कालपी ब्रेकिंग : नाबालिगों का अड्डा बन रही चाय की दुकान! जालौन के कालपी नगर में हाईवे किनारे हाजी पेट्रोल पंप के पास स्थित अमन कन्फेक्शनरी एंड चाय की दुकान पर रोजाना शाम ढलते ही नाबालिग लड़कों का जमावड़ा लगने लगा है। यहां चाय के बहाने नाबालिग खुलेआम सिगरेट के कश लगाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनांक 5 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे दुकान पर दर्जनों लड़के चाय और सिगरेट पीने के लिए जमा थे। इसी दौरान दो अलग-अलग गुटों के लड़कों के बीच पहले पोंट कसने को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और झगड़े की नौबत तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दुकान पर पहले भी कई बार गाली-गलौज और विवाद हो चुके हैं। रोजाना दर्जनों लड़कों के बैठने से माहौल बिगड़ता जा रहा है और एक-दूसरे पर छींटाकशी आम बात हो गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि नाबालिगों को नशे की ओर क्यों धकेला जा रहा है? प्रशासन आखिर कब लेगा संज्ञान? फिलहाल आज का मामला तो किसी तरह शांत हो गया, लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा विवाद या अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द ही इस मामले में जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इलाके में शांति बनी रहे और नाबालिगों को नशे से दूर रखा जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई और जानकारी सामने आ सकती है।

- रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा में पंजाब नेशनल बैंक के समीप पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।वहीं गुरुवार को चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि घायल बुजुर्ग का नाम शिवशंकर पुत्र तुलसी उम्र करीब 60 वर्ष, सरवा गांव का रहने वाला है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के मातनटोला मोहल्ला निवासी सूरज और मुकेश अपने रिश्तेदार पूनम सिंह निवासी देवकली मैनपुर, जनपद जालौन के साथ होली पर्व के चलते बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अफसरिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- इस Sunday (8 March) को सेवा हेतु उपलब्ध 📍 Shree Medical Store, Orai 📍 उरई | माधौगढ़ | राठ | कोंच-कालपी सर दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन व लकवा जैसी समस्याओं के लिए संपर्क करें। डॉ. प्रशांत राज सिंह ✅1
- लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का 94 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कस्बा जालौन स्थित मोहल्ला तोपखाना निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी श्री रामचरण राठौर का आज गुरुवार 5 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय रामचरण राठौर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित एवं समाजसेवी व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन से जालौन क्षेत्र ने एक वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। रामचरण राठौर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई (लगभग 89 वर्ष) हैं। परिवार में तीन पुत्र राजेन्द्र, सुरेन्द्र और अरविन्द तथा तीन पुत्रियां अर्चना, ममता और माधुरी हैं। उनकी अंतिम विदाई के समय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शुभचिंतक और परिचित मौजूद रहे तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें!!1
- झींझक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 5, मार्च को छुट्टी घोषित कर दी गई सिर्फ इमरजेंसी मरीजों को देखा जा रहा था उन मरीजों को भी डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखकर देरहे हैं गरीब मरीज मॅहगी दवाई लेने पर मजबूर हैं जब इमरजेंसी खुली है तो अंदर की दवाई क्यों नहीं दी जाती1
- जालौन: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट ➡दबंगों ने युवक से शराब के लिए पैसे मांगे ➡मना करने पर युवक को बेरहमी से पीटा ➡मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ➡दबंगों ने सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा ➡घायल अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी अरेस्ट ➡उरई के राजेन्द्र नगर इलाके का मामला1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में मंगलवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बहन के साथ मजाक का विरोध करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उसके भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी बहन किरन पास की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही संदीप, गोलू और अजय ने उससे मजाक किया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। रीना देवी के अनुसार, जब वह अपनी बहन को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1