logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैनगंगा उद्गम स्थल पर 3.05 करोड़ के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप चार माह से चल रहा काम, सूचना पटल गायब; घटिया निर्माण और खुले कुंड से हादसे का खतरा मुंडारा : जिले की जीवनदायिनी वैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार उद्गम स्थल के विकास के लिए स्वीकृत यह निर्माण कार्य पिछले करीब चार माह से जारी है, जिसका भूमि पूजन सिवनी विधायक द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बजट के बावजूद निर्माण स्थल पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया, जिससे आम लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग के माध्यम से और किस लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य पेटी ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। पेटी ठेकेदार संदीप मर्सकोले (निवासी गोपालगंज) ने बताया कि उन्होंने यह काम पेटी में लिया है, जबकि मुख्य ठेकेदार भोपाल के खान ठेकेदार हैं। स्थल पर शौचालय, डिसेल्टर, बाउंड्री वॉल, कुंड की खुदाई, पेड़ों के चबूतरे, करीब 15 प्लांटर और लगभग 30 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। पेड़ों के लिए बनाए गए चबूतरों में अब तक पानी की तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और निर्माण सामग्री हाथ लगाने पर ही झड़ने लगी है। इससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उद्गम स्थल पर करीब 7 फीट गहरा कुंड खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां रोजाना श्रद्धालु, पर्यटक और बच्चे पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ढका नहीं गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य गेट से सीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन सड़क कहीं और बना दी गई। उस पर भी पानी की तराई नहीं होने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में पेटी ठेकेदार का कहना है कि स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तराई नहीं हो पा रही है, वहीं कुंड भी फिलहाल खुला पड़ा हुआ है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के एसडीओ सोमपाल लोधी (जबलपुर) का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और वे किसी को नंबर देने से मना कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की निगरानी सब इंजीनियर ऋषि कुमार श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग बालाघाट द्वारा की जा रही है। ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि करोड़ों की लागत से बन रहे इस कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

7 hrs ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • स्कूल में बना ‘मौत का साइकिल स्टैंड’! बिजली पोल से सटाकर बना टीन शेड, छात्रों की जान खतरे में
    1
    स्कूल में बना ‘मौत का साइकिल स्टैंड’! बिजली पोल से सटाकर बना टीन शेड, छात्रों की जान खतरे में
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • कटंगी शहर के साप्ताहिक मवेशी बाजार से कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदकर लेकर जा रहे एक युवक पर गौतस्करी करने का कथित आरोप लगाकर उसके साथ अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अड़ीबाजी करने वाले दो लोगों पर इस पूरे मामले में पीड़ित का बचाव करने के लिए आने वाले अनुसूचित जाति समाज के एक युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने कटंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। टुईयापार निवासी पीड़ित आकाश कड़काड़े और मोहगांव निवासी मुकेश टांडेकर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अतरी निवासी अंकित राहंगडाले और एक अन्य युवक ने अड़ीबाजी की जातिसूचक गाली-गलौज की और फिर मारपीट की है।
    1
    कटंगी शहर के साप्ताहिक मवेशी बाजार से कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदकर लेकर जा रहे एक युवक पर गौतस्करी करने का कथित आरोप लगाकर उसके साथ अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अड़ीबाजी करने वाले दो लोगों पर इस पूरे मामले में पीड़ित का बचाव करने के लिए आने वाले अनुसूचित जाति समाज के एक युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने कटंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। टुईयापार निवासी पीड़ित आकाश कड़काड़े और मोहगांव निवासी मुकेश टांडेकर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अतरी निवासी अंकित राहंगडाले और एक अन्य युवक ने अड़ीबाजी की जातिसूचक गाली-गलौज की और फिर मारपीट की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद
    1
    मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज, चांद के दीदार के बाद मनाई जाएगी ईद
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • युद्ध का निर्णायक मोड़ ज्योतिषीय संकेतों और विशेषज्ञों के अनुसार 20 मार्च को युद्ध सबसे खतरनाक मोड़ ले सकता है जिससे वैश्विक तनाव
    1
    युद्ध का निर्णायक मोड़ ज्योतिषीय संकेतों और विशेषज्ञों के अनुसार 20 मार्च को युद्ध सबसे खतरनाक मोड़ ले सकता है जिससे वैश्विक तनाव
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रेमानंद जी महाराज 🥰
    1
    प्रेमानंद जी महाराज 🥰
    user_Aniruddhacharya ji
    Aniruddhacharya ji
    Graphic designer Balaghat, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • छिंदवाड़ा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के खेल मैदान में वन विभाग द्वारा प्रस्तावित वृक्षारोपण को लेकर आज कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया की यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के युवाओं के लिए* खेलकूद, जिला *स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा ह* *यदि मैदान में वृक्षारोपण किया जाता है तो खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी* *महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान को* *सुरक्षित रखते हुए वृक्षारोपण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभा और तैयारी प्रभावित न हो* *यदि इस विषय पर शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों और ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा* *ज्ञापन में मुख्य रूप से भाजपा SC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र डेहरिया पूर्व सरपंच शैलेंद्र शुक्ला जी, बूथ अध्यक्ष मोनू महोरे जी, जय पवार जी, अनुज डेहरिया जी, बूथ अध्यक्ष राजा वर्मा जी, सचिन पवार जी, दिव्यांक गौतम जी, अजय जी शनि महोरे जी उपस्थित रहे।
    1
    छिंदवाड़ा 
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के खेल मैदान में वन विभाग द्वारा प्रस्तावित वृक्षारोपण को लेकर आज कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया की यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के युवाओं के लिए* खेलकूद, जिला *स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा ह* *यदि मैदान में वृक्षारोपण किया जाता है तो खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगी*
*महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान को* *सुरक्षित रखते हुए वृक्षारोपण किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जाए, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभा और तैयारी प्रभावित न हो*
*यदि इस विषय पर शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों और ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा*
*ज्ञापन में मुख्य रूप से भाजपा SC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र डेहरिया पूर्व सरपंच शैलेंद्र शुक्ला जी, बूथ अध्यक्ष मोनू महोरे जी, जय पवार जी, अनुज डेहरिया जी, बूथ अध्यक्ष राजा वर्मा जी, सचिन पवार जी, दिव्यांक गौतम जी, अजय जी शनि महोरे जी उपस्थित रहे।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • ईमानदारी की मिसाल: पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने यात्री का खोया मोबाइल लौटाया, क्षेत्र में हो रही सराहना
    1
    ईमानदारी की मिसाल: पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने यात्री का खोया मोबाइल लौटाया, क्षेत्र में हो रही सराहना
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • बुरहानपुर को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर में 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
    1
    बुरहानपुर को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर में 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रमपुरी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ भव्य आयोजन सिवनी जिले की घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरी में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है कथा का रसपान करने के लिए क्षेत्र व ग्राम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। रविवार 15 मार्च 2026 को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सुंदर प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा कथा वाचन पंडित नंदकिशोर शास्त्री चित्रकूट द्वारा किया जा रहा है उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का मधुर वाचन सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं
    1
    रमपुरी में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ भव्य आयोजन
सिवनी जिले की घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरी में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है कथा का रसपान करने के लिए क्षेत्र व ग्राम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं।
रविवार 15 मार्च 2026 को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सुंदर प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा
कथा वाचन पंडित नंदकिशोर शास्त्री चित्रकूट द्वारा किया जा रहा है उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का मधुर वाचन सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.