दतिया जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप: स्टाफ की गैरमौजूदगी में प्रसूता ने वार्ड में ही बच्ची को दिया जन्म दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना” वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है। उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई। उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

- दतिया। कोतवाली पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बडे पोस्ट आफिस के पास दतिया को स्थान दिनारा रोड पुल के पास दतिया मे दिखा है।गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी आरोपी उदय राजा परमार को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया।पकडे गये आरोपी पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी उदय राजा परमार के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया ,उनि अजान सिंह, प्रआर ब्रजराज तोमर,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय ,आर अरविन्द रावत , आर चा धर्मन्द्र शर्मा ,आर बब्बू राजा गुर्जर,आर जयपाल पालिया,आर रविन्द्र यादव ,आर अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही ।1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Abhishek Jain1
- दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना उल्दन क्षेत्र में हुई 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। थाना उल्दन पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त घटना में शामिल थे और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते मुठभेड़ हुई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी सिटी झांसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- *झांसी। सरेराह छेड़खानी करने वाले बाइक सवारों पर जब चंडी बनकर टूटी महिला, दोनों बाइक सवार हाथ पैर जोड़ते हुए महिला का रौद्र रूप देख बाइक छोड़ कर भागे* यह घटना थाना नवाबाद क्षेत्र की बताई गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है1
- दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शनिवार को भारत के महान विचारक एवं समाज सुधारक समाज सेवी महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं त्याग और शक्ति की अद्भुत मिसाल स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी जी की जयंती मनाई सर्वप्रथम फुले एवं गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर महात्मा ज्योतिबा फुले,कस्तूरबा गांधी अमर रहे ज्योतिराव फुले एवं कस्तूरबा गांधी ज़िंदाबाद के नारो से कांग्रेस कार्यालय गूंज रहा था कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की कार्यकम का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया एवं आभार रामकुमार मोंगिया आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव ने किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने शिक्षा के द्वार खोले है साथ ही समाज में व्याप्त आडंबर छुआछूत के विरोध में जन जागरूकता अभियान चलाया उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पहले खुद शिक्षा ग्रहण कर अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर गरीब,दुर्लभ,निर्धन,वंचित समाज को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया उन्होंने कस्तूरबा गांधी स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया और सामाजिक सुधारों के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,बासुदेव सरपंच,स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल सिंह गुर्जर,अनिलराज श्रीवास्तव, प्रेमनारायण कुशवाहा,लक्ष्मीनारायण कुशवाहा,स्वदेश अहिरवार,रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,सी एम अहिरवार,रामवीर दांगी,अमरीश वाल्मीक,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,मुकेश यादव,प्रिंस बाल्मीकि,काले खां,विवेक रायकवार,सुनील बंशकार,शिवम बंशकार,बृजमोहन सोनी,अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी,किशोरी शरण,अहिरवार,राकेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे!2
- यह शिक्षक आधी रात को छात्रा को मैसेज कर के बोला - "तुम अच्छी लगती हो रूम पर आ जाओ...."मना करने पर धमकाया कहा"..मैं नहीं चाहता तुम्हे कोई परेशानी हो..सोच लो तुम".. जिसके बाद से जब वहां के लड़के मैसज लेकर इसके पास पहुंचे तब इसकी बोलती बंद हो गई घटना मध्यप्रदेश के रीवा के पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) की है।1
- Post by Lakshya News tv1