित देवखड़ी नाले* पर चल रहे कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी छोटे नाले एवं गूलों की जल निकासी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई, रामनगर खण्ड को निर्देश दिए गए कि रामनगर के *चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी व मालधनचौड़* क्षेत्रों में जलभराव के स्थायी समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर उपलब्ध कराएं। बताया गया कि चोरपानी व गौजानी क्षेत्र की समस्या का स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समाधान कर लिया गया है। मालधनचौड़ में विभिन्न चरणों में होने वाले कार्यों से *7 गांवों को जलभराव से राहत* मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि *गांवों में पानी निकासी की समस्या दूर हो और किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो*, इसके लिए मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए कुलदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    2
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Nainital, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • विडियो देखें-अल्मोड़ा ( उत्तराखंड ) अल्मोड़ा के राजपुरा क्षेत्र की यह घटनाक्रम वायरल हो रहा है जिसमें यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और डराने वाला विडियो है एक नशे में धुत व्यक्ति ने ना सिर्फ रात में गाली-गलौज की, बल्कि खुलेआम नशे की हालत में मारने की धमकी भी दे डाली। नशे के कारण महिलाएं , बच्चे और आमजन लोग सुरक्षित नहीं हैं! लोगो में डर का माहौल बना रहता है। नशा विनाश का कारण है इसे रोकना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
    1
    विडियो देखें-अल्मोड़ा ( उत्तराखंड )
अल्मोड़ा के राजपुरा क्षेत्र की यह घटनाक्रम वायरल हो रहा है जिसमें यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और डराने वाला विडियो है 
एक नशे में धुत व्यक्ति ने ना सिर्फ रात में गाली-गलौज की, बल्कि खुलेआम नशे की हालत में मारने की धमकी भी दे डाली।
नशे के कारण महिलाएं , बच्चे और आमजन लोग सुरक्षित नहीं हैं!
लोगो में  डर का माहौल बना रहता है।
नशा विनाश का कारण है इसे रोकना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने अवगत कराया है कि, शैक्षिक वर्ष 2026-27 में समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी पढ़ाई को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार नोटबुक का वितरण विभिन्न प्रकार से किया जाएगा— कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी। इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।
    1
    मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने अवगत कराया है कि,
शैक्षिक वर्ष 2026-27 में समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी पढ़ाई को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा
निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार नोटबुक का वितरण विभिन्न प्रकार से किया जाएगा—
कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी।
इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    14 hrs ago
  • मोदीमय हुआ देहरादून पीएम मोदी के स्वागत में उमडा जन सैलाब.
    1
    मोदीमय हुआ देहरादून पीएम मोदी के स्वागत में उमडा जन सैलाब.
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    1 hr ago
  • Post by 7News Live Uk
    1
    Post by 7News Live Uk
    user_7News Live Uk
    7News Live Uk
    Kaladhungi, Nainital•
    1 hr ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। नगर के चौघानपाटा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया।
    1
    अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। नगर के चौघानपाटा में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • प्रदर्शन कवर कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार साकेत आनंद के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट के मामले में, DCP नोएडा सेंट्रल के सामने घटना की शिकायत की गई है और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्हें लाठी से पीटा गया। यह घटना 13-14 अप्रैल 2026 के आसपास हुई, जब कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
    1
    प्रदर्शन कवर कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार साकेत आनंद के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट के मामले में, DCP नोएडा सेंट्रल के सामने घटना की शिकायत की गई है और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्हें लाठी से पीटा गया। यह घटना 13-14 अप्रैल 2026 के आसपास हुई, जब कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Nainital, Uttarakhand•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.