Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे
Shahid Qureshi
दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।1
- मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल1
- मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप मतगणना से पहले दामोदर यादव का बड़ा हमला, धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए गंभीर आरोप1
- मतगणना की सभी तैयारी कंप्लीट हो चुकी हैं कल सुबह 8:00 बजे मतगणना होगी1
- भगुवापुरा के मन्नत धर्म कांटा पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, किसानों ने जांच की मांग की दतिया भगुवापुरा ग्राम पंचायत भगुवापुरा के आलमपुर रोड स्थित मन्नत धर्म कांटा पर किसानों एवं वाहन चालकों ने निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्म कांटा के संचालक विजेंद्र सिंह राजपूत उर्फ छोटू द्वारा विभिन्न वाहनों के वजन के लिए अन्य धर्म कांटों की तुलना में कई गुना अधिक शुल्क लिया जा रहा है। किसानों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बोलेरो पिकअप एवं अन्य लोडिंग वाहनों का वजन कराने पर उनसे ₹25 जगाए 50 तक लिए जाते हैं, जबकि ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों के वजन के लिए 250 जगाए ₹500 तक वसूले जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि भगुवापुरा क्षेत्र के अन्य धर्म कांटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन ₹30 बैटरी चालित लोडिंग वाहन का ₹50 तथा ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों का वजन ₹250 में किया जाता है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में शुल्क में भारी अंतर होने से किसानों और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी धर्म कांटों पर निर्धारित शुल्क सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा यदि अधिक शुल्क वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। दतिया से ब्यूरो चीफ मेघ राजपूत खास रिपोर्ट1
- मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की तैयारियों, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गणना की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।4
- संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य। डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।1
- दतिया पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- नरेंद्र सिंह तोमर ओबीसी समाज से माफी मांगें, भीतरघात करने वालों का पूरा हिसाब पीसीसी के पास दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर ओबीसी समाज, विशेषकर कुशवाहा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का मतदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस की पूरी टीम दतिया में मौजूद रही और चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पूरी जानकारी है कि किन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन किया और किन लोगों ने भीतरघात किया। पटवारी ने कहा कि "किसने पार्टी के साथ ईमानदारी से काम किया और किसने भीतरघात किया, इसका पूरा लेखा-जोखा पीसीसी के पास है। संगठन उचित समय पर इस पर निर्णय लेगा।" उन्होंने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से परेशान है और इसका असर इस उपचुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव जीतेगी और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस1
- ओबीसी और कुशवाहा समाज के अपमान पर माफी मांगें नरेंद्र सिंह तोमर, वरना होगा बड़ा आंदोलन: जीतू पटवारी दतिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मतदाताओं का जताया आभार, बोले— 2027-28 की राजनीति में बदलाव का केंद्र बनेगा दतिया ओबीसी और कुशवाहा समाज के अपमान पर माफी मांगें नरेंद्र सिंह तोमर, वरना होगा बड़ा आंदोलन: जीतू पटवारी दतिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मतदाताओं का जताया आभार, बोले— 2027-28 की राजनीति में बदलाव का केंद्र बनेगा दतिया1