अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, घर से मोटरसाइकिल, नगदी व लाखों के जेवर उड़ाए, रेउना थाना क्षेत्र के भुरापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल समेत नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित गौरव पुत्र संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोल दिया। चोर घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सोने के गले का हार, ब्रज माला, एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी तथा नगद 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 व रेउना थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेउना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है की जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना, घर से मोटरसाइकिल, नगदी व लाखों के जेवर उड़ाए, रेउना थाना क्षेत्र के भुरापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल समेत नगदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित गौरव पुत्र संजय ने पुलिस को दी
तहरीर में बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोल दिया। चोर घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सोने के गले का हार, ब्रज माला, एक सोने की चैन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी तथा नगद 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। घर
का सामान बिखरा पड़ा था और मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 व रेउना थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेउना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है की जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कानपुर/नर्वल-के साढ़ सब स्टेशन पर हो रही कटौती से परेशान हो कर सुरेश अवस्थी निवासी साढ़ ने शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर रविवार लगभग ग्यारह बजे दिन मे साढ़ सब स्टेशन मे आमरण अंशन पर बैठे गए, फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की आंखें बंद हैं।1
- kanpur Breaking News , सागर मार्केट के थर्ड फ्लोर में लगी भीषण आग1
- कानपुर में फिर लगी भीषण आग 🔥 | सागर मार्केट के पीछे मची अफरा-तफरी | Fire Breaking News Kanpur 📝 Description: कानपुर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार शहर के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक सागर मार्केट के पीछे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 👉 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें। #Kanpur #BreakingNews #FireNews #KanpurFire #UPNews #LatestNews1
- write and learn shape name ( kids ke liye special work1
- नाली में गंदगी बहुत है कोई भी सफाई नहीं कर रहा पार्षद से भी कहा मच्छर भी बहुत हो रहे उसके कारण बदबू भी फैल रही बार बार कहता हु कोई असर नहीं है वहीं गेस्ट हाउस का भी गंदा पानी भी छोड़ दिया जाता है और 2महीना से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आया और अगर आता है तो झाड़ू लगा के चला जाता है नाली की सफाई नहीं करता ऐसे पार्षद का क्या करे जो सफाई भी नहीं करा पा रहे1
- यूपी,फतेहपुर मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे महिलाओं समेत 21 लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप दोनो पक्षों में खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव का मामला1
- मैं हार गया, पापा जीत गए, शव को हाथ मत लगाना', कानपुर के प्रियांशु श्रीवास्तव का सुसाइड नोट वायरल प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट कि पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक ने अपने अधिवक्ता पिता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप सुसाइड नोट में लगाए हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला कोर्ट परिसर में गुरूवार दोपहर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शहर के बर्रा-8 निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट कि पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पूरे परिसर में सनसनी फ़ैल गयी. लेकिन मृतक युवक ने अपने अधिवक्ता पिता राजेंद्र श्रीवास्तव पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप सुसाइड नोट में लगाए हैं. प्रियांशु पिता के साथ ही कोर्ट में अभी प्रैक्टिस शुरू की थी और ट्रेनिंग पीरियड में था. यह पूरी घटना कोर्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है.1
- कानपुर के सबसे व्यस्त बाजार बिरहाना रोड स्थित 6 मंजिला इमारत में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई यह आग मोबाइल एक्सेसरीज के गोदाम में फैल गई, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इमारत की ऊपरी दो मंजिलों पर रहने वाले कई परिवार आग में फंस गए, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है।1