logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने युवाओं से किया संस्कार, शिक्षा और कौशल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं हिंदी दिवस पर जिला स्तरीय भाषण-काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित* *साइबर अपराध से बचने और मोबाइल का सही इस्तेमाल करने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक* गुरुग्राम, 15 सितंबर- हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अच्छी शिक्षा और कौशल के साथ अपने संस्कारों को भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार और सही दिशा में करने तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महिलाओं और बेटियों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए। ये बातें उन्होंने केआर मंगलम विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में कहीं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि वंदे मातरम् देश के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों की राष्ट्रभक्ति और आजादी के जज्बे का प्रतीक बन गया। विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के हाथ में मोबाइल एक उपयोगी साधन है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल ही उनके भविष्य को बेहतर बना सकता है। कार्यक्रम में मीना परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संजय कस्वां विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केआर मंगलम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सैनी ने की।  मीना परमार ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया जैसे प्रयासों से युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने कौशल को भी मजबूत करना चाहिए। साइबर अपराध को लेकर मीना परमार ने विद्यार्थियों को सावधान करते हुए कहा कि अनजान वेबसाइट, लिंक या संदेश पर बिना सोचे क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई और उपयोगी जानकारी हासिल करने के लिए किया जाए तो यह भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को किसी भी तरह की घटना होने पर डरने की जरूरत नहीं है। वे अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ परेशानी होने पर वह संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आयोजित भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर संचेतना सोसाइटी की फैकल्टी मेंटर डॉ. योगिता यशवीर राघव, गुरुग्राम जिला एबीवीपी के कार्यक्रम समन्वयक मयंक चौहान, अध्यक्ष साक्षी योगी, उपाध्यक्ष प्रथम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे

5 hrs ago
user_Yogesh jangar
Yogesh jangar
Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
5 hrs ago
11d7d2ae-e22f-4ce7-b966-db338dd4f747

More news from दिल्ली and nearby areas
  • 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। narendramodi के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    1
    17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
narendramodi  के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
#SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • 🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था। 📍 स्थान: स्वरुप नगर DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है। अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई? 📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें। #DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    1
    🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | 
स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है।
MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था।
📍 स्थान: स्वरुप नगर 
DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है।
अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई?
📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें।
#DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    1
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    user_दिल्ली जंक्शन
    दिल्ली जंक्शन
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    1
    नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए
नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    1
    वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद
वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    user_NEWS BREAK
    NEWS BREAK
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने और अपने हक का परचम लहराने के लिए दिल्ली आएं।
    1
    भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh
जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने
भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh
जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने और अपने हक का परचम लहराने के लिए दिल्ली आएं।
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं और मैं गोल्फ़ कोर्स रोड पर जा रही थी। उस समय, मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था। सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेज़ी से और मेरे बहुत करीब से गुज़री। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई। मैंने पहले तो इसे नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की। फिर, कार की रफ़्तार कम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।
    1
    दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं
दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं और मैं गोल्फ़ कोर्स रोड पर जा रही थी। उस समय, मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था। सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेज़ी से और मेरे बहुत करीब से गुज़री। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई। मैंने पहले तो इसे नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की। फिर, कार की रफ़्तार कम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।
    user_ATISH KUMAR
    ATISH KUMAR
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    1
    गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

कार चालक  के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.