logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशोर मीणा कोठार भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किशोर मीणा कोठार भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त बाली। उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के कोठार निवासी किशोर कुमार मीणा को भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईड़ा ने केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशन के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि किशोर कुमार मीणा को पार्टी के प्रति आजीवन निष्ठा और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। उनसे संगठन विस्तार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है। किशोर कुमार मीणा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोठार सहित आसपास क्षेत्र के समर्थकों, ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सलग्न किशोर मीणा की फाइल फोटो

3 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago
17cab505-0363-4dc1-8f1e-54d7e4197894

किशोर मीणा कोठार भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किशोर मीणा कोठार भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त बाली। उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के कोठार निवासी किशोर कुमार मीणा को भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईड़ा ने केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशन के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि किशोर कुमार मीणा को पार्टी के प्रति आजीवन निष्ठा और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। उनसे संगठन विस्तार एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है। किशोर कुमार मीणा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोठार सहित आसपास क्षेत्र के समर्थकों, ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सलग्न किशोर मीणा की फाइल फोटो

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नेशनल हाईवे 325 पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किसान घायल विक्रमसिह बालोत उम्मेदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सुगालिया बालोतान की सरहद में नेशनल हाईवे 325 पर बुधवार को सुबह नौ बजे के लगभग सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो किसान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हरजी निवासी ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा, किसान नगाराम व किसान थानाराम मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली में चने की बोरियां भरकर सुमेरपुर मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कुलरों से भरी ओवरलोड पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और किसान नगाराम चने कि बोरियों के नीचे दब गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में किसान थानाराम मीणा भी घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा ने बताया कि पीछे से तेज गति से आ रही ओवरलोड पिकअप ने अचानक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों किसान घायल हो गए। सूचना मिलते ही उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नगाराम को तखतगढ़ से आगे सुमेरपुर रेफर कर दिया गया, वहीं थानाराम मीणा का भी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    नेशनल हाईवे 325 पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किसान घायल
विक्रमसिह बालोत 
उम्मेदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सुगालिया बालोतान की सरहद में नेशनल हाईवे 325 पर बुधवार को सुबह नौ बजे के लगभग  सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो किसान घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हरजी निवासी ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा, किसान नगाराम व किसान थानाराम मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली में चने की बोरियां भरकर सुमेरपुर मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कुलरों से भरी ओवरलोड पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और किसान नगाराम चने कि बोरियों के नीचे दब गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में किसान थानाराम मीणा भी घायल हो गए।
ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा ने बताया कि पीछे से तेज गति से आ रही ओवरलोड पिकअप ने अचानक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों किसान घायल हो गए।
सूचना मिलते ही उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नगाराम को तखतगढ़ से आगे सुमेरपुर रेफर कर दिया गया, वहीं थानाराम मीणा का भी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    1
    गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मेरा नाम चंपाराम भील गांव खेडलिया बाकी की नाल तहसील कुंभलगढ़ जिला राजसमंद राजस्थान ग्राम पंचायत बड़गांव
    1
    मेरा नाम चंपाराम भील गांव खेडलिया बाकी की नाल तहसील कुंभलगढ़ जिला राजसमंद राजस्थान ग्राम पंचायत बड़गांव
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    Voice of people कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी 
सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    22 hrs ago
  • जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    4
    जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    user_केशुलाल गरासिया भैषाणा
    केशुलाल गरासिया भैषाणा
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन
    1
    गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान पाली जिला के बजरंगबली में बंजारा समाज का गैर का कार्यक्रम निकल गया
    1
    राजस्थान पाली जिला के बजरंगबली में बंजारा समाज का गैर का कार्यक्रम निकल गया
    user_आरती माली
    आरती माली
    पाली, पाली, राजस्थान•
    12 min ago
  • चामुंडेरी में शीतला माताजी की विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव स्थित शीतला माताजी मंदिर परिसर में शीतला सप्तमी एवं बसोड़ा पर्व के अवसर पर विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। भजन संध्या की शुरुआत माता शीतला की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आमंत्रित भजन कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि शीतला माता की आराधना विशेष रूप से रोगों से रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है तथा शीतला सप्तमी-अष्टमी पर ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से व्यवस्थाएं संभाली गई। भजन प्रस्तुत करने वाले कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं का साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। भजन संध्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी रही, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
    1
    चामुंडेरी में शीतला माताजी की विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान
बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव स्थित शीतला माताजी मंदिर परिसर में शीतला सप्तमी एवं बसोड़ा पर्व के अवसर पर विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
भजन संध्या की शुरुआत माता शीतला की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आमंत्रित भजन कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि शीतला माता की आराधना विशेष रूप से रोगों से रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है तथा शीतला सप्तमी-अष्टमी पर ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से व्यवस्थाएं संभाली गई। भजन प्रस्तुत करने वाले कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं का साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
भजन संध्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी रही, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.