logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा को किया गया प्रदर्शित, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा सीतापुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीतापुर सिटी जंक्शन पर स्टेशन की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और भारतीय रेल की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। वर्ष 1886 से जुड़े सीतापुर सिटी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को सांस्कृतिक एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया। इसके बाद मंडल की सांस्कृतिक टीम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. सिद्धगोपाल बाजपेयी, स्व. संत शास्त्री, स्व. श्याम बिहारी, स्व. चंद्रिका प्रसाद एवं स्व. मनसादीन शुक्ला के परिजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीतापुर सिटी स्टेशन एवं नगर के इतिहास तथा भारतीय रेल की विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की सहभागिता भी रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक श्री राकेश बलौदी ने किया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशन महोत्सव केवल एक स्टेशन का उत्सव नहीं, बल्कि विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और भविष्य की आकांक्षाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की ओर निरंतर अग्रसर है और सीतापुर सिटी स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही नागरिकों, यात्रियों, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया से स्टेशन के विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री विपिन शर्मा ने कहा कि स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार और उसकी पहचान होता है। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा स्टेशन के समग्र विकास में स्थानीय समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं सीआईटी श्री मनीष बाजपेयी की पुत्री आराध्य बाजपेयी ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। स्टेशन महोत्सव के तहत ‘मेरे सपनों का स्टेशन–सीतापुर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फैजुल उलूम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर (माधवनगर, मुंशीगंज), विशम्बर नारायण इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्टेशन महोत्सव की खुशी में केक काटा और उपस्थित लोगों में वितरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, विरासत संरक्षण और जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

8 hrs ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा सीतापुर सिटी जंक्शन पर धूमधाम से मनाया गया ‘स्टेशन महोत्सव’ स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और भारतीय रेल की विकास यात्रा को किया गया प्रदर्शित, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा सीतापुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीतापुर सिटी जंक्शन पर स्टेशन की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और भारतीय रेल की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ का आयोजन किया गया। वर्ष 1886 से जुड़े सीतापुर सिटी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को सांस्कृतिक एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया। इसके बाद मंडल की सांस्कृतिक टीम ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्व. सिद्धगोपाल बाजपेयी, स्व. संत शास्त्री, स्व. श्याम बिहारी, स्व. चंद्रिका प्रसाद एवं स्व. मनसादीन शुक्ला के परिजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि और

2856fb88-bbb0-44a2-9dd8-c91c806aeffd

बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीतापुर सिटी स्टेशन एवं नगर के इतिहास तथा भारतीय रेल की विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की सहभागिता भी रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य हित निरीक्षक श्री राकेश बलौदी ने किया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेशन महोत्सव केवल एक स्टेशन का उत्सव नहीं, बल्कि विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और भविष्य की आकांक्षाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की ओर निरंतर अग्रसर है और सीतापुर सिटी स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही नागरिकों, यात्रियों, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया से स्टेशन के विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री विपिन शर्मा ने कहा कि स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार

3198d8c5-b244-40b6-be20-58d66e187879

और उसकी पहचान होता है। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा स्टेशन के समग्र विकास में स्थानीय समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल की सांस्कृतिक टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं सीआईटी श्री मनीष बाजपेयी की पुत्री आराध्य बाजपेयी ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। स्टेशन महोत्सव के तहत ‘मेरे सपनों का स्टेशन–सीतापुर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। फैजुल उलूम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर (माधवनगर, मुंशीगंज), विशम्बर नारायण इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्टेशन महोत्सव की खुशी में केक काटा और उपस्थित लोगों में वितरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, विरासत संरक्षण और जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ****जमीन धोखाधड़ी में 79 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार** 👉फर्जी दस्तावेजों से वसीयत कर जमीन बेचने का आरोप, लोधीपुल के पास दबोचा शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित 79 वर्षीय आरोपी राजेन्द्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी रौसर कोठी को लोधीपुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी समेत चार लोगों पर प्रतिरूपण कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की वसीयत कराने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 131/26 में बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सचिन भारती एवं रिजर्व कांस्टेबल हरकेश सिंह, थाना सदर बाजार।
    1
    ****जमीन धोखाधड़ी में 79 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार**

👉फर्जी दस्तावेजों से वसीयत कर जमीन बेचने का आरोप, लोधीपुल के पास दबोचा
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित 79 वर्षीय आरोपी राजेन्द्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी रौसर कोठी को लोधीपुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी समेत चार लोगों पर प्रतिरूपण कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की वसीयत कराने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 131/26 में बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सचिन भारती एवं रिजर्व कांस्टेबल हरकेश सिंह, थाना सदर बाजार।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • हेडलाइन: 🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश हैंड लाइन: अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैशटैग: #शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हेडलाइन: 🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश हैंड लाइन: अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैशटैग: #शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    हेडलाइन:
🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश

हैंड लाइन:
अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

हैशटैग:
#शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


हेडलाइन:
🚨 कलान में अवैध शराब बिक्री पर डीएम सख्त, आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश
हैंड लाइन:
अवैध मदिरा पर रोक में लापरवाही को लेकर जताई नाराजगी, मादक पदार्थों के कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
हैशटैग:
#शाहजहांपुर #कलान #अवैधशराब #आबकारीविभाग #डीएमशाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #अवैधमदिरा #नारकोटिक्स #कानूनव्यवस्था #प्रशासन #शाहजहांपुरन्यूज #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • bilak naso Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen band naso Ko kholne ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    1
    bilak naso Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen 
band naso Ko kholne ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और वारंटी अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर की टीम ने ग्राम धर्मपुर पिडरिया निवासी जितेंद्र सिंह और ग्राम वजीपुर निवासी नीरू को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। वहीं, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा की टीम ने ग्राम चौरा खुर्द निवासी वेदराम और उसके पुत्र दीपू को उनके मकान से गिरफ्तार किया। चारों आरोपी न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा, हेड कांस्टेबल सतवीर और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
    1
    अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर। थाना 
अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और वारंटी अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर की टीम ने ग्राम धर्मपुर पिडरिया निवासी जितेंद्र सिंह और ग्राम वजीपुर निवासी नीरू को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
वहीं, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा की टीम ने ग्राम चौरा खुर्द निवासी वेदराम और उसके पुत्र दीपू को उनके मकान से गिरफ्तार किया। चारों आरोपी न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा, हेड कांस्टेबल सतवीर और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • **"अनंत संसार महासमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव..."** समस्त कष्टों को हरने वाले, अगाध कृपा के सिंधु **भगवान श्री अनंत (श्री हरि विष्णु)** की आराधना एवं विघ्नहर्ता **श्री गणेश विसर्जन** के पावन पर्व **अनंत चतुर्दशी** की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸✨ भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रभु के 'अनंत' स्वरूप में लीन होकर सांसारिक बंधनों और व्याधियों से मुक्ति पाने का महापर्व है। इस दिन भुजा पर 14 गांठों वाला पावन 'अनंत सूत्र' धारण किया जाता है, जो चौदह भुवनों की रक्षा करने वाले श्री हरि के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। **अनंत चतुर्दशी का आध्यात्मिक महत्व:** * **श्री हरि का अनंत रूप:** भगवान विष्णु ही सृष्टि के आदि, मध्य और अनंत हैं। उनकी शरण में जाने से जीवन के समस्त संकट, दरिद्रता और भटकाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं। * **गणेश विसर्जन और विदाई:** दस दिनों तक हमारे घर-आंगन में खुशियां, उल्लास और मंगलता बिखेरने के बाद बप्पा आज के दिन जल में विसर्जित होकर अपने लोक को प्रस्थान करते हैं—इस वादे के साथ कि वे अगले बरस और भी अधिक आशीष लेकर पुनः आएंगे। * **सत्कर्म और संकल्प:** 14 गांठों का यह रक्षासूत्र हमें याद दिलाता है कि सत्य, धर्म, दया और संयम के मार्ग पर चलकर ही इस भवसागर को पार किया जा सकता है। आज नम आंखों और भावुक हृदय से बाप्पा को विदा करते हुए यही प्रार्थना है कि वे हमारे जीवन से सभी विघ्न, नकारात्मकता और चिंताओं को अपने साथ बहा ले जाएं और घर-आंगन में सुख, समृद्धि और शांति का वास छोड़ जाएं। > "गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!" 🌺🚩 > "ॐ अनंताय नमः।" भगवान अनंत नारायण और विघ्नहर्ता श्री गणेश की असीम अनुकंपा आप और आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे! 🙏🪔🌿
    1
    **"अनंत संसार महासमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव..."** समस्त कष्टों को हरने वाले, अगाध कृपा के सिंधु **भगवान श्री अनंत (श्री हरि विष्णु)** की आराधना एवं विघ्नहर्ता **श्री गणेश विसर्जन** के पावन पर्व **अनंत चतुर्दशी** की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸✨

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रभु के 'अनंत' स्वरूप में लीन होकर सांसारिक बंधनों और व्याधियों से मुक्ति पाने का महापर्व है। इस दिन भुजा पर 14 गांठों वाला पावन 'अनंत सूत्र' धारण किया जाता है, जो चौदह भुवनों की रक्षा करने वाले श्री हरि के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास का प्रतीक है।

**अनंत चतुर्दशी का आध्यात्मिक महत्व:**
* **श्री हरि का अनंत रूप:** भगवान विष्णु ही सृष्टि के आदि, मध्य और अनंत हैं। उनकी शरण में जाने से जीवन के समस्त संकट, दरिद्रता और भटकाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं।
* **गणेश विसर्जन और विदाई:** दस दिनों तक हमारे घर-आंगन में खुशियां, उल्लास और मंगलता बिखेरने के बाद बप्पा आज के दिन जल में विसर्जित होकर अपने लोक को प्रस्थान करते हैं—इस वादे के साथ कि वे अगले बरस और भी अधिक आशीष लेकर पुनः आएंगे।
* **सत्कर्म और संकल्प:** 14 गांठों का यह रक्षासूत्र हमें याद दिलाता है कि सत्य, धर्म, दया और संयम के मार्ग पर चलकर ही इस भवसागर को पार किया जा सकता है।

आज नम आंखों और भावुक हृदय से बाप्पा को विदा करते हुए यही प्रार्थना है कि वे हमारे जीवन से सभी विघ्न, नकारात्मकता और चिंताओं को अपने साथ बहा ले जाएं और घर-आंगन में सुख, समृद्धि और शांति का वास छोड़ जाएं।

> "गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!" 🌺🚩  
> "ॐ अनंताय नमः।"

भगवान अनंत नारायण और विघ्नहर्ता श्री गणेश की असीम अनुकंपा आप और आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे! 🙏🪔🌿
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *अवैध मदिरा बिक्री पर रोक में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश** *जिला संवाददाता आशीष अवस्थी* शाहजहांपुर,। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नारकोटिक्स सेल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *अवैध मदिरा बिक्री पर रोक में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश**


*जिला संवाददाता आशीष अवस्थी*

शाहजहांपुर,।
 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नारकोटिक्स सेल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर में DM सख्त: बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, 5 से ज्यादा चालान पर गाड़ी जब्त | SE BHARAT शाहजहांपुर, 24 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सड़क सुरक्षा बैठक हुई। अगस्त में 54 हादसों में 27 मौतों पर चिंता जताते हुए DM ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। #Shahjahanpur #DMShahjahanpur #RoadSafety #SEBHARAT #जिले_की_धड़कन #UPNews
    1
    शाहजहांपुर में DM सख्त: बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, 5 से ज्यादा चालान पर गाड़ी जब्त | SE BHARAT
शाहजहांपुर, 24 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सड़क सुरक्षा बैठक हुई। अगस्त में 54 हादसों में 27 मौतों पर चिंता जताते हुए DM ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Shahjahanpur #DMShahjahanpur #RoadSafety #SEBHARAT #जिले_की_धड़कन #UPNews
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान रात में सड़क पर बैठे गौवंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट, दूर से दिखेंगे पशु शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान रात्रि गश्त करते हुए सड़क पर बैठे और विचरण कर रहे आवारा गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से अंधेरे में गौवंश दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित टक्कर से बचाव हो सकेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, रात में कम दृश्यता के कारण सड़क पर बैठे गौवंश समय से नजर नहीं आते, जिससे हादसे में पशुओं के साथ वाहन सवार लोगों के भी घायल होने की आशंका रहती है। यातायात पुलिस ने बताया कि इस पहल से गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
    2
    आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान

आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान
रात में सड़क पर बैठे गौवंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट, दूर से दिखेंगे पशु
शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान रात्रि गश्त करते हुए सड़क पर बैठे और विचरण कर रहे आवारा गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई।
रेडियम बेल्ट लगाए जाने से अंधेरे में गौवंश दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित टक्कर से बचाव हो सकेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, रात में कम दृश्यता के कारण सड़क पर बैठे गौवंश समय से नजर नहीं आते, जिससे हादसे में पशुओं के साथ वाहन सवार लोगों के भी घायल होने की आशंका रहती है।
यातायात पुलिस ने बताया कि इस पहल से गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.