logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 3 डिटेन रेवदर और आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक गाड़ी जब्त कर गिरोह के तीन सदस्यों— शिवम, शनि और ओंकार को डिटेन किया है। ये इलाके के चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सरपंच उम्मीदवारों से चंदा वसूल रहे थे, वहीं सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दे रहे थे। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रेवदर निवासी गेनाराम पुत्र वीराराम देवासी ने रिपोर्ट दी है कि वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत पर गायें चरा रहा था। तभी सड़क पर एक सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी आई, जिसमें नागा बाबा के वेश में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को आवाज लगाकर पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक गया, तीन साधुओं ने उसे पकड़कर उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उसका 20 तोला चांदी का कड़ा और एक तोला सोने की मुरकी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी से भाग गए। बुजुर्ग ने तुरंत फोन कर अपने बेटे को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को धांधपुर के पास पकड़ लिया और रेवदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, ये तीनों अलग अलग गांवों में जाकर धार्मिक स्थल जाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

11 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
11 hrs ago

नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 3 डिटेन रेवदर और आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से नागा साधुओं का भेष धरकर लूटपाट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक गाड़ी जब्त कर गिरोह के तीन सदस्यों— शिवम, शनि और ओंकार को डिटेन किया है। ये इलाके के चुनावी माहौल का फायदा उठाकर सरपंच उम्मीदवारों से चंदा वसूल रहे थे, वहीं सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दे रहे थे। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रेवदर निवासी गेनाराम पुत्र वीराराम देवासी ने रिपोर्ट दी है कि वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत पर गायें चरा रहा था। तभी सड़क पर एक सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी आई, जिसमें नागा बाबा के वेश में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को आवाज लगाकर पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक गया, तीन साधुओं ने उसे पकड़कर उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उसका 20 तोला चांदी का कड़ा और एक तोला सोने की मुरकी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी से भाग गए। बुजुर्ग ने तुरंत फोन कर अपने बेटे को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को धांधपुर के पास पकड़ लिया और रेवदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, ये तीनों अलग अलग गांवों में जाकर धार्मिक स्थल जाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    1
    Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक के लिए देवदूत बने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक के लिए देवदूत बने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल ​उदयपुर। ​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। आसपुर दौरे से लौटते समय उदयपुर-जयसमंद मेगा हाईवे पर डाकपलटा (पिलादर महूड़ी और केवड़ा की नाल के बीच) के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। एंबुलेंस के इंतजार में समय न गंवाते हुए सांसद डॉ. रावत ने पीड़ित युवक को तुरंत अपने ही वाहन से उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी। ​एंबुलेंस आने में देरी देख खुद उठाया जिम्मा घटनास्थल पर भीड़ जमा थी और घायल युवक नवलराम पुत्र पूंजा मीणा (निवासी सदकड़ी) दर्द से कराह रहा था। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है, लेकिन उसे पहुंचने में समय लगेगा। इस पर सांसद डॉ. रावत ने कहा कि एंबुलेंस के इंतजार में घायल की हालत ज्यादा बिगड़ सकती है। उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने वाहन में लिटाया और अस्पताल के लिए रवाना हो गए। ​अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों को कर दिया था अलर्ट सांसद ने रास्ते में ही महाराणा भूपाल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों को फोन कर हादसे की जानकारी दे दी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि जैसे ही सांसद का वाहन अस्पताल पहुंचा, मेडिकल टीम तैयार मिली और युवक को तुरंत आपातकालीन इलाज उपलब्ध हो गया। ​चौथी बार बने किसी घायल के लिए मददगार यह पहला मौका नहीं है जब सांसद डॉ. रावत ने किसी हादसे के शिकार व्यक्ति की मदद की हो। इससे पहले भी वे तीन अलग-अलग मौकों पर सड़क हादसों में घायल लोगों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज सुनिश्चित करा चुके हैं। ​हाइवे पर एंबुलेंस की कमी पर जताई चिंता हादसे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद का ध्यान सलूंबर जिले की सीमा से लगे इस 40-45 किलोमीटर लंबे क्षेत्र (केवड़ा की नाल से पिलादर महूड़ी) की गंभीर समस्या की ओर भी खींचा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पूरे दायरे में आपातकालीन 108 एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं है, जिससे हादसों के वक्त घायलों को निजी या पुलिस वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

​सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक के लिए देवदूत बने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​सड़क हादसे में घायल आदिवासी युवक के लिए देवदूत बने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
​उदयपुर।
​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। आसपुर दौरे से लौटते समय उदयपुर-जयसमंद मेगा हाईवे पर डाकपलटा (पिलादर महूड़ी और केवड़ा की नाल के बीच) के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। एंबुलेंस के इंतजार में समय न गंवाते हुए सांसद डॉ. रावत ने पीड़ित युवक को तुरंत अपने ही वाहन से उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी।
​एंबुलेंस आने में देरी देख खुद उठाया जिम्मा
घटनास्थल पर भीड़ जमा थी और घायल युवक नवलराम पुत्र पूंजा मीणा (निवासी सदकड़ी) दर्द से कराह रहा था। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है, लेकिन उसे पहुंचने में समय लगेगा। इस पर सांसद डॉ. रावत ने कहा कि एंबुलेंस के इंतजार में घायल की हालत ज्यादा बिगड़ सकती है। उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने वाहन में लिटाया और अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
​अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों को कर दिया था अलर्ट
सांसद ने रास्ते में ही महाराणा भूपाल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों को फोन कर हादसे की जानकारी दे दी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि जैसे ही सांसद का वाहन अस्पताल पहुंचा, मेडिकल टीम तैयार मिली और युवक को तुरंत आपातकालीन इलाज उपलब्ध हो गया।
​चौथी बार बने किसी घायल के लिए मददगार
यह पहला मौका नहीं है जब सांसद डॉ. रावत ने किसी हादसे के शिकार व्यक्ति की मदद की हो। इससे पहले भी वे तीन अलग-अलग मौकों पर सड़क हादसों में घायल लोगों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज सुनिश्चित करा चुके हैं।
​हाइवे पर एंबुलेंस की कमी पर जताई चिंता
हादसे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद का ध्यान सलूंबर जिले की सीमा से लगे इस 40-45 किलोमीटर लंबे क्षेत्र (केवड़ा की नाल से पिलादर महूड़ी) की गंभीर समस्या की ओर भी खींचा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पूरे दायरे में आपातकालीन 108 एंबुलेंस की कोई सुविधा नहीं है, जिससे हादसों के वक्त घायलों को निजी या पुलिस वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन एंकर इंट्रो ज्ञानेश कुमार निर्वाचन अधिकारी के स्थिति की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से लेकर कलेक्टर हल्ला बोल किया प्रदर्शन पुलिस का भारी जाता मौजूद महिला और पुरुष ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा कांग्रेस जिंदाबाद के लगे नारे सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद बीजेपी चोर है चोर है के लगे नारे विधायक गणेश गोगरा बेरिकेट पर चढ़कर किया हल्ला बोल प्रदर्शन पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच धक्का मुकी हुई कलेक्टर के बाहर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन बाइट कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन 
एंकर इंट्रो 
ज्ञानेश कुमार निर्वाचन अधिकारी के स्थिति की मांग को लेकर कांग्रेस  कार्यालय से लेकर कलेक्टर हल्ला बोल किया प्रदर्शन पुलिस का भारी जाता मौजूद 
महिला और पुरुष ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा 
कांग्रेस जिंदाबाद के लगे नारे 
सोनिया गांधी जिंदाबाद 
राहुल गांधी जिंदाबाद 
बीजेपी चोर है चोर है के लगे नारे 
विधायक गणेश गोगरा बेरिकेट पर चढ़कर किया हल्ला बोल प्रदर्शन 
पुलिस और  कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच धक्का मुकी हुई 
कलेक्टर के बाहर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन 
बाइट 
कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • SIR को लेकर डूंगरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग डूंगरपुर। SIR को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच सोमवार को डूंगरपुर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने SIR में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” सहित कई नारे लगाए। विधायक गणेश घोघरा ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव आयोग के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और लोगों के मतदान के अधिकार की रक्षा जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं। SIR को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रही है।
    1
    SIR को लेकर डूंगरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
डूंगरपुर। SIR को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच सोमवार को डूंगरपुर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने SIR में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” सहित कई नारे लगाए। विधायक गणेश घोघरा ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव आयोग के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और लोगों के मतदान के अधिकार की रक्षा जरूरी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं। SIR को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रही है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग पर राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद में कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रोटेस्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश के प्रयास में बैरिकेडिंग तोड़े, कलेक्ट्री के दोनों द्वार पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से भीड़ को दूर तक खदेड़ा, कलेक्टर के मुख्य द्वार पर जारी है कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,
    1
    मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग पर राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
राजसमंद में कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रोटेस्ट,
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग,
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में  प्रवेश के प्रयास में बैरिकेडिंग तोड़े,
कलेक्ट्री के दोनों द्वार पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात,
पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से भीड़ को दूर तक खदेड़ा, 
कलेक्टर के मुख्य द्वार पर जारी है कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रथोत्सव में रातभर खनका डांडिया, गेपसागर की पाल पर आधी रात तक गरबा; आज फिर सजेगा उत्सव डूंगरपुर जिले में जैन समाज के तीन दिवसीय रथोत्सव में सोमवार रात दूसरे दिन भी शहर गरबा और डांडिया की खनक से गूंजता रहा। मामा-भांजा और कोटड़िया जैन मंदिर के रथों की पूजा-अर्चना व आरती के बाद महिला, पुरुष, युवा और बच्चे गरबा की धुनों पर देर रात तक थिरकते रहे। इसके बाद दोनों रथों को गाजे-बाजे के साथ गेपसागर की पाल से रवाना कर भंडार गृह में रख दिया गया।
    1
    रथोत्सव में रातभर खनका डांडिया, गेपसागर की पाल पर आधी रात तक गरबा; आज फिर सजेगा उत्सव


डूंगरपुर जिले में जैन समाज के तीन दिवसीय रथोत्सव में सोमवार रात दूसरे दिन भी शहर गरबा और डांडिया की खनक से गूंजता रहा। मामा-भांजा और कोटड़िया जैन मंदिर के रथों की पूजा-अर्चना व आरती के बाद महिला, पुरुष, युवा और बच्चे गरबा की धुनों पर देर रात तक थिरकते रहे। इसके बाद दोनों रथों को गाजे-बाजे के साथ गेपसागर की पाल से रवाना कर भंडार गृह में रख दिया गया।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं, नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, नट कला के तहत रस्सी पर करतब दिखाते हैं बच्चे, इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,
    1
    आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं

तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644
आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं,
नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, 
नट कला के तहत रस्सी पर  करतब दिखाते हैं बच्चे,
इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा ​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है। ​क्या था मामला: रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी: मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। ​तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। ​पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा  
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा  
​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है।  
​क्या था मामला:
रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।  
​गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  
​तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।  
​पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जालूकूंआ जंगल मे बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चैन लुटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा ​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है। ​क्या था मामला: रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी: मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। ​तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। ​पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    जालूकूंआ जंगल मे बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चैन लुटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा।
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा  
​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है।  
​क्या था मामला:
रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।  
​गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  
​तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।  
​पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.